US H-1B Visa News: अमेरिका में एच-1बी वीजा के जरिए जॉब करने वाले लोगों की संख्या लाखों में हैं। इस वीजा के जरिए टेक से लेकर फाइनेंस तक जैसे सेक्टर्स में जॉब मिलती है।
H-1B Visa For Indians: अमेरिका में H-1B वीजा की फीस बढ़ चुकी है। जो वीजा पहले 2000 से 3000 डॉलर में मिल जाता था। अब उसके लिए 1 लाख डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की वजह से वो अमेरिकी कंपनियां सबसे ज्यादा परेशान हैं, जो अपने यहां टेक वर्कर्स की हायरिंग विदेश से करती हैं। ट्रंप के फीस बढ़ाने के फैसले का असर उन भारतीय कंपनियों पर भी पड़ने वाला है, जो अमेरिका में H-1B वीजा पर भारतीयों की हायरिंग करती रही हैं।टेक सेक्टर में जॉब के लिए H-1B वीजा सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा है। भारतीय तो इसी वीजा के जरिए अपना अमेरिकन ड्रीम पूरा करते हैं। अमेरिका के टेक सेक्टर के दबदबे के पीछे इस वीजा का सबसे ज्यादा हाथ है। भारतीय टेक वर्कर्स इस वीजा को पाने में सबसे आगे रहते हैं। सरकारी डेटा के मुताबिक, 70 फीसदी से ज्यादा H-1B वीजा भारतीयों को ही मिलता रहा है, जबकि दूसरे नंबर पर चीन के नागरिक हैं, जिन्हें 11.
7% तक वीजा मिलता है। इसके बाद अन्य देशों के नागरिकों का नंबर आता है। H-1B वीजा पर सबसे ज्यादा कौन निर्भर है?अमेरिका में हर छोटी-बड़ी टेक और फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी H-1B वीजा पर निर्भर है। टेक सेक्टर की कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जो इस वीजा पर सबसे ज्यादा निर्भर हैं। वे तो हजारों की संख्या में विदेशों से वर्कर्स को हायर कर रही हैं। आइए जानते हैं कि H-1B वीजा पर सबसे ज्यादा कौन सी कंपनियां निर्भर हैं। अमेजन सर्विसेज LLC टाटा कंसल्टेंसी सर्विस लिमिटेड माइक्रोसॉफ्ट मेटा प्लेटफॉर्म एप्पल गूगल कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन जेपी मॉर्गन चेज वॉलमार्ट डिलोएट कंसल्टिंग अमेजन वेब सर्विसेज ओरेकल अमेरिका ऊपर दिए गए डाटा को देखने से मालूम चलता है कि अमेरिकी टेक सेक्टर की लगभग हर बड़ी कंपनी H-1B वीजा के जरिए ही हायरिंग कर रही है। विदेशों से हायरिंग में सबसे आगे अमेजन है। इसके बाद भारतीय कंपनी टीसीएस का नंबर आता है। गूगल, एप्पल और मेटा जैसी कंपनियां भी भर-भरकर विदेशों से हायरिंग कर रही हैं।
H-1B Visa Dependent Companies List Of Companies Hiring H-1B Visa H-1B Visa Fees Impact Companies With Most H-1B Workers H-1B Visa Companies In Usa अमेरिका में एच-1बी वीजा अमेरिका में एच-1बी वीजा कंपनी एच-1बी वीजा अमेरिका कंपनी अमेरिका में एच-1बी वीजा कैसे पाएं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
H-1B Visa: हाल ही में ट्रंप सरकार ने बढ़ाई थी H-1B वीजा फीस, अब फरवरी 2026 से पहले हो सकते हैं बड़े बदलावअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में H-1B वीजा फीस को बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर कर दिया था. अब अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने संकेत दिए हैं कि फरवरी 2026 से पहले वीजा प्रक्रिया में बड़े बदलाव होंगे.
Read more »
'अब कोई उम्मीद नहीं बची', H-1B फीस बढ़ने के बाद भारत लौट रही इंजीनियर, बताया किसको अमेरिका में पढ़ना चाहिएUS H-1B Fees Impact: अमेरिका में H-1B वीजा की वजह से अनिश्चिता का माहौल पैदा हो गया है। सरकार ने वीजा फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दिया है।
Read more »
US Chamber Of Commerce Sues Trump Administration Over $100,000 H-1B Visa FeeNeil Bradley, Executive Vice President of the US Chamber of Commerce, said the fee would make it “cost-prohibitive for US employers” to “access global talent,” warning that the American economy “requires more workers, not fewer.”
Read more »
H-1B Visa: H-1B ভিসা আবেদনের ফি নিয়ে ট্রাম্প প্রশাসনের বিরুদ্ধে মামলা দায়ের করল শীর্ষ মার্কিন ব্যবসায়ীরা! অচল হয়ে গেল আমেরিকা...Donald Trump sued over H 1B visa fee by countrys largest business group US Chamber of Commerce calls Trumps move misguided policy
Read more »
कनाडा में टेक वर्कर्स किस तरह जॉब कर सकते हैं? नौकरी के साथ PR भी मिलेगा, ये हैं ऑप्शनCanada Tech Job Options: कनाडा में टेक सेक्टर में तेजी से ग्रोथ देखने को मिल रही है। यहां पर नौकरियों के ढेर सारे अवसर खुल रहे हैं, खासतौर पर H-1B वीजा फीस बढ़ने के बाद।
Read more »
क्या है H-4 वीजा, जिससे जॉब कर सकते हैं H-1B होल्डर के जीवनसाथी? SC ने दी इसे लेकर 'गुड न्यूज'H-4 Visa SC Decision: अमेरिका में जॉब करने वाले H-1B वीजा होल्डर्स के जीवनसाथी को भी देश में नौकरी करने की इजाजत दी जाती है। इसके लिए उन्हें एक खास वीजा मिलता है।
Read more »
