Hyundai Venue Price Hike: हुंडई वेन्यू अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। कंपनी ने इस कार की कीमत में बढ़ोतरी की है। हालांकि, यह बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स की कीमत में नहीं, बल्कि कुछ खास वेरिएंट्स की कीमत में की गई है। कीमतों में 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच इजाफा हुआ है। आइए आपको बताते हैं वेन्य के किस मॉडल कि कीमत बढ़ी...
Hyundai Venue New Price: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV कार हुंडई वेन्यू की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब यह कार पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। हालांकि, यह बदलाव सभी मॉडल्स पर नहीं हुआ है, बल्कि कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर लागू हुआ है। कीमतों में 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी हुई है। अगर आप हुंडई वेन्यू खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इनके बारे में जानना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि किस मॉडल के दाम कितने बढ़े हैं। वेरिएंट के हिसाब से नई कीमतें1.
2-लीटर पेट्रोल इंजन - इसके HX5 वेरिएंट की कीमत में सबसे बड़ा उछाल आया है। यह अब पहले से 20,000 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, शुरुआती मॉडल और टॉप मॉडल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल - इसके HX5 DCT और HX6 DCT वेरिएंट्स अब 9,000 रुपये महंगे हो गए हैं। वहीं, HX8 DCT मॉडल की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है। अच्छी बात यह है कि N Line मॉडल की कीमतों में कोई बढोतरी नहीं की गई है।1.5-लीटर डीजल इंजन - हुंडई वेन्यू के डीजल के HX2, HX5, HX5 AT और HX7 वेरिएंट्स की कीमतों में 8,000 रुपये का इजाफा हुआ है।इंजन और परफॉरमेंसहुंडई वेन्यू तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है, जो इस प्रकार हैं। 1. 1.5-लीटर डीजल - पावर आउटपुट की बात करें तो यह इंजन 116 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। 1.2-लीटर पेट्रोल - हुंडई वेन्यू का यह इंजन 88 hp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साधारण ड्राइविंग के लिए यह बेहतरीन है।1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल - यह इंजन 120 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है।कार की खासियतें...कीमत बढ़ने के बावजूद वेन्यू अपने सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड कारों में से एक है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन मिलती हैं, जिसमें एक इंफोटेनमेंट के लिए और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। म्यूजिक के लिए इसमें 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम मिलता है, जिससे आवाज काफी अच्छी आती है। इसके अलावा कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और लेवल 2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
2026 Hyundai Venue New Price Venue New Rates Car Price Car News Auto News हुंडई वेन्यू की कीमत में बढोतरी वेन्यू के दाम बढ़े कार न्यूज हिंदी में ऑटो न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hyundai Venue: महज 2 महीने में बुक हुईं 50 हजार यूनिट्स, इस वैरिएंट की है सबसे ज्यादा डिमांड!Hyundai Venue को कंपनी ने देश की पहली कनेक्टेड एसयूवी के तौर पर पेश किया है। जानकारी के अनुसार 55 प्रतिशत से ज्यादा ब्लूलिंक वैरिएंट की बुकिंग दर्ज की गई है।
Read more »
नए साल पर Hyundai Cars पर मिल रहा बंपर ऑफर, गाड़ियों पर 30 हजार तक का डिस्काउंटHyundai New Year Offer नए साल के अवसर Hyundai अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस ऑफर लिस्ट में Hyundai Grand i10 Nios Hyundai Aura Hyundai Exter Hyundai i20 Hyundai Venue और Hyundai Verna के मॉडल शामिल है। इन पर कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। आइए जानते हैं कि जनवरी 2025 में Hyundai कारों पर कितना डिस्काउंट मिल...
Read more »
Hyundai Venue vs Venue N Line: दोनों के डिजाइन में कितना अंतर, यहां देखें पूरी डिटेलHyundai Venue vs Venue N Line: हुंडई 4 नवंबर 2025 को नई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन लॉन्च करेगी। एन लाइन में स्पोर्टी डिजाइन बदलाव हैं, जैसे रेड हाइलाइट्स और अलग ग्रिल। इंटीरियर में भी रेड थीम है। दोनों में 12.
Read more »
Hyundai ने 7.90 लाख में उतार दी नई Hyundai Venue, टाटा और महिंद्रा के छूटे पसीनेHyundai Venue 2025: नई 2025 हुंडई वेन्यू को कुल सात ट्रिम स्तरों में लॉन्च किया गया है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.90 लाख से शुरू होती है. शुरुआती तीन वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं: बेस वेरिएंट HX2 की कीमत ₹7.90 लाख, HX4 की कीमत ₹8.80 लाख और HX5 की कीमत ₹9.15 लाख है.
Read more »
Maruti Fronx Vs Hyundai Exter: फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतरMaruti Fronx Vs Hyundai Exter: मारुति की ओर से भारतीय बाजार में फ्रॉन्क्स को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला Hyundai Exter के साथ भी होता है। फीचर्स, इंजन और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना बेहतर होगा। आइए जानते...
Read more »
Hyundai ने दिया झटका, महंगी कर दी अपनी दमदार SUV, अब इतनी हो गई कीमतHyundai Venue price hike: हुंडई देश की प्रमुख कार निर्माताओं में से एक है. कंपनी ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतों में इजाफा किया है. ब्रांड ने चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है. यानी सभी वेरिएंट्स के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. ब्रांड ने अपनी एसयूवी को 20 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है. आइए जानते हैं इसकी नई कीमतें.
Read more »
