नए साल पर Hyundai Cars पर मिल रहा बंपर ऑफर, गाड़ियों पर 30 हजार तक का डिस्काउंट

Hyundai Car Discounts News

नए साल पर Hyundai Cars पर मिल रहा बंपर ऑफर, गाड़ियों पर 30 हजार तक का डिस्काउंट
New Year Car OffersHyundai Deals 2025Car Discounts ₹30
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

Hyundai New Year Offer नए साल के अवसर Hyundai अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस ऑफर लिस्ट में Hyundai Grand i10 Nios Hyundai Aura Hyundai Exter Hyundai i20 Hyundai Venue और Hyundai Verna के मॉडल शामिल है। इन पर कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। आइए जानते हैं कि जनवरी 2025 में Hyundai कारों पर कितना डिस्काउंट मिल...

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नया साल 2025 आने के बाद ऑटो निर्माता कंपनियां अपनी कारों पर आकर्षक ऑफर दे रही हैं। हुंडई जनवरी 2025 में अपनी कई मॉडलों पर बेहतरीन ऑफर दे रही है। इस महीने हुंडई ने अपनी 6 मॉडलों पर छूट दे रही है, जिसमें Hyundai Grand i10 Nios, Hyundai Aura, Hyundai Exter, Hyundai i20, Hyundai Venue और Hyundai Verna शामिल है। हुंडई के कारों पर मिल रहे ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस शामिल है। आईए जानते हैं कि Hyundai Car पर January 2024 कितना ऑफर मिल रहा है। 1.

Hyundai Grand i10 Nios कीमत: 5.92 लाख से लेकर 8.56 लाख रुपये तक। हुंडई ग्रैंड i10 नियोस पर जनवरी 2025 में कुल 23 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस पर मिल रहे ऑफर में 10 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये कॉर्पोरेट बोनस और कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये तक मिल रहा है। यह ऑफर सभी पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इसके एरा वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट 5,000 रुपये तक मिल रहा है। 2. Hyundai Aura कीमत: 6.49 लाख से लेकर 9.05 लाख रुपये तक। हुंडई औरा पर जनवरी 2025 में कुल 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस पर मिल रहे ऑफर में कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये, एक्सचेंज बोनस 10 हजार रुपये और हजार रुपये कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। यह ऑफर इसके पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है, लेकिन इसके E CNG वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट केवल 5,000 रुपये मिल रहा है। इस पर मिल रहे बाकी एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट सभी वेरिएंट्स एक समान ही है। 3. Hyundai Exter कीमत: 6 लाख से लेकर 10.43 लाख रुपये तक। हुंडई एक्सटर पर जनवरी 2025 में कुल 15 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसपर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 5 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यह डिस्काउंट इसके सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। इसके पेट्रोल EX और EX वेरिएंट्स पर कोई ऑफर नहीं है। इसपर किसी तरह का कॉर्पोरेट बोनस नहीं मिल रहा है, लेकिन एक्सचेंज बोनस सभी वेरिएंट्स पर एक समान ही मिल रहा है। 4. Hyundai i20 कीमत: 7.04 लाख से लेकर 11.21 लाख रुपये तक। हुंडई i20 पर जनवरी 2025 में कुल 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस पर 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके सभी मैनुअल वेरिएंट्स पर समान डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि CVT वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये मिल रहा है। हुंडई i20 पर किसी तरह का कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 5. Hyundai Venue कीमत: 7.94 लाख से लेकर 13.53 लाख रुपये तक। हुंडई वेन्यू पर जनवरी 2025 में कुल 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर कैश डिस्काउंट 15,000 रुपये और 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यह छूट इसके सिर्फ 1-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल और DCT वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इसके S+ और S+ MT वेरिएंट और 1.2-लीटर मैनुअल वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये मिल रहा है। 6. Hyundai Verna कीमत: 11 लाख से लेकर 17.48 लाख रुपये तक। हुंडई वरना पर जनवरी 2025 में कुल 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके सभी वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट 15,000 रुपये, एक्सचेंज बोनस 10,000 और कॉर्पोरेट बोनस 5,000 रुपये मिल रहा है। यह भी पढ़ें- नए साल 2025 में Honda Cars पर बंपर ऑफर, गाड़ियों पर 90 हजार रुपये तक डिस्काउंट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

New Year Car Offers Hyundai Deals 2025 Car Discounts ₹30 000 Hyundai Festive Offers New Hyundai Discounts Hyundai Sale Event Affordable Hyundai Cars

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गाड़ियों पर मिल रहा ₹9 लाख तक का डिस्काउंट, जानिए कब तक उठा सकते हैं फायदागाड़ियों पर मिल रहा ₹9 लाख तक का डिस्काउंट, जानिए कब तक उठा सकते हैं फायदाकार बनाने वाली कई कंपनियों ने नए साल से अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। साथ ही वे अपनी इन्वेंट्री को खपाने के लिए भारी डिस्काउंट भी दे रही हैं। इन कंपनियों ने नौ लाख रुपये तक डिस्काउंट की घोषणा की है।
Read more »

Mahindra की गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, XUV400 पर 3 लाख रुपये तक की छूटMahindra की गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, XUV400 पर 3 लाख रुपये तक की छूटMahindra SUVs Discounts 2024 दिसंबर 2024 में महिंद्रा की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी दिसंबर 2024 में त्योहारी सीजन से ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। साल के आखिरी महीने में महिंद्रा की XUV400 पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही महिंद्रा स्कॉर्पियो और बोलेरो पर भी एक लाख रुपये तक की छूट मिल रही...
Read more »

CMF Phone 1 पर बंपर डिस्काउंट, Flipkart पर मिल रहा ऑफरCMF Phone 1 पर बंपर डिस्काउंट, Flipkart पर मिल रहा ऑफरCMF Phone 1 Discount: नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart पर चल रही सेल का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर कई फोन्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है.
Read more »

iPhone 15 पर बंपर ऑफर, Flipkart पर 11 हजार का डिस्काउंट!iPhone 15 पर बंपर ऑफर, Flipkart पर 11 हजार का डिस्काउंट!iPhone 15 पर बंपर ऑफर मिल रहा है, Flipkart पर 11 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जानें डिटेल्स
Read more »

iPhone 16 पर शानदार ऑफर, Vijay Sales पर कई हजार रुपये की बचतiPhone 16 पर शानदार ऑफर, Vijay Sales पर कई हजार रुपये की बचतVijay Sales पर iPhone 16 पर शानदार ऑफर मिल रहा है. कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.
Read more »

Vijay Sales पर iPhone 16 पर शानदार ऑफर!Vijay Sales पर iPhone 16 पर शानदार ऑफर!Vijay Sales पर iPhone 16 पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. यह ऑफर फ्लिपकार्ट या ऐमेजॉन पर नहीं मिल रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:55:04