Hong Kong Open 2025: हांगकांग ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में हारे सात्विक-चिराग, चीनी जोड़ी ने दी मात

Satwik-Chirag Vs Liang-Wang News

Hong Kong Open 2025: हांगकांग ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में हारे सात्विक-चिराग, चीनी जोड़ी ने दी मात
Hong Kong Open 2025Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty Vs Liang WeHong Kong Open Score
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty को HongKong Open 2025 के फाइनल में Liang Wei Keng और Wang Chang के खिलाफ 21-19, 14-21 17-21 से हार मिली.

हांगकांग. भारत के बैडमिंटन फैंस को रविवार 14 सितंबर के दिन अच्छी खबर की उम्मीद थी लेकिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की हार से उनको निराशा हुई. भारत की टॉप मेंस डबल्स जोड़ी को हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन के ओलंपिक रजत पदक विजेता लियांग वेई केंग और वैंग चैंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

पिछले महीने लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी को पहला गेम जीतने के बावजूद हार गई. 61 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण फाइनल में चीन की दुनिया की छठे नंबर की जोड़ी के खिलाफ 21-19 14-21 17-21 से चिराग और सात्विक को शिकस्त झेलनी पड़ी. थाईलैंड ओपन जीतने के बाद भारतीय जोड़ी 16 महीनों में पहली बार फाइनल में खेल रही थी. इस हार के साथ सुपर 500 फाइनल में इस जोड़ी का परफेक्ट रिकॉर्ड भी टूट गया. सात्विक और चिराग ने इससे पहले अपने चारों सुपर 500 फाइनल में खिताब जीता था. Indian🇮🇳 Men’s doubles duo Satwiksairaj Rankireddy & Chirag Shetty finished as runners-up at the #HongKongOpen 2025, going down to China’s 🇨🇳 W.K. Liang & C.K. Wang in a hard-fought 3-set game. Well played, Sat-Chi!👏🏻#IndianBadminton #GameOn #Sports pic.twitter.com/1JzrHrsGY5 — SAI Media September 14, 2025 इस सीजन में छह बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय जोड़ी की लियांग और वैंग के खिलाफ 10 मैच में यह सातवीं हार है जबकि उन्होंने तीन जीत दर्ज की है. भारतीय जोड़ी ने पेरिस में विश्व चैंपियनशिप के दौरान चीन की इस जोड़ी को हराया था. सात्विक और चिराग ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम जीता लेकिन इस लय को बरकरार रखने में नाकाम रहे. निर्णायक गेम में 2-11 से पिछड़ने के बाद उनकी हार लगभग तय हो गई. शुरुआती गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. चिराग ने शुरुआत में ही तेज स्मैश लगाकर 0-2 से पिछड़ रही भारतीय जोड़ी को वापसी दिलाई. चिराग ने 10-10 के स्कोर पर दमदार स्मैश के साथ ब्रेक तक भारतीय जोड़ी को 11-10 की मामूली बढ़त दिलाई. ब्रेक के बाद भारतीय जोड़ी ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार कई जबरदस्त स्मैश के साथ 13-11 से आगे हो गए. वैंग के शरीर की तरफ खेले सात्विक के शॉट और फिर चिराग की तीखी सर्विस से भारतीय जोड़ी ने चार अंक की बढ़त बनाई. चीन के खिलाड़ियों ने नेट पर भारतीय खिलाड़ियों की गलती का फायदा उठाकर लगातार चार अंक के साथ वापसी की. एक विवादास्पद अंक के बाद चीन की जोड़ी ने 18-17 की बढ़त बनाई. ऐसा लग रहा था वैंग ने शटल के नेट पार करने से पहले ही शॉट मार दिया. सात्विक ने जोरदार स्मैश से स्कोर 19-19 किया. लियांग ने इसके बाद शॉट बाहर मारा जिससे भारतीय जोड़ी को एक गेम प्वाइंट मिला. इसके बाद चिराग ने लाइन पर सटीक सर्विस करके पहला गेम में जीत सुनिश्चित की. चीनी जोड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की जिसमें वैंग ने कोर्ट के पिछले हिस्से से शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-2 की बढ़त बना ली. वैंग की सर्विस में गलती और एक लंबे शॉट से भारतीय जोड़ी ने वापसी की कोशिश की लेकिन चीन की जोड़ी ब्रेक तक 11-6 की मजबूत बढ़त बनाने में सफल रही. लियांग और वैंग ने दमदार स्मैश की बदौलत 13-7 की बढ़त बनाई लेकिन सात्विक और चिराग ने स्कोर 10-13 कर दिया. भारतीय जोड़ी ने जल्द ही स्कोर 12-14 किया. इसके बाद हालांकि चीन की जोड़ी ने अगले नौ में से सात अंक जीतकर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया. निर्णायक गेम में लियांग और वैंग ने शानदार खेल दिखाया और खिताब चीन की जोड़ी की झोली में डाल दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Hong Kong Open 2025 Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty Vs Liang We Hong Kong Open Score Hong Kong Open Score Badminton Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty Vs Liang We BWF Hong Kong Open Badminton Score सात्विक-चिराग बनाम लियांग-वांग सात्विक-चिराग हारे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मिशन पाकिस्तान' पर गौतम गंभीर इस प्लान से करेंगे हैरान? जुआ नहीं, ये सोची समझी चाल होगी!'मिशन पाकिस्तान' पर गौतम गंभीर इस प्लान से करेंगे हैरान? जुआ नहीं, ये सोची समझी चाल होगी!Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच में गौतम गंभीर एक तगड़ी चाल चलने वाले हैं।
Read more »

ओमान को हराने के बाद तेवर तो देखो... टीम इंडिया को चुनौती दे गए सलमान आगा, हाईवोल्टेज मैच से पहले घमंडओमान को हराने के बाद तेवर तो देखो... टीम इंडिया को चुनौती दे गए सलमान आगा, हाईवोल्टेज मैच से पहले घमंडAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम ने ओमान को 93 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने एक बड़ा बयान दिया।
Read more »

சூரிய கிரகணம் 2025: இந்தியாவில் எப்போது எந்த இடத்தில் எந்த தேதியில் பார்க்கலாம்?சூரிய கிரகணம் 2025: இந்தியாவில் எப்போது எந்த இடத்தில் எந்த தேதியில் பார்க்கலாம்?Surya Grahanam 2025: 2025 ஆம் ஆண்டில் 2 சூரிய கிரகணங்கள் நிகழும். அந்த வகையில் இந்த வருடத்தின் இரண்டாவது சூரிய கிரகணம் வரும் செப்டம்பர் 21 ஆம் தேதி நிகழப் போகிறது.
Read more »

टीम इंडिया को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को क्या हुआ? सामने आई बुरी खबरटीम इंडिया को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को क्या हुआ? सामने आई बुरी खबरAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले शुभमन गिल को लेकर बुरी खबर सामने आई है।
Read more »

Hong Kong Open 2025: खिताबी जीत से एक जीत दूर सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन ने दो साल बाद फाइनल में मारी एंट्रीHong Kong Open 2025: खिताबी जीत से एक जीत दूर सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन ने दो साल बाद फाइनल में मारी एंट्रीभारतीय बैडमिंटन से दो बड़ी खुशखबरी आई हैं. दरअसल, हांगकांग में जारी बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिंगल्स और डबल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते फाइनल में जगह बना ली है. सिंगल्स में लक्ष्य सेन और डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी लक्ष्य की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच चुकी है.
Read more »

अपने स्पिनर्स की हेकड़ी मारने वाले पाकिस्तान को सच्चाई जान लेनी चाहिए... टीम इंडिया के आगे खुल जाएगी पोलअपने स्पिनर्स की हेकड़ी मारने वाले पाकिस्तान को सच्चाई जान लेनी चाहिए... टीम इंडिया के आगे खुल जाएगी पोलAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम आज पाकिस्तान का सामना करने वाली है। इस मैच से पहले पाकिस्तान और भारत के स्पिनर्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:22:33