Hong Kong Open 2025: खिताबी जीत से एक जीत दूर सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन ने दो साल बाद फाइनल में मारी एंट्री

Lakshya Sen News

Hong Kong Open 2025: खिताबी जीत से एक जीत दूर सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन ने दो साल बाद फाइनल में मारी एंट्री
Satwiksairaj RankireddyChirag ShettyHong Kong Open 2025
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

भारतीय बैडमिंटन से दो बड़ी खुशखबरी आई हैं. दरअसल, हांगकांग में जारी बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिंगल्स और डबल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते फाइनल में जगह बना ली है. सिंगल्स में लक्ष्य सेन और डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी लक्ष्य की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच चुकी है.

भारतीय बैडमिंटन से दो बड़ी खुशखबरी आई हैं. दरअसल, हांगकांग में जारी बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिंगल्स और डबल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते फाइनल में जगह बना ली है. सिंगल्स में लक्ष्य सेन और डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी लक्ष्य की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच चुकी है.

लक्ष्य ने चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को सीधे गेम में हराकर दो साल में अपने पहले बड़े फाइनल में जगह बनाई, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी भी खिताबी जीत से एक कदम दूर है. दो साल बाद फाइनल में लक्ष्य हांगकांग ओपन 2025 में शनिवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा. लक्ष्य सेन ने पुरुष सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष डबल्स के फाइनल में जगह बनाई. 24 साल के लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को 56 मिनट के कड़े मुकाबले में 23-21, 22-20 से हराया. सेन 2023 के बाद पहली बार सुपर 500 के फाइनल में पहुंचे हैं. अब उनका सामना विश्व नंबर 4 चीन के ली शि फेंग से होगा. इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. सेन का चीनी स्टार पर 7-6 से बढ़त है. इसलिए फाइनल बेहद रोमांचक और कड़ा होगा. खिताबी जीत से एक कदम दूर सात्विक-चिराग सात्विक और चिराग ने एक साल के लंबे अंतराल के बाद सफलता हासिल की और अक्टूबर 2023 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचे. विश्व में 9वें नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी बिंग-वेई लिन और चेन चेंग कुआन को 21-17, 21-15 से हराकर 2025 में लगातार छह सेमीफाइनल की हार के निराशाजनक क्रम को तोड़ा. फाइनल में सात्विक और चिराग का सामना चीन की विश्व की तीसरी वरियता प्राप्त जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा. लियांग वेई केंग और वांग चांग ने सेमीफाइनल में हमवतन फेंग-चिह ली और फेंग-जेन ली को 21-19, 21-8 से हराया. 24 साल के सात्विक पीठ की लगातार समस्या, कोहनी की चोट और फरवरी 2025 में अपने पिता को खोने के व्यक्तिगत दुख से जूझ रहे हैं. 28 साल के चिराग भी लगातार पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी लय प्रभावित हुई है और उन्हें कई बार खेल से हटना पड़ा है. इन असफलताओं के बावजूद साल की शुरुआत में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में इस जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था. भारतीय पुरुष डबल्स के अग्रदूत माने जाने वाले सात्विक और चिराग के साथ लक्ष्य सेन के पास खिताब जीतने का मौका है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty Hong Kong Open 2025 Lakshya Sen Vs Chou Tien Chen Lakshya Sen Hong Kong Open Final Lakshya Sen Vs Li Shi Feng Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty Hong Kong O Satwik Chirag Hong Kong Open Final India Badminton News Hong Kong Open Results Lakshya Sen Chou Tien Chen Score Hong Kong Open Semifinal Hong Kong Open Final Badminton News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Hong Kong Open: सात्विक-चिराग ने किया कमाल, रोमांचक जीत से हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में मारी एंट्रीHong Kong Open: सात्विक-चिराग ने किया कमाल, रोमांचक जीत से हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में मारी एंट्रीHong Kong Open Badminton 2025: भारत के बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने हांगकांग ओपन में कमाल कर दिया. देश की नंबर मेंस डबल्स जोड़ी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया.
Read more »

'मिशन पाकिस्तान' पर गौतम गंभीर इस प्लान से करेंगे हैरान? जुआ नहीं, ये सोची समझी चाल होगी!'मिशन पाकिस्तान' पर गौतम गंभीर इस प्लान से करेंगे हैरान? जुआ नहीं, ये सोची समझी चाल होगी!Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच में गौतम गंभीर एक तगड़ी चाल चलने वाले हैं।
Read more »

ओमान को हराने के बाद तेवर तो देखो... टीम इंडिया को चुनौती दे गए सलमान आगा, हाईवोल्टेज मैच से पहले घमंडओमान को हराने के बाद तेवर तो देखो... टीम इंडिया को चुनौती दे गए सलमान आगा, हाईवोल्टेज मैच से पहले घमंडAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम ने ओमान को 93 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने एक बड़ा बयान दिया।
Read more »

BPSC Exam 2025: बीपीएससी का पेपर देख छूटे पसीने, सवालों से चकराया दिमागBPSC Exam 2025: बीपीएससी का पेपर देख छूटे पसीने, सवालों से चकराया दिमागBPSC 71st Prelims 2025: बीपीएससी का पेपर देख छूटे पसीने, सवालों से चकराया दिमाग
Read more »

சூரிய கிரகணம் 2025: இந்தியாவில் எப்போது எந்த இடத்தில் எந்த தேதியில் பார்க்கலாம்?சூரிய கிரகணம் 2025: இந்தியாவில் எப்போது எந்த இடத்தில் எந்த தேதியில் பார்க்கலாம்?Surya Grahanam 2025: 2025 ஆம் ஆண்டில் 2 சூரிய கிரகணங்கள் நிகழும். அந்த வகையில் இந்த வருடத்தின் இரண்டாவது சூரிய கிரகணம் வரும் செப்டம்பர் 21 ஆம் தேதி நிகழப் போகிறது.
Read more »

टीम इंडिया को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को क्या हुआ? सामने आई बुरी खबरटीम इंडिया को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को क्या हुआ? सामने आई बुरी खबरAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले शुभमन गिल को लेकर बुरी खबर सामने आई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:12:08