Hong Kong Open Badminton 2025: भारत के बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने हांगकांग ओपन में कमाल कर दिया. देश की नंबर मेंस डबल्स जोड़ी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया.
Hong Kong Open Badminton 2025: भारत के बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने हांगकांग ओपन में कमाल कर दिया. देश की नंबर मेंस डबल्स जोड़ी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया.
दोनों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में मलेशिया के जुनाइदी आरिफ और रॉय किंग याप को हराया. टूर्नामेंट में आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 12 सितंबर को यह मैच 21-14, 20-22, 21-16 से जीता. जीत का रास्ता नहीं था आसान सात्विक और चिराग ने पहले और तीसरे गेम में अपना दबदबा बनाए रखा. दूसरे गेम में भी वे पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक जीतकर स्कोर को 20-20 पर ले आए, लेकिन चिराग की एक गलत सर्विस ने मलेशियाई जोड़ी को मौका दे दिया और वे दो अंकों के अंतर से यह गेम जीत गए. सात्विक और चिराग के लिए सेमीफाइनल तक का सफर आसान नहीं था. ये भी पढ़ें: 5 मौके जब पाकिस्तान हुआ शर्मसार, छोटी-छोटी टीमों ने सरेआम उतारी इज्जत, मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा थाईलैंड की जोड़ी को दी थी मात इससे पहले 11 सितंबर को दोनों ने थाईलैंड के पीराचई सुकपुन और पक्कापोन टीरारात्सकुल को 18-21, 21-15, 21-11 से हराया था. थाई जोड़ी ने पहले गेम में कड़े नेट खेल और मजबूत डिफेंस से भारतीयों को चौंका दिया था, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विजेता सात्विक-चिराग ने दूसरे गेम में अपनी आक्रामकता बढ़ाई और मैच पर पकड़ बना ली. ये भी पढ़ें: ये Boycott का असर तो नहीं? नहीं बिक रहे भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट, महामुकाबले को नहीं मिल रहा भाव फॉर्म में वापसी का संकेत पिछले 12 महीनों में संघर्ष करने के बाद सात्विक और चिराग ने सही समय पर अपनी फॉर्म में वापसी की है. उन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. सात्विक-चिराग ने इस टूर्नामेंट में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी आरोन चिया और सोह वूई यिक को हराकर मेडल हासिल किया, जिनसे वे 2024 पेरिस ओलंपिक में हार गए थे.
Hong Kong Open Badminton 2025 Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty Hong Kong Open Hong Kong Open Badminton बैडमिंटन सात्विकसाईरा रंकीरेड्डी चिराग शेट्टी हांगकांग ओपन हांगकांग ओपन बैडमिंटन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एशिया कप 2025 में बांग्लादेश Vs हॉन्ग कॉन्ग: HKG को टूर्नामेंट में 21 साल से पहली जीत की तलाश, आज हारी तो ब...एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी में बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग का मुकाबला आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच रात 8:00 बजे से शुरू होगा। बांग्लादेश हालिया फॉर्म में मजबूत दिख रहा है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग को टूर्नामेंट की शुरुआती मुकाबलेBangladesh (BAN) Vs Hong Kong (HKG) Asia Cup 2025 Update.
Read more »
Asia Cup: करो या मरो...आज ही एशिया कप से बाहर हो जाएगी ये टीम! बांग्लादेश से 11 साल बाद होगी टक्करAsia Cup 2025 Bangladesh vs Hong Kong: हांगकांग ने एशिया कप 2025 में अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ निराशाजनक हार से शुरुआत की है. उसके लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है. मैच हारने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है.
Read more »
Bangladesh vs Hong Kong T20I LIVE: हांगकांग को हल्के में मत लेना, एक चूक और होगा काम तमाम, थोड़ी देर में ट...Bangladesh vs Hong Kong Live Updates: एशिया कप 2025 में आज बांग्लादेश का मैच हांगकांग से है. हांगकांग की कोशिश होगी कि वो एक बड़ा उलटफेर करे और प्वाइंट्स टेबल पर दमदार शुरुआत करे. वहीं, लिटन दास की कप्तानी वाली टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी.
Read more »
BAN vs HK Highlights: एशिया कप में हांगकांग की लगातार दूसरी हार, लिटन दास की फिफ्टी से बांग्लादेश ने मारा मैदानBangladesh vs Hong Kong: एशिया कप 2025 के तीसरे मैच में हांगकांग को बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली। बांग्लादेश ने 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। हांगकांग की यह लगातार दूसरी हार है।
Read more »
BAN vs Hong Kong: कप्तान लिटन दास के अर्धशतक से जीता बांग्लादेश, हांगकांग को मिली लगातार दूसरी शिकस्तएशिया कप के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करते हुए हांगकांग को 143 रन पर सात विकेट तक सीमित कर दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। लिटन दास ने शानदार 59 रन की कप्तानी पारी खेली। हांगकांग को लगातार दूसरी शिकस्त...
Read more »
Hong Kong Open Badminton: क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी, सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने दी खुशखबरीहांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. दूसरी और सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने अंतिम-8 में जगह बनाकर फैंस को खुशखबरी दी.
Read more »
