हांगकांग में रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 55 हो गया है और 279 लोग अभी भी लापता हैं। इस अग्निकांड को हांगकांग के इतिहास की सबसे भयानक
हांगकांग में रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 55 हो गया है और 279 लोग अभी भी लापता हैं। इस अग्निकांड को हांगकांग के इतिहास की सबसे भयानक आग की घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 16 की हालत गंभीर है और 25 अन्य की हालत भी गंभीर है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि रिहायशी इमारतों पर लगे सुरक्षा नेट्स, वाटरप्रूफ कैनवास और प्लास्टिक की चादर के चलते आग तेजी से भड़की और पूरे ब्लॉक में फैल गई। साथ ही खिड़कियों को सील करने के लिए पॉलीयूरेथेन फोम का इस्तेमाल किया गया, जो कि बेहद ज्वलनशील तत्व है, इसकी वजह से भी आग विकराल हुई। हांगकांग के उपनगरीय इलाके ताई पो में ये घटना हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग एक इमारत में लगी थी, लेकिन शाम तक वह सात इमारतों में फैल गई थी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की। शी जिनपिंग ने आग की घटना को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी है। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया और बड़ी संख्या में लोगों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है। हांगकांग पुलिस ने अग्निकांड को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें निर्माण कंपनी के निदेशक और सलाहकार भी शामिल हैं। इन लोगों पर निर्माण में लापरवाही करने का आरोप लगाया गया है। अग्निकांड की जांच के लिए हांगकांग प्रशासन ने एक विशेष जांच समिति गठित की है, जो आग के कारणों की गहराई से जांच करेगी। इमारतों के बाहरी हिस्सों में बांस के मचान लगे थे। तेजी से फैली आग ने इन मचान को अपनी चपेट में ले लिया, जिसने आग को और भयानक कर दिया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि 140 से अधिक फायर ट्रक, 60 से ज्यादा एंबुलेंस और सैंकड़ों अग्निशमन दल के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। हादसे में मरने वालों में एक अग्निशमन दल का जवान भी है।.
हांगकांग में रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 55 हो गया है और 279 लोग अभी भी लापता हैं। इस अग्निकांड को हांगकांग के इतिहास की सबसे भयानक आग की घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 16 की हालत गंभीर है और 25 अन्य की हालत भी गंभीर है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि रिहायशी इमारतों पर लगे सुरक्षा नेट्स, वाटरप्रूफ कैनवास और प्लास्टिक की चादर के चलते आग तेजी से भड़की और पूरे ब्लॉक में फैल गई। साथ ही खिड़कियों को सील करने के लिए पॉलीयूरेथेन फोम का इस्तेमाल किया गया, जो कि बेहद ज्वलनशील तत्व है, इसकी वजह से भी आग विकराल हुई। हांगकांग के उपनगरीय इलाके ताई पो में ये घटना हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग एक इमारत में लगी थी, लेकिन शाम तक वह सात इमारतों में फैल गई थी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की। शी जिनपिंग ने आग की घटना को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी है। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया और बड़ी संख्या में लोगों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है। हांगकांग पुलिस ने अग्निकांड को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें निर्माण कंपनी के निदेशक और सलाहकार भी शामिल हैं। इन लोगों पर निर्माण में लापरवाही करने का आरोप लगाया गया है। अग्निकांड की जांच के लिए हांगकांग प्रशासन ने एक विशेष जांच समिति गठित की है, जो आग के कारणों की गहराई से जांच करेगी। इमारतों के बाहरी हिस्सों में बांस के मचान लगे थे। तेजी से फैली आग ने इन मचान को अपनी चपेट में ले लिया, जिसने आग को और भयानक कर दिया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि 140 से अधिक फायर ट्रक, 60 से ज्यादा एंबुलेंस और सैंकड़ों अग्निशमन दल के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। हादसे में मरने वालों में एक अग्निशमन दल का जवान भी है।
Hong Kong Fire Hong Kong Fire Photos China Biggest Fire Accident हांगकांग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WATCH: Deadly Hong Kong High-Rise Fire Claims 13 Lives, Dozens Trapped In Tai PoHong Kong Fire Videos: Video clips show multiple blocks of the complex engulfed, with flames shooting upward and thick black smoke billowing from several floors. Firefighters on elevated platforms could be seen struggling to tame the inferno as burn
Read more »
Hong Kong Fire: हांगकांग अग्निकांड में अब तक 36 मौतें, 279 लोग लापता; सात बहुमंजिला इमारतों में लगी है भीषण आगहांगकांग के ऊंचे रिहायशी परिसर में हुई भयावह आग से शहर वर्षों बाद सबसे बड़े हादसे का गवाह बना। सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी इस भयंकर आग में अब तक 36 लोगों की मौत
Read more »
Hong Kong Fire: हाँगकाँगमध्ये अग्नितांडव! इमारतीला लागलेल्या आगीत 44 जणांचा मृत्यू, 279 जण अजूनही बेपत्ताHong Kong Fire Live: हाँगकाँगच्या ताई पो परिसरातील वांग फुक कोर्टच्या अनेक टॉवर्सना आग लागली आहे, ज्यामध्ये 44 जणांचा मृत्यू झाला आहे आणि 279 जण बेपत्ता आहेत. 32 मजली इमारतीवरील जळत्या स्कॅफोल्डिंगमुळे (मचान) कोसळल्याने आग वेगाने पसरली.
Read more »
Hong Kong Fire: ഹോങ്കോങ്ങ് തീപിടിത്തം; മരണം 44, 279 പേരെ കാണാതായി, നിരവധി പേർ കുടുങ്ങിക്കിടക്കുന്നുവാങ് ഫുക് കോർട് എന്ന ബഹുനില കെട്ടിടത്തിലാണ് തീപിടിത്തമുണ്ടായത്.
Read more »
हॉन्गकॉन्ग में आग से 44 की मौत; 20 PHOTOS: 279 घायल; 35 मंजिल वाली 8 बिल्डिंग में बांस के मचान से आग फैलीHong Kong High-Rise Buildings Fire 44 Dead हॉन्गकॉन्ग में ताई पो नाम के इलाके में बुधवार को एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को हिला दिया है। इस डरावनी घटना में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 279 घायल हैं। यह कॉम्प्लेक्स...
Read more »
Hong Kong Fire Updates: 44 Killed, Hundreds MissingThe death toll has risen to 44 people and leaving hundreds missing for as a massive fire has ripped through multiple high-rise towers in a Hong Kong housing complex, ANI reported citing CNN.
Read more »
