हांगकांग के ऊंचे रिहायशी परिसर में हुई भयावह आग से शहर वर्षों बाद सबसे बड़े हादसे का गवाह बना। सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी इस भयंकर आग में अब तक 44 लोगों की मौत
हांगकांग के ऊंचे रिहायशी परिसर में हुई भयावह आग से शहर वर्षों बाद सबसे बड़े हादसे का गवाह बना। सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी इस भयंकर आग में अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल है। यह भीषण आग लगने की घटना ताई पो में हुई। यह हांगकांग में एक उपनगरीय इलाका है, जो चीन के शहर शेनझेन की सीमा के पास स्थित है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आग शाम तक सात इमारतों में फैल गई, जबकि एक इमारत में लगी आग ने आसपास के टावरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और सैकड़ों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार तड़के जानकारी दी कि इस मामले में एक निर्माण कंपनी के दो निदेशकों और एक सलाहकार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने गंभीर लापरवाही की। जांच में कई फ्लैटों की खिड़कियों पर अत्यधिक ज्वलनशील पॉलीस्टाइरीन बोर्ड लगे मिले, जिन पर कंपनी का नाम था। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विसेज विभाग ने मिलकर एक विशेष जांच टीम गठित कर दी है जो आग के कारणों की गहराई से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि रात होते-होते आग नियंत्रण में आती दिखाई दे रही है, लेकिन हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण हैं। 140 फायर ट्रक और 60 एम्बुलेंस तैनात फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्हें असंख्य इमरजेंसी कॉल्स मिलीं। मौके पर 140 से अधिक फायर ट्रक, 60 से ज्यादा एम्बुलेंस, सैकड़ों फायरफाइटर और पुलिसकर्मी तैनात किए गए। एक 37 वर्षीय फायरफाइटर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को हीट एक्सॉशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग ने घोषित की 'नंबर-4' चेतावनी तेजी से फैलती आग ने बांस के मचान को अपनी चपेट में ले लिया, जो इमारत के बाहरी हिस्से पर लगाया गया था। इससे बेहद तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। लाइव वीडियो में दिखाया गया कि दमकलकर्मी ऊंचे लैडर ट्रक से आग पर पानी डाल रहे थे। यह आग दोपहर बाद लगी। दमकल विभाग ने इसे 'नंबर 4 चेतावनी' घोषित किया। यह चेतावनी आग की गंभीरता का दूसरा सबसे उच्च स्तर है। ये भी पढ़ें: और करीब आए बांग्लादेश-पाकिस्तान! दिसंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा इमारत निर्माण के दौरान होता है बासं के मचान का इस्तेमाल हांगकांग में आमतौर पर इमारत निर्माण और मरम्मत के दौरान बांस का मचान इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, सरकार ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक परियोजनाओं में इसे धीरे-धीरे हटाया जाएगा।.
हांगकांग के ऊंचे रिहायशी परिसर में हुई भयावह आग से शहर वर्षों बाद सबसे बड़े हादसे का गवाह बना। सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी इस भयंकर आग में अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल है। यह भीषण आग लगने की घटना ताई पो में हुई। यह हांगकांग में एक उपनगरीय इलाका है, जो चीन के शहर शेनझेन की सीमा के पास स्थित है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आग शाम तक सात इमारतों में फैल गई, जबकि एक इमारत में लगी आग ने आसपास के टावरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और सैकड़ों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार तड़के जानकारी दी कि इस मामले में एक निर्माण कंपनी के दो निदेशकों और एक सलाहकार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने गंभीर लापरवाही की। जांच में कई फ्लैटों की खिड़कियों पर अत्यधिक ज्वलनशील पॉलीस्टाइरीन बोर्ड लगे मिले, जिन पर कंपनी का नाम था। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विसेज विभाग ने मिलकर एक विशेष जांच टीम गठित कर दी है जो आग के कारणों की गहराई से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि रात होते-होते आग नियंत्रण में आती दिखाई दे रही है, लेकिन हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण हैं। 140 फायर ट्रक और 60 एम्बुलेंस तैनात फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्हें असंख्य इमरजेंसी कॉल्स मिलीं। मौके पर 140 से अधिक फायर ट्रक, 60 से ज्यादा एम्बुलेंस, सैकड़ों फायरफाइटर और पुलिसकर्मी तैनात किए गए। एक 37 वर्षीय फायरफाइटर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को हीट एक्सॉशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग ने घोषित की 'नंबर-4' चेतावनी तेजी से फैलती आग ने बांस के मचान को अपनी चपेट में ले लिया, जो इमारत के बाहरी हिस्से पर लगाया गया था। इससे बेहद तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। लाइव वीडियो में दिखाया गया कि दमकलकर्मी ऊंचे लैडर ट्रक से आग पर पानी डाल रहे थे। यह आग दोपहर बाद लगी। दमकल विभाग ने इसे 'नंबर 4 चेतावनी' घोषित किया। यह चेतावनी आग की गंभीरता का दूसरा सबसे उच्च स्तर है। ये भी पढ़ें: और करीब आए बांग्लादेश-पाकिस्तान! दिसंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा इमारत निर्माण के दौरान होता है बासं के मचान का इस्तेमाल हांगकांग में आमतौर पर इमारत निर्माण और मरम्मत के दौरान बांस का मचान इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, सरकार ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक परियोजनाओं में इसे धीरे-धीरे हटाया जाएगा।
Hong Kong High-Rise Fire Tai Po Fire World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News हांगकांग अग्निकांड हांगकांग आग हादसा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
રામ મંદિર પર ધર્મધ્વજનું શું છે ધાર્મિક મહત્વ, 44 મિનિટના શુભ મુહૂર્તની ખાસિયત પણ જાણોઅયોધ્યામાં આજે રામ મંદિર પર કેસરિયા રંગનો ધર્મ ધ્વજ ફરકાવવામાં આવશે. જે અભિજીત મુહૂર્તમાં કરાશે. આ ભવ્ય આયોજનમાં પીએમ મોદી પણ સામેલ થશે. આ ધર્મધ્વજનું શું છે ધાર્મિક મહત્વ અને શુભ મુહૂર્ત કેમ છે ખાસ તે પણ જાણો.
Read more »
Fire in Hong Kong: हॉन्गकॉन्ग की बहुमंजिला इमारतों में लगी भीषण आग, 4 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीFire in Hong Kong: आग की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने इसे नंबर-4 अलार्म फायर घोषित किया, जो हॉन्गकॉन्ग में दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट स्तर है. विदेश
Read more »
भारत की एलपीजी खपत बीते 8 वर्षों में 44 प्रतिशत बढ़ीभारत की एलपीजी खपत बीते 8 वर्षों में 44 प्रतिशत बढ़ी
Read more »
WATCH: Deadly Hong Kong High-Rise Fire Claims 13 Lives, Dozens Trapped In Tai PoHong Kong Fire Videos: Video clips show multiple blocks of the complex engulfed, with flames shooting upward and thick black smoke billowing from several floors. Firefighters on elevated platforms could be seen struggling to tame the inferno as burn
Read more »
Hong Kong Fire: हांगकांग अग्निकांड में अब तक 36 मौतें, 279 लोग लापता; सात बहुमंजिला इमारतों में लगी है भीषण आगहांगकांग के ऊंचे रिहायशी परिसर में हुई भयावह आग से शहर वर्षों बाद सबसे बड़े हादसे का गवाह बना। सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी इस भयंकर आग में अब तक 36 लोगों की मौत
Read more »
Hong Kong Fire: हाँगकाँगमध्ये अग्नितांडव! इमारतीला लागलेल्या आगीत 44 जणांचा मृत्यू, 279 जण अजूनही बेपत्ताHong Kong Fire Live: हाँगकाँगच्या ताई पो परिसरातील वांग फुक कोर्टच्या अनेक टॉवर्सना आग लागली आहे, ज्यामध्ये 44 जणांचा मृत्यू झाला आहे आणि 279 जण बेपत्ता आहेत. 32 मजली इमारतीवरील जळत्या स्कॅफोल्डिंगमुळे (मचान) कोसळल्याने आग वेगाने पसरली.
Read more »
