Car Finance Plan: वाहन निर्माता Honda की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर Honda City के हाइब्रिड वर्जन को भी ऑफर किया जाता है। इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो पांच लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये महीने की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।
आटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Honda Cars की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Honda City को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस मिड साइज सेडान कार के eHEV वेरिएंट को पांच लाख रुपये की Down Payment देने के बाद घर लाना है तो कितने रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Honda City कीमत होंडा की ओर से सिटी को ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसके हाइब्रिड वेरिएंट के तौर पर eHEV को उपलब्ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.
90 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 2.10 लाख रुपये आरटीओ और करीब 60 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए करीब 25 हजार रुपये का टीसीएस चार्ज भी देना होगा। जिसके बाद Honda City eHEV on road price करीब 22.95 लाख रुपये के आस-पास हो जाता है। पांच लाख Down Payment के बाद कितनी EMI अगर आप इस गाड़ी के हाइब्रिड वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में पांच लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 17.95 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 17.95 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 28888 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। कितनी महंगी पड़ेगी कार अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 17.95 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 28888 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Honda City के लिए करीब 6.31 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 29.26 लाख रुपये हो जाएगी। किनसे है मुकाबला होंडा की ओर से सिटी को मिड साइज सेडान कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस कार का मुकाबला Skoda Slavia, Volkswagen Virtus, Hyundai Verna के साथ होता है।
Honda City Hybrid Car Loan EMI Down Payment Car Finance Mid-Size Sedan Honda City Price EMI Calculation Delhi Car Price Hybrid Car EMI
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यीडा के 25वें स्थापना दिवस पर फिल्म सिटी का शिलान्यास, बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप कर रहा है निर्माणFilm City Noida: जेवर एयरपोर्ट के बाद अब फिल्म सिटी पर सरकार का फोकस है। यीडा के स्थापना दिवस पर फिल्म सिटी का उद्घाटन किया जाएगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।
Read more »
लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश: 60KM की रफ्तार से आंधी, 15MM तक बरसात का अलर्टLucknow weather update: Heavy winds up to 60 Kmph with thunderstorms hit the city. Orange alert issued by IMD. देर रात के समय में तेज आंधी के साथ में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में झोंके चले।
Read more »
SBI और UCO बैंक का UPI डाउन, ग्राहकों को पेमेंट करने में हुई परेशानी, जानें क्यों आई दिक्कतSBI UPI Down: आज बुधवार को दोपहर में एसबीआई और यूको बैंक के ग्राहकों को यूपीआई से पेमेंट करने में परेशानी हुई। इस दौरान सोशल मीडिया पर ग्राहकों ने अपनी समस्या बताई।
Read more »
'शुक्र है ₹2 करोड़ का घर नहीं खरीदा'..., छंटनी के बाद इंजीनियर का पोस्ट वायरल, बताया क्यों EMI से बेहतर है रेंटवैश्विक मंदी का डर भारतीय रियल एस्टेट की चमक फीकी कर रहा है. बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेशनल की हालिया रेडिट पोस्ट तो यही इशारा कर रही है. छंटनी के दौर में जहां लोग होम लोन की किश्तें चुकाने की चिंता में डूबे हैं, वहीं इस इंजीनियर ने 'शुक्र है घर नहीं खरीदा' लिखकर सबको चौंका दिया है.
Read more »
SSC CHSL Exam City Slip 2026: सीएचएलएल टियर-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्डएसएससी की ओर से CHSL Tier-II Exam City Slip 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
Read more »
