होली के गानों की बात होती है, तो एक गाना जो सबसे ज्यादा सुना जाता है वो है 'बलम पिचकारी', जो साल 2013 में रिलीज हुआ था। लेकिन आज भी इस गाने का अलग ही क्रेज है। लेकिन जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के दौरान रणबीर बहुत टॉर्चर हुए थे। वह हर शॉट के बाद नहाते और कह दिया था कि उन्हें रेमो और प्रीतम से नफरत...
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते थे, लेकिन अब 'बलम पिचकारी' गाने का दबदबा है। यह गाला 2013 में आई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का है, पर 13 साल बाद भी यह होली के त्योहार में और जोश भर देता है। हर होली पर 'बलम पिचकारी' की धूम देखी जाती है। गाना बजता है और लोग रंग-गुलाल के साथ इसके नशे में खो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि 'बलम पिचकारी' जैसा सुपरहिट गाना कैसे बनाया गया था? इसके बनने के पीछे की कहानी क्या है और कलाकारों की क्या हालत हो गई थी? चलिए आपको बताते हैं:वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर पहले 'बलम पिचकारी' गाने के लिए राजी नहीं थे। वो इस गाने की वजह से चिढ़ गए थे और कह दिया था कि यह लोगों को पसंद नहीं आएगा। लेकिन आज कहानी उल्टी है। आज 'बलम पिचकारी' ही ऐसा गाना है, जो होली पर सबसे ज्यादा सुनाई देता है और लोग डांस करते हैं। View this post on Instagram A post shared by Dharma Productions चिढ़ गए थे रणबीर, हर शॉट के बाद जाते थे नहानेरणबीर कपूर तो 'बलम पिचकारी' शूट करते वक्त इस कदर परेशान हो गए थे और चिढ़ गए थे कि हर शॉट के बाद रंग उतारने और नहाने चले जाते थे। गाने के मेकिंग वीडियो में भी डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि रणबीर को रंग और भीगे रहना बिल्कुल पसंद नहीं है और वह इस गाने के शूट के दौरान एकदम टॉर्चर हो गए थे। वीडियो में भी रणबीर कई जगह बार-बार चेहरे को धोते, रंग हटाते नजर आ रहे हैं। एक जगह तो वह नहाने के बाद तौलिया लपेटकर बैठे हैं और सबको देख रहे हैं।रणबीर ने सबको दी थीं गालियां, कहा- रेमो और प्रीतम से नफरत हैरणबीर को भी कहते हुए सुना जा सकता है कि कोई इस गाने को पसंद नहीं करेगा। वीडियो में वह बोल रहे हैं, 'ये गाना किसी को भी पसंद नहीं आएगा। पूरे दिन हम रंग में डूबे हुए थे। इतना गंदा लग रहा था। मुझे रेमो से नफरत है, प्रीतम से नफरत है। आज मुझे सबसे नफरत हो रही है। अगर कोई सबसे बड़ा बेवकूफ है तो वह अयान है।' यही नहीं, रणबीर वीडियो में टीम के बाकी लोगों को गाली देते भी नजर आए, जिसे बीप कर दिया गया।रणबीर ने डायरेक्टर और ADs को उठाकर पानी में फेंक दियाइसके बाद रणबीर ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ-साथ फिल्म के सभी असिस्टेंट डायरेक्टर्स को उठाकर रंग घुले पानी से भरे पूल में फेंक दिया था। दरअसल, अयान मुखर्जी ने 'बलम पिचकारी' की शूटिंग के दौरान एक चालाकी की थी। उन्होंने सभी डांसर्स से कहा कि शूट के दौरान वो रणबीर पर एक साथ रंग फेंकें। उस वक्त तो रणबीर को इस बारे में पता नहीं था, लेकिन जैसे ही मालूम हुआ कि इसमें अयान का हाथ है, तो उन्होंने उन्हें उठाकर पानी से भरे पूल में फेंक दिया।यहां देखिए 'बलम पिचकारी' गाने की मेकिंग का वीडियो:शूट के बीच छुपकर भांग पीते थे रणबीररणबीर ने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान बताया था कि 'बलम पिचकारी' को शूट करने में काफी मुश्किलें हुई थीं क्योंकि गाने में बहुत सारे डांसर्स थे और तेज धूप भी थी। रणबीर ने यह भी बताया था कि वह, दीपिका, आदित्य और कल्कि सेट पर सभी से छुपकर भांग पीते थे।यहां देखिए 'बलम पिचकारी' गाना:'बलम पिचकारी' गाने को 12 साल में 482 मिलियन व्यूज'बलम पिचकारी' गाने की बात करें, तो 12 साल में इसे 482 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया था और म्यूजिक प्रीतम ने दिया था। गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए दो दिन पहले ही इसे यूट्यूब पर एक बार फिर अपलोड किया गया और उसे भी अभी तक 904k व्यूज मिल चुके हैं।.
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते थे, लेकिन अब 'बलम पिचकारी' गाने का दबदबा है। यह गाला 2013 में आई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का है, पर 13 साल बाद भी यह होली के त्योहार में और जोश भर देता है। हर होली पर 'बलम पिचकारी' की धूम देखी जाती है। गाना बजता है और लोग रंग-गुलाल के साथ इसके नशे में खो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि 'बलम पिचकारी' जैसा सुपरहिट गाना कैसे बनाया गया था? इसके बनने के पीछे की कहानी क्या है और कलाकारों की क्या हालत हो गई थी? चलिए आपको बताते हैं:वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर पहले 'बलम पिचकारी' गाने के लिए राजी नहीं थे। वो इस गाने की वजह से चिढ़ गए थे और कह दिया था कि यह लोगों को पसंद नहीं आएगा। लेकिन आज कहानी उल्टी है। आज 'बलम पिचकारी' ही ऐसा गाना है, जो होली पर सबसे ज्यादा सुनाई देता है और लोग डांस करते हैं। View this post on Instagram A post shared by Dharma Productions चिढ़ गए थे रणबीर, हर शॉट के बाद जाते थे नहानेरणबीर कपूर तो 'बलम पिचकारी' शूट करते वक्त इस कदर परेशान हो गए थे और चिढ़ गए थे कि हर शॉट के बाद रंग उतारने और नहाने चले जाते थे। गाने के मेकिंग वीडियो में भी डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि रणबीर को रंग और भीगे रहना बिल्कुल पसंद नहीं है और वह इस गाने के शूट के दौरान एकदम टॉर्चर हो गए थे। वीडियो में भी रणबीर कई जगह बार-बार चेहरे को धोते, रंग हटाते नजर आ रहे हैं। एक जगह तो वह नहाने के बाद तौलिया लपेटकर बैठे हैं और सबको देख रहे हैं।रणबीर ने सबको दी थीं गालियां, कहा- रेमो और प्रीतम से नफरत हैरणबीर को भी कहते हुए सुना जा सकता है कि कोई इस गाने को पसंद नहीं करेगा। वीडियो में वह बोल रहे हैं, 'ये गाना किसी को भी पसंद नहीं आएगा। पूरे दिन हम रंग में डूबे हुए थे। इतना गंदा लग रहा था। मुझे रेमो से नफरत है, प्रीतम से नफरत है। आज मुझे सबसे नफरत हो रही है। अगर कोई सबसे बड़ा बेवकूफ है तो वह अयान है।' यही नहीं, रणबीर वीडियो में टीम के बाकी लोगों को गाली देते भी नजर आए, जिसे बीप कर दिया गया।रणबीर ने डायरेक्टर और ADs को उठाकर पानी में फेंक दियाइसके बाद रणबीर ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ-साथ फिल्म के सभी असिस्टेंट डायरेक्टर्स को उठाकर रंग घुले पानी से भरे पूल में फेंक दिया था। दरअसल, अयान मुखर्जी ने 'बलम पिचकारी' की शूटिंग के दौरान एक चालाकी की थी। उन्होंने सभी डांसर्स से कहा कि शूट के दौरान वो रणबीर पर एक साथ रंग फेंकें। उस वक्त तो रणबीर को इस बारे में पता नहीं था, लेकिन जैसे ही मालूम हुआ कि इसमें अयान का हाथ है, तो उन्होंने उन्हें उठाकर पानी से भरे पूल में फेंक दिया।यहां देखिए 'बलम पिचकारी' गाने की मेकिंग का वीडियो:शूट के बीच छुपकर भांग पीते थे रणबीररणबीर ने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान बताया था कि 'बलम पिचकारी' को शूट करने में काफी मुश्किलें हुई थीं क्योंकि गाने में बहुत सारे डांसर्स थे और तेज धूप भी थी। रणबीर ने यह भी बताया था कि वह, दीपिका, आदित्य और कल्कि सेट पर सभी से छुपकर भांग पीते थे।यहां देखिए 'बलम पिचकारी' गाना:'बलम पिचकारी' गाने को 12 साल में 482 मिलियन व्यूज'बलम पिचकारी' गाने की बात करें, तो 12 साल में इसे 482 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया था और म्यूजिक प्रीतम ने दिया था। गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए दो दिन पहले ही इसे यूट्यूब पर एक बार फिर अपलोड किया गया और उसे भी अभी तक 904k व्यूज मिल चुके हैं।
How Balam Pichkari Song Was Made Holi 2026 Songs Holi Songs Bollywood Ranbir Kapoor Deepika Padukone Balam Pichkari Holi 2026 Superhit Holi Songs बलम पिचकारी गाना कैसे बना था होली के गाने होली के गाने बलम पिचकारी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
होलिका दहन आज, मुहूर्त रात 12 बजे तक: जानिए होली की पूजा विधि और खास डिजिटल इफेक्ट्स के साथ फोटो में देखें ...Holi 2 March 2026 (Today Holika Dahan) Shubh Muhurat Update; Follow Holika Dahan Bonfire Time, Holi Puja Vidhi Significance and Holika Dahan History On Dainik Bhaskar.
Read more »
अबीर-गुलाल से सराबोर विदेशी महिलाएं झूम के नाचीं: ब्रज में देवकीनंदन महराज ने हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग बरसाएVrindavan Holi celebration for widows. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
देशभर में होलिका दहन, उज्जैन में महाकाल की विशेष आरती: भोपाल में CM यादव ने होली जलाई; मुंबई में लव-जिहाद क...Holika Dahan Holi Celebration New Delhi Mumbai Jaipur Mathura Vrindavan Dwarka
Read more »
जरूरत की खबर- होली इमरजेंसी सेफ्टी किट: हो सकती है कलर एलर्जी, हेल्थ इमरजेंसी, ये 10 एसेंशियल्स मददगार, जान...Holi 2026 Emergency Utility Treatment Kit Details; Follow Holi First Aid Kit, Safety Tips On Dainik Bhaskar.
Read more »
बॉलीवुड की पहली 'पिचकारी', आजादी से पहले शूट हुआ था ये आईकॉनिक Holi Song, इस फिल्म से शुरू हुआ था ट्रेंडBollywood's First Holi Song: होली के त्यौहार बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा सा लगता है, आज कई होली गीत बॉलीवुड में मौजूद हैं लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड में पहली बार किस फिल्म के लिए होली गीत बनाया गया था? आइए जानते हैं।
Read more »
Bhojpuri Holi Song: 'सतरंगी सलवरवा' और 'होली बाद आके' के उड़ाया गर्दा, पवन सिंह और खेसरी के होली गीत की धूमरंग-गुलाल-उत्साह और उमंग के उत्सव होली पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नए होली गीतों की धूम मची हुई है। इसमें सबसे आगे चल रहे हैं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव। इन दोनों सुपरस्टार के दो नए गानों ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
Read more »
