Holi 2 March 2026 (Today Holika Dahan) Shubh Muhurat Update; Follow Holika Dahan Bonfire Time, Holi Puja Vidhi Significance and Holika Dahan History On Dainik Bhaskar.
जानिए होली की पूजा विधि और खास डिजिटल इफेक्ट्स के साथ फोटो में देखें होली की कहानियांआज सूर्यास्त के बाद होलिका दहन का मुहूर्त शुरू होगा। जो आधी रात तक रहेगा। परंपराओं के अनुसार प्रदोष काल में यानी शाम को सूरज डूबते वक्त होली की पूजा करते हैं और उसके बाद होली जलाते हैं। इस हिसाब से होली जलाने का मुहूर्त शाम 6 बजे से रात में करीब 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान भद्रा काल भी नहीं रहेगा। जानिए होली की आसान पूजा विधि और खास डिजिटल इफेक्ट्स के साथ फोटो में देखिए होली की 3 कहानियां।होली पहले वसंतोत्सव के तौर पर मनाई जाती थी, क्योंकि फाल्गुन-पूर्णिमा के आसपास ठंड विदा होती है और वसंत का रंग दिखने लगते हैं। 7वीं सदी में सम्राट हर्ष के नाटक रत्नावली में इसका जिक्र है वसंत के मौके पर दरबारी उत्सव, संगीत और सांस्कृतिक आयोजन करते थे। वसंतोत्सव मनाने की ये परंपरा तब से चली आ रही है। अब ये उत्सव लोकजीवन में उतरकर अबीर-गुलाल और रंगों की होली में बदल गया।पूर्वी भारत और वैष्णव परंपराओं में होली का बड़ा रूप दोलयात्रा या दोल पूर्णिमा है। इस परंपरा में राधा-कृष्ण की मूर्तियों को सजाकर झूले या पालकी पर निकाला जाता है। उन पर अबीर-गुलाल चढ़ाया जाता है और कीर्तन-उत्सव होता है। ओडिशा की सरकारी जानकारी के मुताबिक यह उत्सव फाल्गुन महीने की दशमी से दोल पूर्णिमा तक चलता है। बंगाल-ओडिशा क्षेत्र में, यही दिन चैतन्य महाप्रभु की जयंती से भी जुड़ गया। ये पहले वैष्णव झूला-उत्सव था। बाद में रंगों वाली होली से जुड़ गया।ब्रज क्षेत्र में होली की सबसे बड़ी दूसरी मान्यता राधा-कृष्ण की फाग-लीला है। वैष्णव ग्रंथ गर्ग संहिता में होलिकोत्सव के बारे में लिखा गया है। जिसमें राधा और सखियों के साथ उत्सव का जिक्र है। इसी वजह से मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव की होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि कृष्ण-भक्ति, फाग-गायन और लीलाओं को याद करने का उत्सव मानी जाती है। बाद में यही परंपरा लोकहोली में बदल गई। जहां मंदिर की रंग-सेवा से आगे बढ़कर गांव-शहर की सामूहिक होली बनी।होली को लंबे समय से फसल और खेती से भी जोड़ा जाता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार होली वसंत और फसल का उत्सव है। पहले इस त्योहार का रूप खेती पर आधारित था। इसमें किसान होलिका दहन में गेहूं की बालियां, नई उपज चढ़ाते थे और पूरा गांव नई फसल का उत्सव मनाता था। बाद में इसमें रंग, गुलाल और दूसरे धार्मिक-सांस्कृतिक रूप भी जुड़ते गए।अमेरीका, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलेंड के एंथ्रोपॉलॉजिस्ट ने अपनी स्टडी और रिसर्च में बताया कि भारत में होली ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग पुराने विवाद और मनमुटाव को भूलकर त्योहार मनाते हैं। हालांकि बाद में रिश्तों और समाज कर कड़वाहट और तनाव फिर से वैसा ही हो जाता है। अमेरिकी एंथ्रोपॉलॉजिस्ट मैककिम मैरियट, ऑस्ट्रेलिया के डी.
बी. मिलर और स्कॉटलेंड के विक्टर टर्नर के अनुसार भारत में होली पुरानी कड़वाहट कम करने, लोगों को करीब लाने और रिश्तों में नई शुरुआत करने का पर्व है।होलिका अपने भतीजे प्रहलाद को मारने के लिए उसे लेकर आग में बैठ गईऐप खोलेंहरियाणा में चार से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादललखनऊ में रात में भी गर्मी शुरूछत्तीसगढ़ में मौसम साफ, अगले 5 दिनों में बढ़ेगी गर्मीराजस्थान में मार्च में तेज गर्मी पड़ेगी,बारिश की भी संभावनागाजियाबाद में टेम्प्रेचर 30°C
Holi 2026 2026 Holika Dahan Date Holi Kab Hai Holi Shubh Yog Durlabh Yog In Holi Holi 2026 Holika Dahan Date Holi Kab Hai Holi Shubh Yog Holi Bhadra Dosh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बोत्सवाना से कूनो नेशनल पार्क लाए गए 9 चीते, स्पेशल विमान से पहुंचे; 48 हुई संख्याशनिवार सुबह कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 9 नए चीते पहुंचे। 12 घंटे की हवाई यात्रा के बाद इन चीतों को हेलीकॉप्टर से लाकर क्वारंटीन बाड़ों में शिफ्ट किया गया।
Read more »
फरीदाबाद में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार; किसानों से मांगे आवेदनहरियाणा सरकार फरीदाबाद में 19 गांवों से 4500 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य जिले में 12 नए सेक्टर विकसित करना है, जो मास्टर प्लान 2031 का हिस्सा हैं।
Read more »
बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों का तबादला, 12 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारीविधानसभा चुनाव से पहले बंगाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया।
Read more »
दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड तैयार, सेफ्टी ऑडिट पूरा; तेज रफ्तार पर 16 स्पीड डिटेक्शन कैमरे कांटेंगे चालानदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर से डाटकाली तक 12 किमी एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा हो गया है। एनएचएआइ ने इसका सेफ्टी ऑडिट भी कर लिया है।
Read more »
अब 10-12 रुपये और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सोने की कीमतों में भी हो सकता है इजाफाअब 10-12 रुपये और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सोने की कीमतों में भी हो सकता है इजाफा Petrol Diesel and Gold Price may increase amid Iran War
Read more »
मिडिल ईस्ट के 12 देशों में 17 लाख से अधिक नेपाली, सरकार ने बढ़ाई सतर्कतामिडिल ईस्ट के 12 देशों में 17 लाख से अधिक नेपाली, सरकार ने बढ़ाई सतर्कता
Read more »
