Hit and Run Case: नवी मुंबई में तेज रफ्तार SUV कार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा; हुई मौत

Mumbai-State News

Hit and Run Case: नवी मुंबई में तेज रफ्तार SUV कार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा; हुई मौत
Navi MumbaiSUVCAR
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 27 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 53%

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हिंट एंड रन के मामले सामने आ रहे हैं। अब एक नए मामले में नवी मुंबई के वाशी में अंजुमन स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार एसयूवी ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण रिक्शा चालक की मौत हो गई और एसयूवी के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

एएनआई, नवी मुंबई। नवी मुंबई के वाशी में अंजुमन स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक तुरंत वाहन लेकर भाग गया लेकिन कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई के डीसीपी पंकज दहाने ने कहा, ''हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जहां साफ दिख रहा है कि एसयूवी ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और वह रिक्शा को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के तुरंत बाद एसयूवी ड्राइवर पीड़ित की मदद करने के बजाय वहां से भाग गया। लोगों के बीच होगी कोई दुश्मनी इस हिट एंड रन हादसे से आसपास के लोगों में काफी गुस्सा है। हाल के दिनों में महाराष्ट्र में हिट-एंड-रन की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिससे महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इस घटना के बाद लोग आशंका जता रहे हैं कि उन लोगों के बीच कोई दुश्मनी थी। जिसके कारण कार इतनी तेज गति से रिक्शे के ऊपर से गुजर गई। इससे पहले 9 जुलाई को नासिक में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 36 साल की महिला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद महिला को टक्कर मारने वाले 52 साल के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच, 7 जुलाई को वर्ली में हिट-एंड-रन मामले में, जिसमें कावेरी नखवा नाम की 45 साल की महिला की मौत हो गई थी, मुंबई की सेवरी अदालत ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पहले भी सामने आए कई मामले शाह को 9 जुलाई को विरार में गिरफ्तार किया गया था और आज मुंबई के सेवरी कोर्ट में लाया गया। शाह 7 जुलाई को वर्ली में डॉ.

एनी बेसेंट रोड पर कथित तौर पर एक स्कूटर को टक्कर मारने के बाद से फरार था। इस साल 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक 17 साल के युवक के तरफ से चलाई जा रही लग्जरी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप पुणे के कल्याणी नगर इलाके में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई। इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिंधे ने राज्य में हिट-एंड-रन की घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को ऐसे मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Navi Mumbai SUV CAR Munbai Accident Maharastra News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ग़ाज़ियाबाद में हुआ दर्दनाक हादसाग़ाज़ियाबाद में हुआ दर्दनाक हादसायूपी के ग़ाज़ियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज़ रफ्तार ने सड़क पर चलती लड़की को टक्कर मारी है। इस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

"ये बड़े लोग हैं, कोई कुछ नहीं करेगा..." : मुंबई हिट-एंड-रन केस में अपनी पत्नी खोने वाले प्रदीप"ये बड़े लोग हैं, कोई कुछ नहीं करेगा..." : मुंबई हिट-एंड-रन केस में अपनी पत्नी खोने वाले प्रदीपमुंबई : BMW ने बाइक पर सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत
Read more »

Hit and Run Case: पुणे में एक और मामला; तेज रफ्तार कार ने पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौतHit and Run Case: पुणे में एक और मामला; तेज रफ्तार कार ने पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौतHit and Run Case: पुणे में एक और मामला; तेज रफ्तार कार ने पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौत Pune hit and run case One policemen riding a bike died after being hit by a speeding car
Read more »

कार की टक्कर से खंभे पर जा चढ़ी थार, यकीन न हो तो देख लीजिए ये वीडियोकार की टक्कर से खंभे पर जा चढ़ी थार, यकीन न हो तो देख लीजिए ये वीडियोGurugram Accident: गुरग्राम में एक तेज रफ्तार कार ने थार गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी थार पास में लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गई।
Read more »

Updates: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौतUpdates: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौतUpdates: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
Read more »

मामा के मिलने से पहले मिली मौत: गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर मौतमामा के मिलने से पहले मिली मौत: गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर मौतरविवार की सुबह गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित गांव नसीरबास में ओवरलोड डंपर ने एक कार में सवार तीन युवकों को टक्कर दे मारी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:39:13