सेबी ने हिंडनबर्ग पर 'गैर-सार्वजनिक' और 'भ्रामक' सूचनाओं का इस्तेमाल करके अडानी समूह के शेयरों की शॉर्ट सेलिंग गलत तरीके से लाभ कमाने का आरोप लगाया।
बाजार नियामक सेबी के अनुसार अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करने से करीब दो महीने पहले न्यूयॉर्क स्थित हेज फंड मैनेजर मार्क किंगडन के साथ साझा की थी। और शेयर मूल्य में उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान को साझा करने के सौदे से लाभ कमाया था। सेबी का आरोप- रिपोर्ट प्रकाशित कर हिंडनबर्ग ने कमाया अनुचित लाभ भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने हिंडनबर्ग को भेजे गए अपने 46 पन्ने के कारण बताओ नोटिस में बताया कि कैसे अमेरिकी शॉर्ट सेलर, न्यूयॉर्क हेज फंड और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े एक ब्रोकर ने रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध फर्मों के बाजार मूल्य में 150 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट से लाभ कमाया। सेबी ने हिंडनबर्ग पर 'गैर-सार्वजनिक' और 'भ्रामक' सूचनाओं का इस्तेमाल करके अडानी समूह के शेयरों की शॉर्ट सेलिंग गलत तरीके से लाभ कमाने का आरोप लगाया। वहीं सेबी नोटिस को सार्वजनिक करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने जवाब में कारण बताओ नोटिस को 'भारत में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने' का प्रयास बताया है। हिंडनबर्ग ने दावा किया कि अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ दांव लगाने के लिए माध्यम कोटक महिंद्रा लिमिटेड था, जो कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की मॉरीशस स्थित सहायक कंपनी है। कोटक महिंद्रा बैंक को लेकर किया दावा कोटक महिंद्रा लिमिटेड के फंड ने अपने ग्राहक किंगडन कैपिटल मैनेजमेंट के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड पर दांव लगाया। सेबी नोटिस में एईएल में फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट बेचने के लिए हेज फंड के एक कर्मचारी और केएमआईएल ट्रेडर्स के बीच चैट के अंश शामिल हैं। सेबी ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल को बताया था कि वह 13 अपारदर्शी संस्थाओं की जांच कर रहा है, जिनके पास अदाणी समूह के शेयरों में 14 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी है। सेबी ने न केवल हिंडनबर्ग को बल्कि कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल लिमिटेड, किंगडन और हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन को भी नोटिस भेजा है। वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी, ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि किंगडन का चीन से संबंध है। उन्होंने दावा किया कि किंगडन की शादी 'चीनी जासूस' अनला चेंग से हुई है।.
बाजार नियामक सेबी के अनुसार अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करने से करीब दो महीने पहले न्यूयॉर्क स्थित हेज फंड मैनेजर मार्क किंगडन के साथ साझा की थी। और शेयर मूल्य में उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान को साझा करने के सौदे से लाभ कमाया था। सेबी का आरोप- रिपोर्ट प्रकाशित कर हिंडनबर्ग ने कमाया अनुचित लाभ भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने हिंडनबर्ग को भेजे गए अपने 46 पन्ने के कारण बताओ नोटिस में बताया कि कैसे अमेरिकी शॉर्ट सेलर, न्यूयॉर्क हेज फंड और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े एक ब्रोकर ने रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध फर्मों के बाजार मूल्य में 150 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट से लाभ कमाया। सेबी ने हिंडनबर्ग पर 'गैर-सार्वजनिक' और 'भ्रामक' सूचनाओं का इस्तेमाल करके अडानी समूह के शेयरों की शॉर्ट सेलिंग गलत तरीके से लाभ कमाने का आरोप लगाया। वहीं सेबी नोटिस को सार्वजनिक करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने जवाब में कारण बताओ नोटिस को 'भारत में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने' का प्रयास बताया है। हिंडनबर्ग ने दावा किया कि अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ दांव लगाने के लिए माध्यम कोटक महिंद्रा लिमिटेड था, जो कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की मॉरीशस स्थित सहायक कंपनी है। कोटक महिंद्रा बैंक को लेकर किया दावा कोटक महिंद्रा लिमिटेड के फंड ने अपने ग्राहक किंगडन कैपिटल मैनेजमेंट के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड पर दांव लगाया। सेबी नोटिस में एईएल में फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट बेचने के लिए हेज फंड के एक कर्मचारी और केएमआईएल ट्रेडर्स के बीच चैट के अंश शामिल हैं। सेबी ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल को बताया था कि वह 13 अपारदर्शी संस्थाओं की जांच कर रहा है, जिनके पास अदाणी समूह के शेयरों में 14 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी है। सेबी ने न केवल हिंडनबर्ग को बल्कि कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल लिमिटेड, किंगडन और हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन को भी नोटिस भेजा है। वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी, ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि किंगडन का चीन से संबंध है। उन्होंने दावा किया कि किंगडन की शादी 'चीनी जासूस' अनला चेंग से हुई है।
Adani Group Mark Kingdon Sebi The Securities And Exchange Board Of India Business News Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News हिंडनबर्ग अदाणी समूह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेहद अहम और करीबी हैं भारत-भूटान संबंध, जिन्हें आगे बढ़ाएगा अदाणी समूहअदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, अदाणी समूह भूटान में हाइड्रो और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है...
Read more »
SEBI: अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी 'हिंडनबर्ग रिसर्च' को 'कारण बताओ' नोटिस; सेबी की कार्रवाईसेबी ने शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अदाणी समूह के शेयरों पर दांव लगाने के कथित उल्लंघन पर यह नोटिस जारी किया गया है।
Read more »
Hindenburg: सेबी से नोटिस मिलने के बाद हिंडनबर्ग ने अदाणी प्रकरण में खींचा कोटक बैंक का नाम, मिला यह जवाबHindenburg: सेबी से नोटिस मिलने के बाद हिंडनबर्ग ने अदाणी प्रकरण में खींचा कोटक बैंक का नाम, मिला यह जवाब
Read more »
Adani Group के ख़िलाफ़ Hindenburg की साज़िश का पर्दाफ़ाश | Khabron Ki KhabarSEBI Issues Show Cause Notice To Hindenburg: अदाणी समूह के ख़िलाफ़ जनवरी, 2023 में भ्रामक रिपोर्ट फैलाने वाले अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की कारस्तानी अब परत-दर-परत उधड़ती जा रही है.
Read more »
Adani-Hindenburg Row: अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग के हमले के पीछे चीनी कनेक्शन, वरिष्ठ वकील ने किया दावाAdani-Hindenburg Row: अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग के हमले के पीछे चीनी कनेक्शन, वरिष्ठ वकील ने किया दावा
Read more »
चीन से संबंध रखने वाले एक अमेरिकी व्यवसायी ने बनवाई थी हिंडनबर्ग रिपोर्ट, वकील जेठमलानी ने लगाए कई गंभीर आरोपजेठमलानी ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में आरोप लगाया जासूस अनला चेंग और उनके पति मार्क किंगडन ने अदाणी समूह की कंपनियों पर एक रिपोर्ट को हिंडनबर्ग रिसर्च से तैयार कराया और बाद में अदाणी के शेयरों को शॉर्ट सेल करने और भारतीय खुदरा निवेशकों की कीमत पर लाखों का मुनाफा कमाने के लिए कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड का इस्तेमाल ट्रेडिंग अकाउंट बनाने...
Read more »
