Himachal Weather: हिमाचल में बदलेगा मौसम, 3-4 अप्रैल को भारी हिमपात और वर्षा की संभावना

Himachal Weather Forecast News

Himachal Weather: हिमाचल में बदलेगा मौसम, 3-4 अप्रैल को भारी हिमपात और वर्षा की संभावना
Himachal SnowfallShimla WeatherBaralacha Pass
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 53%

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेगा। बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रा में हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

जागरण टीम, शिमला/मनाली। बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रा में मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि केलंग में पांच, चंबा में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। रविवार और सोमवार को हुई भारी ओलावृष्टि के कारण शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने पहली व दो अप्रैल को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। तीन व चार अप्रैल को भारी हिमपात और वर्षा के साथ आंधी का यलो अलर्ट है। प्रदेश में मार्च में अब तक 99.

6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 12 प्रतिशत से कम है। प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा कुल्लू में 161.7 मिलीमीटर हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा मार्च में दर्ज की है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा शिमला के सराहन में 38 मिलीमीटर हुई, जबकि गोंदला में 4.0 और केलंग में 2.5 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर गिरावट तो कुछ में वृद्धि हुई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रह रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 30.6 व ऊना में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान केलंग में 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन सप्ताह बाद मनाली से जुड़ी जंस्कार घाटी बीआरओ ने 16580 फीट ऊंचे शिंकुला को बहाल कर दिया है। लगभग तीन सप्ताह बाद जंस्कार घाटी मनाली से जुड़ गई है। हालांकि अभी फोर बाय फोर वाहनों के लिए यह मार्ग बहाल हुआ है। मंगलवार को लगभग 12 फोर बाय फोर वाहन जंस्कार से शिंकुला होकर मनाली पहुंचे। धूप खिलते ही बीआरओ सड़कों की बहाली में जुटा हुआ है। प्रमुख स्थानों का तापमान स्थान न्यूनतम अधिकतम शिमला 11.4 20.8 सुंदरनगर 11.5 29.2 भुंतर 9.1 27.4 कल्पा 4.0 17.5 धर्मशाला 9.6 26.0 ऊना 14.6 30.4 नाहन 13.1 26.4 केलंग 0.1 10.9 सोलन 10.6 25.0

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Himachal Snowfall Shimla Weather Baralacha Pass Rohtang Pass Shinkula Pass Zanskar Valley April Weather Alert Himachal Pradesh Weather Manali Road Connectivity Shimla News Shimla Latest News Shimla News In Hindi Shimla Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि: पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के ...MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि: पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के ...India weather update: Unseasonal rains and hailstorms lash MP, Rajasthan, Pune, Himachal Pradesh, and Ladakh. देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। सोमवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।
Read more »

MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि: पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के ...MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि: पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के ...India weather update: Unseasonal rains and hailstorms lash MP, Rajasthan, Pune, Himachal Pradesh, and Ladakh. देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। सोमवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।
Read more »

बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्ट: कोटा में तेज बरसात, फसलों को नुकसान, जानें- अप्रैल में...बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्ट: कोटा में तेज बरसात, फसलों को नुकसान, जानें- अप्रैल में...Rajasthan weather forecast April 2026. Follow Rajasthan rain update, weather alert, April weather news on Dainik Bhaskar.
Read more »

Himachal Weather: हिमाचल में हिमपात और वर्षा से गिरा तापमान, सेब की फसल पर असर; 5 अप्रैल तक अलर्टHimachal Weather: हिमाचल में हिमपात और वर्षा से गिरा तापमान, सेब की फसल पर असर; 5 अप्रैल तक अलर्टहिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। इसका सीधा असर सेब की फसल पर पड़ रहा है।
Read more »

सीकर में 10 मिनट तक जमकर गिरे ओले: गेहूं की फसल भीगी, 3-4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसस, तेज हवाओं के साथ बारिश...सीकर में 10 मिनट तक जमकर गिरे ओले: गेहूं की फसल भीगी, 3-4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसस, तेज हवाओं के साथ बारिश...Rajasthan weather update for Sikar: Hailstorm hits Sikar, wheat crops damaged. Follow Dainik Bhaskar for latest weather alerts.
Read more »

हिमाचल में 3-4 अप्रैल को तेज बारिश-बर्फबारी: 10 जिलों में ओलावृष्टि-तूफान का येलो अलर्ट, आज और कल ऊंचे क्षे...हिमाचल में 3-4 अप्रैल को तेज बारिश-बर्फबारी: 10 जिलों में ओलावृष्टि-तूफान का येलो अलर्ट, आज और कल ऊंचे क्षे...Himachal Pradesh weather alert for 10 districts. Latest updates on heavy rain and storms.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:39:53