Himachal Pradesh Exit Poll Results: NDTV सभी एग्जिट पोल का कंपाइल एनालिसिस लेकर आएगा. इस बार मंडी सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है. यहां BJP ने कंगना रनौत को उतारा है. कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह यहां से मैदान में हैं. कंगना और विक्रमादित्य सिंह दोनों ने अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है.
शिमला: हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में सातवें फेज में 1 जून को वोटिंग हुई. हिमाचल में दोपहर 3 बजे तक 58.41 प्रतिशत मतदान हुआ. मंडी में सबसे ज्यादा 61.03% वोटिंग हुई है.
चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे. लेकिन उससे पहले कुछ देर में एग्जिट पोल 2024 के नतीजे आने लगेंगे. NDTV सभी एग्जिट पोल का कंपाइल एनालिसिस लेकर आएगा. इस बार मंडी सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है. यहां BJP ने कंगना रनौत को उतारा है. कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह यहां से मैदान में हैं. कंगना और विक्रमादित्य सिंह दोनों ने अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है. हिमाचल प्रदेश की शिमला सीट पर BJP ने सुरेश कश्यप को कैंडिडेट बनाया है. कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी को मौका दिया है. कांगड़ा सीट से BJP ने राजीव भारद्वाज पर दांव लगाया है, जबकि कांग्रेस ने आनंद शर्मा पर भरोसा जताया है. मंडी सीट पर BJP ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है. उनके खिलाफ कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह ताल ठोंक रहे हैं. विक्रमादित्य सिंह हिमाचल की राजनीति के राजा कहे जाने वाले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं. हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर BJP प्रत्याशी हैं. उनका सामना कांग्रेस के सतपाल रायजादा से है.2019 के चुनाव में हिमाचल में सभी एग्जिट पोल ने BJP को चारों सीटें देते दिख रहे थे. ये एग्जिट पोल काफी सटीक साबित हुए. चुनाव नतीजे भी वैसे ही आएं. NEWS 18-IPSOS ने अपने एग्जिट पोल में हिमाचल में BJP को सभी 4 सीटें दी थी. न्यूज24- चाणक्य ने भी एग्जिट पोल में BJP को चारों सीटें दी थीं. प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनावों में चारों सीटों पर BJP का ही कमल खिला था. हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर ने जीत हासिल की थी. वहीं, कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, शिमला से सुरेश कश्यप ने जीत हासिल की थी. 17 मार्च 2021 को मंडी से BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया. जिसके बाद अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव में यहां कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की थी. लोकसभा चुनाव 2019 में हिमाचल प्रदेश में आखिरी फेस में 19 मई को वोटिंग हुई थी. बीजेपी ने हिमाचल की चारों सीटों जीती थी. हालांकि, बाद में मंडी सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें बीजेपी को हार सामना करना पड़ा था. फिलहाल हिमाचल की 4 सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है. पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: Lok Sabha Elections 2024, Poll Of Exit Poll 2024, Exit Poll Results, Election Exit Poll 2024, Kangana Ranaut
Poll Of Exit Poll 2024 Exit Poll Results Election Exit Poll 2024 Kangana Ranaut
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'ये मोहतरमा कौन हैं?'- तेजस्वी यादव के बदले BJP के तेजस्वी सूर्या को निशाना बनाने पर ट्रोल हुईं कंगनाBJP द्वारा हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारे जाने के बाद से कंगना रनौत लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमलावर रही है.
Read more »
हिमाचली टोपी पहन कंगना रनौत ने भरा नामांकन, रोड शो में जबरदस्त भीड़ जुटाकर कांग्रेस की रैली का दिया जबावMandi Lok Sabha Seat: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो निकाला।
Read more »
12वीं पास हैं कंगना, आलीशान बंगला-लग्जरी कारें-डायमंड जूलरी, इतने करोड़ की मालिकनबीजेपी में शामिल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी राजनीतिक पारी खेलने को तैयार है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी से नामांकन भरा है.
Read more »
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल के नतीजे कब और कहां देखें?Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: आम चुनाव में सातवें और आखिर दौर को लेकर एक जून को वोटिंग है। इसी के साथ सभी को इंतजार रिजल्ट का रहेगा। 4 जून को वोटों की गिनती होगी। हालांकि, नतीजों से पहले देश में नई सरकार कौन बना सकते है इसकी तस्वीर एग्जिट पोल के जरिए तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। आखिर ये एग्जिट पोल कब और कहां देख सकेंगे...
Read more »
Exit Poll vs Opinion Poll: एग्जिट और ओपिनियन पोल में क्या है अंतर? जानें कैसे कलेक्ट किया जाता है डाटाLok Sabha Election 2024, Exit Poll vs Opinion Poll: 1 जून को शाम 6 बजे के बाद जैसे ही वोटिंग खत्म होगी, उसके बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।
Read more »
Kangna Ranaut Photos: सिर पर हिमाचली टोपी और साड़ी पहनकर मतदान करने पहुंचीं मंडी लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार कंगना रनौतहिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में मतदान किया.
Read more »
