Health Knowledge: सिर्फ सफेद-पीला नहीं अंडे का एक और हिस्सा है ताकतवर, एक गलती से नहीं मिल रही हड्डियों को ताकत

How To Use Eggshells For Health News

Health Knowledge: सिर्फ सफेद-पीला नहीं अंडे का एक और हिस्सा है ताकतवर, एक गलती से नहीं मिल रही हड्डियों को ताकत
अंडे खाने के फायदेअंडे की जर्दी के फायदेअंडे के सफेद हिस्से के फायदे
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 185 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

अंडे के फायदे तो हर किसी को पता होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अंडे का छिलका भी खाया जा सकता है और यह सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होता है। जी हां, अंडे के छिलके में कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जो आपकी दैनिक कैल्शियम जरूरतों को पूरा कर सकता है।

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे. अब अंडे में इतने सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं कि इस सुपरफूड पर ये टैगलाइन बिल्कुल फिट बैठती है। वैसे तो अंडे में विटामिन ए , डी, ई, बी, फोलेट, बायोटिन, कोलीन, मिनरल्स जैसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन अधिकतर लोग अपना डेली प्रोटीन इनटेक पूरा करने के लिए अंडे का सेवन करते हैं।अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन मौजूद होता है इसलिए दुनिया भर में तमाम लोगों की डेली डाइट का ये अहम हिस्सा बना हुआ है। अंडे का उपयोग करने के बाद लगभग सभी लोग उसके छिलके को फेंक देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ऐसा करने की भूल न करें।ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे के साथ-साथ उसके छिलके भी कई सारे पौष्टिक तत्व से भरपूर होते हैं, खासकर कैल्शियम से। जी हां, अंडे के छिलकों में 95 फीसदी कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जो इसे कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स बनाता है। आइए जानते हैं अंडे के छिलके से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स हैं एगसेल्स इंस्टाग्राम पर जाने माने डबल बोर्ड सर्टिफाइड MD कुणाल सूद ने हाल ही में एक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लोगों को अंडे के छिलके न फेंकने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि आपको अंडे के छिलके वेस्ट के समान लग सकते हैं लेकिन वास्तव में उनमें 95% कैल्शियम कार्बोनेट होते हैं, जो स्टोर से खरीदे गए सप्लीमेंट की तरह ही अवशोषित होते हैं।अंडे के एक सेल में 1,500 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम हो सकता है, जो अधिकांश वयस्कों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। केवल कैल्शियम ही नहीं बल्कि एगसेल्स में पोटेशियम, सोडियम, मैंगनीज, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम के भी अंश होते हैं।स्टडीज में भी मिले सबूत बता दें कई स्टडीज में भी यह सबूत मिले हैं कि अंडे के छिलके कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स होते हैं और कैल्शियम सप्लीमेंट के तौर पर इसका सेवन सुरक्षित है। NIH के मुताबिक , अंडे के छिलके अत्यधिक जैवउपलब्ध कैल्शियम का एक प्राकृतिक और सस्ता सोर्स हैं। कैल्शियम पूरक के रूप में अंडे के छिलके का सेवन सुरक्षित माना जा सकता है और यह मैटरनल और बचपन में कैल्शियम की कमी को दूर करने में भूमिका निभा सकता है।कैल्शियम के फायदे कैल्शियम मानव शरीर के लिए सबसे जरूरी घटकों में से एक है क्योंकि यह मनुष्यों में अधिकांश स्केलेटल सिस्टम का निर्माण करता है। कैल्शियम आपकी हड्डियों और जोड़ों को कमजोर होने से बचाता है, जिससे आप ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचते हैं।केवल इतना ही नहीं बल्कि यह आपके दांतों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के सही कामकाज, ब्लड क्लॉट और नर्व सिग्नल के संचार के लिए भी बहुत जरूरी है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, यह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में भी सहायक साबित हो सकता है।कच्चा खाने से बचें अब जब अंडे के अलावा अंडे के छिलके भी इतने सारे फायदे प्रदान करते हैं तो कोई भी इसको खाने से क्यों चूकना चाहेगा। लेकिन-लेकिन कभी भी इन्हें रॉ खाने की गलती मत करिएगा। फायदों को पाने के लिए चीजों को सही तरीके से खाने की जरूरत होती है और अंडे फोड़ने के बाद छिलकों को यूं ही खा लेना कोई सही तरीका नहीं है।इसके नुकीले किनारे आपके मुंह या गले को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कच्चे छिलके में साल्मोनेला भी हो सकता है। ये एक प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं जो पेट और आंतों में संक्रमण पैदा करते हैं, जिससे आपको दस्त, बुखार और पेट दर्द हो सकता है।क्या है खाने का सही तरीका? अंडे के छिलकों के फायदों को पाने के लिए आपको इनके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले उन्हें धो लें ताकि वो खाने के लिए सुरक्षित बन जाएं। इसके बाद इन्हें लगभग 10 मिनट तक उबालें। 200 डिग्री सेल्सियस पर 10-15 मिनट तक बेक करें। फिर इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब अपने भोजन पर थोड़ा सा इसे स्प्रिंकल करें और आपको इस तरह आपको प्राकृतिक रूप से कैल्शियम मिलेगा। हां लेकिन ये भी ध्यान रखें कि कैल्शियम अवशोषण के लिए विटामिन डी आवश्यक है। इसलिए धूप सेंकें और विटामिन डी रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।.

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे... अब अंडे में इतने सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं कि इस सुपरफूड पर ये टैगलाइन बिल्कुल फिट बैठती है। वैसे तो अंडे में विटामिन ए, डी, ई, बी, फोलेट, बायोटिन, कोलीन, मिनरल्स जैसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन अधिकतर लोग अपना डेली प्रोटीन इनटेक पूरा करने के लिए अंडे का सेवन करते हैं।अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन मौजूद होता है इसलिए दुनिया भर में तमाम लोगों की डेली डाइट का ये अहम हिस्सा बना हुआ है। अंडे का उपयोग करने के बाद लगभग सभी लोग उसके छिलके को फेंक देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ऐसा करने की भूल न करें।ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे के साथ-साथ उसके छिलके भी कई सारे पौष्टिक तत्व से भरपूर होते हैं, खासकर कैल्शियम से। जी हां, अंडे के छिलकों में 95 फीसदी कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जो इसे कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स बनाता है। आइए जानते हैं अंडे के छिलके से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स हैं एगसेल्स इंस्टाग्राम पर जाने माने डबल बोर्ड सर्टिफाइड MD कुणाल सूद ने हाल ही में एक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लोगों को अंडे के छिलके न फेंकने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि आपको अंडे के छिलके वेस्ट के समान लग सकते हैं लेकिन वास्तव में उनमें 95% कैल्शियम कार्बोनेट होते हैं, जो स्टोर से खरीदे गए सप्लीमेंट की तरह ही अवशोषित होते हैं।अंडे के एक सेल में 1,500 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम हो सकता है, जो अधिकांश वयस्कों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। केवल कैल्शियम ही नहीं बल्कि एगसेल्स में पोटेशियम, सोडियम, मैंगनीज, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम के भी अंश होते हैं।स्टडीज में भी मिले सबूत बता दें कई स्टडीज में भी यह सबूत मिले हैं कि अंडे के छिलके कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स होते हैं और कैल्शियम सप्लीमेंट के तौर पर इसका सेवन सुरक्षित है। NIH के मुताबिक , अंडे के छिलके अत्यधिक जैवउपलब्ध कैल्शियम का एक प्राकृतिक और सस्ता सोर्स हैं। कैल्शियम पूरक के रूप में अंडे के छिलके का सेवन सुरक्षित माना जा सकता है और यह मैटरनल और बचपन में कैल्शियम की कमी को दूर करने में भूमिका निभा सकता है।कैल्शियम के फायदे कैल्शियम मानव शरीर के लिए सबसे जरूरी घटकों में से एक है क्योंकि यह मनुष्यों में अधिकांश स्केलेटल सिस्टम का निर्माण करता है। कैल्शियम आपकी हड्डियों और जोड़ों को कमजोर होने से बचाता है, जिससे आप ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचते हैं।केवल इतना ही नहीं बल्कि यह आपके दांतों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के सही कामकाज, ब्लड क्लॉट और नर्व सिग्नल के संचार के लिए भी बहुत जरूरी है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, यह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में भी सहायक साबित हो सकता है।कच्चा खाने से बचें अब जब अंडे के अलावा अंडे के छिलके भी इतने सारे फायदे प्रदान करते हैं तो कोई भी इसको खाने से क्यों चूकना चाहेगा। लेकिन-लेकिन कभी भी इन्हें रॉ खाने की गलती मत करिएगा। फायदों को पाने के लिए चीजों को सही तरीके से खाने की जरूरत होती है और अंडे फोड़ने के बाद छिलकों को यूं ही खा लेना कोई सही तरीका नहीं है।इसके नुकीले किनारे आपके मुंह या गले को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कच्चे छिलके में साल्मोनेला भी हो सकता है। ये एक प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं जो पेट और आंतों में संक्रमण पैदा करते हैं, जिससे आपको दस्त, बुखार और पेट दर्द हो सकता है।क्या है खाने का सही तरीका? अंडे के छिलकों के फायदों को पाने के लिए आपको इनके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले उन्हें धो लें ताकि वो खाने के लिए सुरक्षित बन जाएं। इसके बाद इन्हें लगभग 10 मिनट तक उबालें। 200 डिग्री सेल्सियस पर 10-15 मिनट तक बेक करें। फिर इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब अपने भोजन पर थोड़ा सा इसे स्प्रिंकल करें और आपको इस तरह आपको प्राकृतिक रूप से कैल्शियम मिलेगा। हां लेकिन ये भी ध्यान रखें कि कैल्शियम अवशोषण के लिए विटामिन डी आवश्यक है। इसलिए धूप सेंकें और विटामिन डी रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

अंडे खाने के फायदे अंडे की जर्दी के फायदे अंडे के सफेद हिस्से के फायदे अंडे के छिलके के फायदे क्या अंडे के छिलके में कैल्शियम होता है अंडे का छिलका खाने से क्या होता है अंडे का छिलका क्यों खाना चाहिए विटामिन ए

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Health Tips: सर्दियों में मछली खाने से पहले सावधानी जरूरी, हाई फैट और बासी मछली से सेहत को हो सकता है नुकसा...Health Tips: सर्दियों में मछली खाने से पहले सावधानी जरूरी, हाई फैट और बासी मछली से सेहत को हो सकता है नुकसा...Health Tips: सर्दियों में मछली का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन गलत मछली से पाचन और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. हाई फैट वाली मछलियां जैसे मैकेरल, कैटफिश और मांगुर ठंड में भारी पड़ सकती हैं, जिससे अपच, पेट भारी रहना और एलर्जी जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
Read more »

Nipah Virus: নিপা ত্রাসের গ্রাসে বাংলা, প্রশাসনের বড় পদক্ষেপ! হাসপাতালে হাসপাতালে যুদ্ধকালীন তত্‍পরতা, জারি জরুরি গাইডলাইন...Nipah Virus: নিপা ত্রাসের গ্রাসে বাংলা, প্রশাসনের বড় পদক্ষেপ! হাসপাতালে হাসপাতালে যুদ্ধকালীন তত্‍পরতা, জারি জরুরি গাইডলাইন...Deadly Nipah Virus has emerged in Bengal 2 nurses are attacked and quarantine the health department of west Bengal has published circular and guidelines for hospitals and patients
Read more »

Health Tips: नाम ही नहीं, काम भी रत्न: जानिए पुरुषों की सेहत का आयुर्वेदिक खजाना ‘रत्न पुरुष के बारे मेंHealth Tips: नाम ही नहीं, काम भी रत्न: जानिए पुरुषों की सेहत का आयुर्वेदिक खजाना ‘रत्न पुरुष के बारे मेंHealth Tips:आयुर्वेद में रत्न पुरुष (रत्नपुष्पी) को पुरुषों की सेहत का एक अनमोल खजाना माना गया है. यह दुर्लभ जड़ी-बूटी ऊर्जा, ताकत और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक बताई जाती है. ग्रामीण वैद्यों से लेकर आयुर्वेदाचार्यों तक, इसे शारीरिक कमजोरी, मूत्र संबंधी समस्याओं और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता रहा है.
Read more »

முதலமைச்சரின் மருத்துவ காப்பீடு அட்டை பெறுவது எப்படி?முதலமைச்சரின் மருத்துவ காப்பீடு அட்டை பெறுவது எப்படி?Tamil Nadu CM health insurance : தமிழ்நாட்டில் முதலமைச்சர் காப்பீடு திட்டம் பெறுவது எப்படி? என்பதை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »

Health Tips in winter: क्या वाकई ठंड लगने से जुकाम होता है या फिर कमरे में छिपी ये चीज है जिम्मेदारHealth Tips in winter: क्या वाकई ठंड लगने से जुकाम होता है या फिर कमरे में छिपी ये चीज है जिम्मेदारWhy do people feel colder in winter: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ते हैं. जरा सी लापरवाही भी सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों को दावत दे देती है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. इस खबर में हम आपको यही जवाब दे रहे हैं.
Read more »

आज की सरकारी नौकरी: गुजरात पुलिस में 950 वैकेंसी, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के आवेदन शुरू; बिहार स्वास्थ्य वि...आज की सरकारी नौकरी: गुजरात पुलिस में 950 वैकेंसी, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के आवेदन शुरू; बिहार स्वास्थ्य वि...Gujarat Police 950 vacancy, Agniveervayu 2027 recruitment, and Bihar Health 256 posts. Follow todays government jobs updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:33