Gayaji Naxal News: गयाजी जिले में तारचूआ और प्रांनतांड़ के जंगलों से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार, गयाजी में एनडीए की एक जनसभा होने वाली थी. सुरक्षाबलों ने इससे पहले नक्सलियों मंसूबों पर पानी फेर दिया है.
Gayaji Naxal Area: गयाजी जिले के नक्सल प्रभावित इलाका डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचूआ और प्रांनतांड़ गांव के जंगलों में सुरक्षाबलों ने 23 सितबंर, दिन मंगलवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.
जिला पुलिस, एसटीएफ और सीआरपीएफ बी47वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 2 किलो का एक केन आईईडी, 19 नग 9 बोल्ट की बैटरी, 30 राउंड एके-47 की गोली, 20 फीट कोडेक्स वायर समेत अन्य सामान बरामद किया. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सुरक्षाबलों ने उन जगहों पर छापेमारी की, जहां नक्सलियों ने विस्फोटक और बम बनाने की सामग्री छिपा रखा था. करीब 5 घंटे तक चला यह सर्च ऑपरेशन एसएसपी आनंद कुमार के निर्देशन और इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि अन्य सामग्रियों को जब्ती सूची में दर्ज कर छकरबंधा थाना को सौंप दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, नक्सली इन विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी बड़े हमले की योजना में थे. हाल ही में झारखंड के पलामू के जंगलों में हुए नक्सली हमले के बाद से गयाजी-औरंगाबाद बॉर्डर इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई थी. उसी का नतीजा है कि सुरक्षाबलों ने समय रहते नक्सलियों की इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों का कहना है कि इस कामयाबी से नक्सलियों के मंसूबों को करारा झटका लगा है. बता दें कि इमामगंज विधानसभा में एनडीए गठबंधन का सभा होना है उक्त सभा में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और कई अन्य मंत्रियों की सभा को संबोधित करेंगे. साथ ही विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं. ऐसे समय में छकरबंधा के जंगल से विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद होना सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सली इन सामग्रियों का इस्तेमाल चुनावी हिंसा में करने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी साजिश पर पूरी तरह पानी फेर दिया. यह भी पढ़ें: Jharkhand: बिशुनपुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि संयुक्त अभियान के दौरान 2 किलो का एक केन आईईडी, 19 नग 9 बोल्ट बैटरी, 30 राउंड एके-47 की गोली, 20 फीट कोडेक्स वायर और अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं. सुरक्षाबलों की यह सफलता नक्सलियों की बड़ी साजिश पर पानी फेरने वाली है. हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और चुनावी सुरक्षा सुनिश्चित करना है. जंगलों में सघन सर्च अभियान अभी जारी है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे. नक्सलियों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Gayaji Naxal News Gayaji Naxal Area Bihar News Gayaji Police Bihar Latest News गयाजी में नक्सली गयाजी में एनडीए की जनसभा बिहार न्यूज बिहार लेटेस्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नक्सलियों ने जमीन के खोदकर छिपा रखा था सामान, जवानों ने सर्चिंग अभियान ने खोज निकाला तो उड़े होश, मौके पर ही किया नष्टAnti Naxal Operatio: गरियाबंद जिले में जवानों ने नक्सलियों की सामग्री बरामद की है। नक्सलियों ने सामग्री को जमीन में खोदकर छिपाई थी। खुफिया जानकारी पर जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया था।
Read more »
गयाजी में ऑटो ड्राइवर की पिटाई: पितृपक्ष मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर आरोप; डंडे से पीटा, सिर फूटाAuto driver beaten with a stick in Gayaji, head broken
Read more »
Naxal Encounter: झारखंड के पलामू में मुठभेड़, 10 लाख के इनामी समेत कई नक्सली ढेरNaxal Encounter in Palamu, Jharkhand, security forces killed Naxalite carrying a bounty of Rs 10 lakh झारखंड के पलामू में मुठभेड़, 10 लाख के इनामी समेत कई नक्सली ढेर
Read more »
गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पिंडदान करेंगी: विष्णुपद मंदिर तक छोड़ने आए बिहार के राज्यपाल आरिफ म...President Droupadi Murmu Bihar Visit Update. Follow Gayaji Pind Daan Vishnupad Temple, Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Naxal Encounter: नारायणपुर में नक्सलियों का सुरक्षाबलों ने किया एनकाउंटर, अमित शाह ने जताई खुशीलोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया। इस महासभा में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का भव्य स्वागत
Read more »
Jharkhand Naxal Encounter: 5-5 लाख के 2 इनामी समेत 3 नक्सली ढेर, गुमला में मुठभेड़ के बाद AK-47 बरामदJharkhand Naxal Encounter: गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर ने बिशनपुर थाना क्षेत्र में झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के साथ हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादियों को मार गिराया है. मारे गए उग्रवादियों में लालू लोहरा और छोटू उरांव शामिल हैं, जिन पर 5-5 लाख का इनाम था. पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं.
Read more »
