Naxal Encounter in Palamu, Jharkhand, security forces killed Naxalite carrying a bounty of Rs 10 lakh झारखंड के पलामू में मुठभेड़, 10 लाख के इनामी समेत कई नक्सली ढेर
"Naxal Encounter: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. इस बीच रविवार को झारखंड के पलामू में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें 10 लाख रुपये का एक इनामी नक्सली मारा गया है.
मारे गए नक्सली की पहचान टीएसपीसी सदस्य शशिकांत के रूप में की गई है. इसके साथ की इस मुठभेड़ में और भी कई नक्सली मारे गए हैं. जो टीएसपीसी के सदस्य थे. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने इंसास राइफल भी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, मारा गया नक्सली शशिकांत एक कुख्यात नक्सली था, जिस पर कई मुकदमे दर्ज थे. रविवार सुबह हुई मुठभेड़ Advertisment बताया जा रहा है कि पलामू जिले में रविवार सुबह करीब सात बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में टीएसपीसी का कुख्यात नक्सली शशिकांत ढेर हो गया. पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सली के ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में शशिकांत के साथ ही कुछ अन्य नक्सली भी मारे गए हैं. पुलिस ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं. हालांकि अभी तक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. Jharkhand | The body of a TSPC extremist, Shashikant, who had a reward of Rs 10 lakh, and members of his squad were recovered after an encounter with a joint team of COBRA, JJ and Palamu Police at around 7 am today, between Kash and Banshi Khurd forest September 14, 2025 मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने बरामद किए हथियार जानकारी के मुताबिक, एंटी-नक्सल अभियान के तहत कोबरा, झारखंड जगुआर और पलामू पुलिस की टीम रविवार सुबह इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी. इस दौरान नक्सलियों ने उनके ऊपर गोलियां चलाना शुरू कर दीं. इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. ये भी पढ़ें: "बंटवारे की जिम्मेदार कांग्रेस है", NCERT की नई किताबों के मामले में बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: असम में पीएम मोदी का दूसरा दिन, 18,530 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेरEncounter between security forces and Naxalites in Bijapur, Chhattisgarh, two Naxalites killed छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
Read more »
Chhattisgarh Encounter: गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने कैसे 10 नक्सलियों को मार गिराया?देश के मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है मौसम की मार हर तरफ है पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके में इसका असर देखने को मिल रहा है लोग परेशान है. उत्तराखंड
Read more »
25 सालों से अंडरग्राउंड था, एक गार्ड के सीक्रेट मैसेज से जवानों ने किया ढेर, जानें फोर्स को कुख्यात नक्सली के बारे में बताने वाला कौनNaxal Encounter: गरियाबंद में सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों का मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी मोडेम बालकृष्ण भी मार गया है। वह 25 साल से अंडरग्राउंड थी।
Read more »
Chitrakoot Police Encounter: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीचित्रकूट में पुलिस मुठभेड़ में बांदा जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बकटा बुजुर्ग गांव में हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में राजेंद्र के पैर में गोली लगी। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार राजेंद्र पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लूट की वारदात में भी शामिल था। घायल राजेंद्र को इलाज...
Read more »
UP Police Encounter: अमेठी में 2 गो तस्करों का एनकाउंटर, पूछताछ में खोल दिए ये राजअमेठी के सराय महेशा में गोतस्करी की योजना बना रहे दो सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उन्हें गोली मारी। चार अन्य आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। घायल बदमाशों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ में उन्होंने पहले भी गोकशी करने की बात स्वीकार की है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Read more »
Naxal Encounter: दो जवानों के शहादत का बदला! झारखंड के जंगल में मारा गया इनामी नक्सलीपलामू के मनातू जंगल में सुरक्षाबलों और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 5 लाख का इनामी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया। एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह कार्रवाई 3 सितंबर को शहीद हुए जवानों की शहादत के बाद की गई है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है जिसमें 200 से अधिक जवान शामिल...
Read more »
