GST April 2025 सरकार ने अप्रैल 2025 में जीएसटी से 2.37 लाख करोड़ रुपये का टैक्स जुटाया है। ये पिछले साल के मुकाबले 12.
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन से अप्रैल 2025 में सरकार के खजाने में 2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा जुड़ चुके हैं। अप्रैल 2025 में कुल जीएसटी कलेक्शन 2,36,716 करोड़ रुपए रहा। ये पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 12 फीसदी से भी ज्यादा है। वहीं, रिफंड के बाद नेट जीएसटी कलेक्शन 2,09,376 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 का जीएसटी रिफंड 27,341 करोड़ रुपये रहा है। वहीं पिछले साल अप्रैल में ये रिफंड 18,434 करोड़ रुपये था। इसमें 48.
3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टैक्स कलेक्शन में क्या-क्या किया गया है शामिल? सरकार के इस जीएसटी रेवन्यू में CGST, SGST, IGST और CESS शामिल किया जाता है। वहीं कुछ टैक्स सरकार वापस कर देती है। जिसे रिफंड कहा जाता है। इस बार अप्रैल 2025 में कुल रिफंड 27,341 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अप्रैल 2024 में ये रिफंड 18,434 करोड़ रुपये था। अगर रिफंड को वापस कर कुल जीएसटी कलेक्शन देखा जाए, तो ये अप्रैल 2025 में 2,09,376 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अप्रैल 2024 में ये 1,91,833 करोड़ रुपये था। किस राज्य में कितना रहा टैक्स कलेक्शन ? हमेशा की तरह सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन महाराष्ट्र से हुआ है। अप्रैल 2025 में महाराष्ट्र से सरकार ने 41,645 करोड़ रुपये टैक्स कलेक्ट किया है। जो पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल 2024 में महाराष्ट्र से सरकार ने 37,671 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जुटाए थे। वहीं, उत्तर प्रदेश से जीएसटी कलेक्शन 13,600 करोड़ रुपये रहा है। जो पिछले साल अप्रैल में 12,290 करोड़ रुपये था। ऐसे ही बिहार से टैक्स कलेक्शन इस बार 2,290 करोड़ रुपये रहा है। जो पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा है। नई दिल्ली से 8,260 करोड़ रुपये का जीएसटी जुटाया गया है। राजस्थान से 6228 करोड़ रुपये और हरियाणा से 14,057 करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन रहा है। महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक राज्य से सबसे ज्यादा टैक्स जुटाया गया है। इसके अलावा फिर इस रेस में हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल हुए हैं। यह भी पढ़ें:-ATM से लेकर दूध के दामों में हुआ बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर कितना होगा असर?
Highest GST Revenue India April 2025 Tax Collection Record GST Data Modi Government GST Earnings Indirect Tax GST Revenue News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sikandar Box Office Collection Day 12: जाट की रिलीज के बीच सिकंदर ने कमाए इतने रुपये, जानें सलमान खान की फिल्म की कुल कमाईSikandar Box Office Collection Day 12: फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की थी और पहले सप्ताह में 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
Read more »
PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम से हुई हीरा कारोबारी की गिरफ्तारीमेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। ये घोटाला 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है
Read more »
देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ादेश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Read more »
5 दिन... ₹50000Cr की ताबड़तोड़ कमाई, TATA की इस कंपनी के निवेशकों की मौजTata Group की आईटी कंपनी TCS ने बीते सप्ताह अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई कराई और पांच दिन में निवेशकों की दौलत में 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है.
Read more »
आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस से एलएसजी पराजित, ऋषभ पंत पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्मानाआईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस से एलएसजी पराजित, ऋषभ पंत पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना
Read more »
अप्रैल में सरकार ने GST से जुटाए ₹2.37 लाख करोड़: ये अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन; सालाना आधार पर 12.6% बढ़ाThe government collected all-time high ₹2.37 lakh crore GST in April. सरकार ने अप्रैल 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 2.37 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये अब तक का सबसे ज्यादा GST कलेक्शन है। सालाना आधार पर इसमें 12.
Read more »
