GST छूट के बाद ऑटो सेक्टर में खुशहाली देखने को मिल रही है। ज्यादातर कार कंपनियां ग्राहकों के लिए अपनी कारों की कीमतों में कटौती कर रही हैं। इस लेख में टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कारों और उनके दाम में होने वाली कटौती के बारे में जानकारी दी गई है।
GST छूट को ऑटो सेक्टर के लिए वरदान की तरह माना जा रहा है। नए स्लैब स्ट्रक्चर के चलते ज्यादातर कार कंपनियों ने कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। बीता अगस्त बिक्री के मामले में औसत दर्जे का रहा है, लेकिन कुछ कारों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। अब इन कारों की कीमतों में छूट की भी घोषणा कर दी गई है। 22 सितंबर को नए GST स्लैब के बाद इन कारों की डिमांड और भी बढ़ेगी। तो आइये देखें टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कार ों की लिस्ट और उनके दाम में होने वाली कटौती। टाटा नेक्सन पांचवे पायदान पर रही है। अगस्त में इसके
14,004 यूनिट बेचे गए हैं। GST छूट के बाद इसकी कीमत में सबसे ज्यादा 1.55 लाख तक की कटौती की गई है। 14,552 यूनिट के साथ मारुति वैगनआर अगस्त में चौथी बेस्ट सेलिंग का रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत में 50-64 हजार रुपये की कटौती की जाएगी। हुंडई क्रेटा अगस्त में 15,924 यूनिट के साथ तीसरे पायदान पर रही है। इस मिड-साइज एसयूवी की कीमत में 72,145 रुपये तक की कटौती का ऐलान किया गया है। मारुति डिजायर दूसरी बेस्ट सेलिंग कार बनी है। इसके 16,509 यूनिट बेचे गए हैं। इस सेडान की कीमत में 58-84 हजार रुपये तक की कटौती संभावित है। मारुति अर्टिगा 18,445 यूनिट के साथ बेस्ट सेलिंग कार बनी है। इस एमपीवी की कीमत में 36-42 हजार रुपये तक की कटौती होने की उम्मीद है। मारुति सुजुकी की कारों की कीमतों में बताई गई कटौती मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है
GST ऑटो सेक्टर कीमत कटौती बेस्ट सेलिंग कार टाटा नेक्सन मारुति वैगनआर हुंडई क्रेटा मारुति डिजायर मारुति अर्टिगा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GST Rate Cut: Mahindra XUV3XO हुई अब सस्ती, किस वेरिएंट को खरीदने में कितना होगा फायदामहिंद्रा ने GST 2.0 के सुधारों का लाभ ग्राहकों को 6 सितंबर 2025 से देने का निर्णय लिया है जिससे SUV रेंज और सस्ती हो जाएगी। XUV3XO पर 1.56 लाख रुपये तक की बचत होगी। सरकार ने 4 मीटर से छोटी SUVs पर टैक्स स्लैब घटा दिया है। XUV3XO के पेट्रोल वेरिएंट में 1.39 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट में 1.
Read more »
दसरा-दिवाळीआधीच घरी आणा कार, GST कमी झाल्यानंतर Wagon Rच्या 'या' कार होणार सगळ्यात स्वस्तGST Reforms: जीएसटी कपातीनंतर कारच्या किंमतीत मोठी घसरण होणार असे सांगितले जात आहे.
Read more »
New GST Rates: 22 सितंबर से पीने का पानी क्या हो जाएगा महंगा? 20 लीटर वाला बिसलेरी का बोतल अब कितने का मिलेगाNew GST Rates की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। यानी नवरात्रि के पहले दिन से ही जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिलने वाली है। महंगाई राहत से तात्पर्य है कि खाने पीने से लेकर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली अधिकतर चीजें सस्ती हो जाएंगी। लेकिन 22 सितंबर से पीने वाले पानी GST on Water पर कितना जीएसटी देना...
Read more »
GST-2.0 से राहत, लेकिन 63% लोग महंगाई से परेशान: 7% लोगों को मासिक खर्च उठाने में दिक्कत; खर्च मैनेज करने ब...PwC reports that India’s revamped GST rates, effective September 22, 2025, will make daily essentials cheaper for families and ease household expenses. However, 63% of consumers still report concerns over rising inflation, with 7% struggling to meet daily costs. The revised tax structure aims to improve affordability and cushion economic stress.
Read more »
जीएसटी में कटौती से 3.5 लाख करोड़ की बढ़ेगी डिमांड,अब कहां सुधार की बारीGST Effect on Consumer : जीएसटी में कटौती से 3.5 लाख करोड़ की बढ़ेगी डिमांड, एक्सपर्ट ने बताया-अब किसकी बारी
Read more »
इतना सस्ता हुआ THAR का 'दुश्मन'! 6.81 लाख तक घटे गाड़ियों के दामGST Cut on Force Gurkha: फोर्स मोटर्स ने घोषणा की है कि वह अपने ग्राहकों को GST दरों में की गई कटौती का पूरा लाभ देगी.
Read more »
