G20 देशों में भारत की अर्थव्यवस्था भरेगी फर्राटा; मूडीज ने जताया भरोसा, FY27 में 6.4% GDP ग्रोथ का अनुमान

Moody Ratings News

G20 देशों में भारत की अर्थव्यवस्था भरेगी फर्राटा; मूडीज ने जताया भरोसा, FY27 में 6.4% GDP ग्रोथ का अनुमान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

मूडीज ने कहा है कि हमारा अनुमान है कि भारत की रियल GDP वित्त वर्ष 2026-27 में 6.4% की दर से बढ़ेगी और ये G-20 देशों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी.

Fastest among G20 Nations : रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अपना अनुमान जारी कर दिया है. रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अनुमान लगाया है कि FY27 में भारत की GDP 6.4% की दर से बढ़ेगी और ये G-20 देशों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी.

मूडीज ने कहा है कि हमारा अनुमान है कि भारत की रियल GDP वित्त वर्ष 2026-27 में 6.4% की दर से बढ़ेगी और ये G-20 देशों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी. इसका मुख्य कारण मजबूत घरेलू खपत और पॉलिसी हैं. मूडीज ने बताया कि सितंबर 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स का रैशनलाइजेशन और पर्सनल इनकम टैक्स थ्रेशहोल्ड में पहले की गई बढ़ोतरी से कंज्यूमर्स के लिए चींजे सस्ती होंगी और कंजम्पशन से होने वाली ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा. हालांकि, मूडीज का FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान पिछले महीने संसद में पेश किए गए वित्त मंत्रालय के इकोनॉमिक सर्वे के 6.8-7.2% रेंज के अनुमान से कम है. ग्रोथ में मंदी आने पर ही RBI दरों में और कटौती करेगा: मूडीज महंगाई कंट्रोल में होने और ग्रोथ की गति मजबूत रहने के कारण मूडीज को उम्मीद है कि RBI FY27 में मॉनेटरी पॉलिसी में और ढील तभी देगा जब आर्थिक गतिविधियों में मंदी के संकेत दिखेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2025 में अपनी पॉलिसी रेट को कुल 125 बेसिस पॉइंट घटाकर 5.25% कर दिया और फरवरी 2026 की MPC मीटिंग में इसे रोकने का फैसला किया. ये भी पढ़ें : एक ही फ्लोर को 25 बायर्स को बेच कमाए 500 करोड़, ध्रुव जैसे लोगों को कैसे पहचाने? बैंकों की मजबूत एसेट क्वालिटी मूडीज ने कहा कि बैंकों की एसेट क्वालिटी मजबूत रहने की संभावना है. हालांकि माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज में कुछ तनाव दिख सकता है। इसके बावजूद बैंकों के पास लोन के नुकसान को संभालने के लिए पर्याप्त रिजर्व हैं. ये भी पढ़ें : IRCTC की ये सर्विस भरेगी आपका पेट, सीट पर बैठे-बैठे मिलेगा खाना FY27 में बैंक लोन ग्रोथ बढ़कर 11 से 13% हो जाएगी : मूडीज मूडीज को उम्मीद है कि FY26-27 में सिस्टम-वाइड लोन ग्रोथ थोड़ी बढ़कर 11-13% हो जाएगी. ये FY25-26 में अब तक 10.6% थी मूडीज ने कहा कि बड़ी कंपनियों की मजबूत बैलेंस शीट और बेहतर मुनाफे के कारण कॉर्पोरेट लोन की क्वालिटी अच्छी बनी रहेगी. रिकवरी कम होगी क्योंकि बैंकों ने बड़ी कंपनियों के स्ट्रेस्ड लोन को सुलझा लिया है. मूडीज ने कहा है कि बैंक मजबूत कैपिटलाइजेशन बनाए रखेंगे. इसे इंटरनल कैपिटल जेनरेशन से सपोर्ट मिलेगा और ये एसेट ग्रोथ के साथ तालमेल बिठाएगा. बैंकों की फंडिंग और लिक्विडिटी स्थिर रहेगी. इसमें लोन डिपॉज़िट के हिसाब से बढ़ेंगे. मूडीज को उम्मीद है कि सरकार जरूरत के समय बैंकों को मजबूत सपोर्ट देना जारी रखेगी. चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने इकोनॉम‍िक सर्वे पेश करने के दौरान रियल जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% के बीच रहने की उम्‍मीद जताई थी. इकोनॉम‍िक सर्वे में कहा गया था क‍ि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है. अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद एक महीने पहले ही भारत जापान को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंचा है. आने वाले समय में भारतीय इकोनॉमी में मजबूती बनी रहेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महासंकट की चेतावनी, भारत की तरक्‍की के घटा दिए अनुमान, यह डर कैसा?महासंकट की चेतावनी, भारत की तरक्‍की के घटा दिए अनुमान, यह डर कैसा?आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को 2025-26 के लिए 6.4% और 2026-27 के लिए 6.
Read more »

Union Budget 2026: बजट साइज, घाटा, कर्ज, टैक्स-जीडीपी अनुपात, ब्याज पर खर्च कितना; सबकुछ जानिएUnion Budget 2026: बजट साइज, घाटा, कर्ज, टैक्स-जीडीपी अनुपात, ब्याज पर खर्च कितना; सबकुछ जानिएवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया, जिसका आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये है। सरकार ने FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3 और कर्ज-GDP अनुपात 55.6 रहने का अनुमान लगाया है। FY27 में 11.
Read more »

G20 देशों में भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ सबसे तेज: मूडीज का अनुमान- वित्त वर्ष 2027 में भारत की GDP 6.4% की दर...G20 देशों में भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ सबसे तेज: मूडीज का अनुमान- वित्त वर्ष 2027 में भारत की GDP 6.4% की दर...Moody's latest projection estimates India's real GDP to grow 6.4% in FY 2026-27, outpacing all G20 nations. Driven by strong domestic consumption, policy reforms, stable banking, GST changes, tax relief, and India-US trade deal benefits. Lower than govt & RBI estimates.
Read more »

Moodys On India GDP: भारत रुकने वाला नहीं... विदेशी एजेंसी ने माना लोहा, कहा- 'बना रहेगा नंबर-1'Moodys On India GDP: भारत रुकने वाला नहीं... विदेशी एजेंसी ने माना लोहा, कहा- 'बना रहेगा नंबर-1'Moody's On Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगेगा और ये आने वाले वित्तीय वर्ष में भी जोरदार तेजी से भागती रहेगी. विदेशी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि भारत सबसे तेज इकोनॉमी बना रहेगा.
Read more »

AI Bubble Threat: चीन की GDP के बराबर इन 7 कंपनियों का मूल्‍य, बुलबुला फटा तो मचेगी तबाही, भारत को कितना खतरा?AI Bubble Threat: चीन की GDP के बराबर इन 7 कंपनियों का मूल्‍य, बुलबुला फटा तो मचेगी तबाही, भारत को कितना खतरा?AI Bubble Threat: मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ की ताजा रिपोर्ट में एआई बुलबुले के खतरे का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत इससे अपेक्षाकृत सुरक्षित है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि उसका एक्‍सपोजर एआई कंपनियों में लिमिटेड है। यह उसे क‍िसी बड़ी उठापटक से बचा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:59:40