एसआईआर सर्वे ग्राउंड रिपोर्ट: करौली में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान ने BLO के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है. मतदाताओं की उदासीनता, दस्तावेजों की कमी और फॉर्म जमा न करने से BLO को एक ही घर पर कई बार जाना पड़ रहा है. 200 फॉर्म का दैनिक लक्ष्य, वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव और लगातार फील्ड व डॉक्यूमेंटेशन के काम से BLO थकान और तनाव झेल रहे हैं.
करौली. देशभर में इन दिनों विशेष पुनरीक्षण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. जब यह अभियान शुरू हुआ था, तब यह मतदाताओं के लिए सिरदर्द बना हुआ था, लेकिन अब यही अभियान घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेट करने वाली BLO के लिए भी परेशानी और तनाव का कारण बन गया है.
राजस्थान के करौली में कई बूथों के BLO ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान आने वाली रोज़मर्रा की चुनौतियों को लोकल 18 से साझा किया. BLO का कहना है कि इस अभियान का असर अब उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ रहा है. मतदाताओं की उदासीनता और सहयोग की कमी ने इस अभियान को BLO के लिए और जटिल बना दिया है. प्रदेशभर में टारगेट और दबाव के कारण हार्ट अटैक से मौत तक के मामले सामने भी आए हैं. महिला BLO नीतू शर्मा ने बताया कि उन्हें रोजाना 200 फॉर्म का लक्ष्य दिया जाता है, जो पूरा करना बेहद मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा कि काम का बोझ इतना ज्यादा है कि वे अपने परिवार और बच्चों को समय नहीं दे पा रही हैं, जिससे उनकी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही है. मतदाताओं का नहीं मिल रहा सहयोग करौली के कई BLO का कहना है कि मतदाता इस अभियान में पूरा सहयोग नहीं कर रहे. अगर मतदाता समय पर दस्तावेज उपलब्ध कराएं और फॉर्म भरकर लौटा दें, तो यह अभियान बहुत तेजी से पूरा हो सकता है. लेकिन वर्तमान स्थिति में BLO को बार-बार उन्हीं घरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. नीतू शर्मा ने बताया कि जब BLO घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करते हैं, तब मतदाता उन्हें लेने तो तैयार हैं, लेकिन फॉर्म भरने और जमा करने के लिए उनके पास समय नहीं होता. बहुत से फॉर्म फोटो के अभाव में पेंडिंग हो जाते हैं. एक फॉर्म के लिए BLO को 8-10 बार एक ही घर जाना पड़ रहा है. टारगेट पूरा करने का दबाव, खुद भर रहे फॉर्म टारगेट पूरा करने के प्रेशर के कारण कई BLO खुद ही मतदाताओं के फॉर्म भर रहे हैं. सुबह से फील्ड का दौरा, दोपहर में डॉक्यूमेंटेशन और देर रात घर पर भी काम करना, यह अब BLO के जीवन की दिनचर्या बन गई है. BLO सैयद अनवर खान ने बताया कि एक इलाके से दूसरे इलाके या बूथ में शिफ्ट होने वाले मतदाताओं को ढूंढना सबसे मुश्किल काम है. शिफ्टेड मतदाताओं को लोकेट करने के लिए दिनभर मेहनत करनी पड़ती है. वहीं ऊपर से वरिष्ठ अधिकारियों का निरंतर फोन और काम का दबाव मानसिक थकान बढ़ा रहा है.
Ground Report SIR Campaign BLO Problems Voter List Revision Pressure On BLO Voter Form Update Lack Of Voter Cooperation BLO Personal Life Voter List Update BLO Field Work करौली न्यूज ग्राउंड रिपोर्ट एसआईआर अभियान बीएलओ की समस्याएं मतदाता सूची पुनरीक्षण बीएलओ पर दबाव मतदाता फॉर्म अपडेट मतदाता सहयोग की कमी बीएलओ निजी जीवन मतदाता सूची अपडेट बीएलओ फील्ड वर्क
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gopalganj News: चरस तस्करी मामले में तीन नेपाली तस्करों को 10-10 साल की जेल, एक-एक लाख जुर्मानागोपालगंज में चरस तस्करी के एक मामले में तीन नेपाली तस्करों को अदालत ने दोषी ठहराया है। प्रत्येक तस्कर को दस साल की जेल और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक सख्त संदेश है।
Read more »
Pak airstrike in Afghanistan: রাতের অন্ধকারে অতর্কিতে আকাশপথে হানা! বর্বর পাকিস্তানের ফেলা বোমায় ঘুমের মধ্যেই ৯ শিশুর মৃত্যু...Pakistani airstrike in Afghanistan kills 10, including 9 children, says Taliban govt
Read more »
Labour Codes: 7700000 जॉब, ₹750000000000 का बूस्ट... नए लेबर कोड से कैसे बदलेगी देश की अर्थव्यवस्था? SBI ने सब बतायाNew Labour Codes and SBI Report: एसबीआई रिसर्च ने नए लेबर कोड को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है। इसके मुताबिक नए नियमों से लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी।
Read more »
हर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक : सर्वेक्षणहर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक : सर्वेक्षण
Read more »
पति पर कराया था जानलेवा हमला, पत्नी-प्रेमी और सहयोगी को कोर्ट ने सुनाई सजा; 10-10 वर्ष का कारावासमथुरा में एडीजे अदालत ने एक महिला, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को पति पर जानलेवा हमला कराने के आरोप में दस-दस साल की कैद की सजा सुनाई है। घटना 18 फरवरी 2023 को हुई थी, जब राहुल शर्मा पर हमला किया गया था। जांच में पता चला कि राहुल की पत्नी रेनू ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी...
Read more »
Mumbai Temple Case: ছিলেন মা কালী, হয়ে গেলেন মা মেরি! শ্মশানের একলা কালীমন্দিরে প্রতিমার আশ্চর্য রূপবদল! পুরোহিতকে প্রশ্ন করতেই বেরিয়ে পড়ল...From Kali to Mother Mary Mumbai temple priest arrested over vandalised idol Kali temple located inside cremation ground of Anik Village
Read more »
