Gopalganj Election Result : लालू यादव के गढ़ में भी नहीं टिक सकी 'पुरानी राजनीति', महागठबंधन का सूपड़ा साफ,...

Bihar Election Results News

Gopalganj Election Result : लालू यादव के गढ़ में भी नहीं टिक सकी 'पुरानी राजनीति', महागठबंधन का सूपड़ा साफ,...
बिहार चुनाव परिणामBihar Chunav ResultBihar Chunav Result 2025
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 180 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 51%

Bihar Chunav Gopalganj Election Result : गोपालगंज के नतीजों में सबसे अहम भूमिका महिलाओं की रही, जिनके वोट सभी सीटों पर निर्णायक बनकर उभरे. नतीजों ने यह भी दिखाया कि ‘संगठित वोट-बैंक’ और ‘स्थानीय असंतोष’ का समीकरण किस तरह चुनावी मैदान में सियासी लड़ाई का स्वरूप बदल देता है.

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज की सियासत ने इस बार भी इतिहास दोहराया और संकेत साफ दे दिया कि महिलाओं की बढ़ी राजनीतिक भागीदारी ने न सिर्फ रुझान बदला, बल्कि पूरे जिले की दिशा तय कर दी. एनडीए ने जिले की छह सीटों-सदर, कुचायकोट, बरौली, बैकुंठपुर, भोरे और हथुआ पर उल्लेखनीय जीत दर्ज की, ठीक वैसे ही जैसे 2010 में हुआ था.

दूसरी ओर, महागठबंधन का पूरी तरह खाली हाथ रह जाना एक बड़ा राजनीतिक संकेत है कि लालू यादव के गढ़ में अब पुराने सामाजिक समीकरण पहले जैसे असरदार नहीं रहे. बता दें कि बिहार के गोपालगंज में विधानसभा चुनाव का परिणाम दिलचस्प रहा. महिलाओं की वोट सभी सीटों पर निर्णायक रही. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का गृह जिला होने के बावजूद महागठबंधन का खाता नहीं खुला और सूपड़ा साफ हो गया. एनडीए ने गोपालगंज के सभी छह सीटों पर जीत दर्ज किया. एनडीए ने 2010 में हुए चुनाव के परिणाम को दोहराया है. उस समय भी सभी छह सीटों पर एनडीए चुनाव जीती थी. सुभाष सिंह की गोपालगंज सदर सीट पर शानदार जीत गोपालगंज में सर्वाधिक वोटों से सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह चुनाव जीते हैं. सुभाष सिंह को कुल 96 हजार 892 वोट मिले हैं. जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार ओमप्रकाश गर्ग 67 हजार 920 वोट पाकर चुनाव हार गए. यहां 28 हजार 972 वोटों से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह जीत दर्ज किये हैं. सुभाष सिंह को वर्तमान विधायक कुसुम देवी का टिकट काटकर भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा था. गोपालगंज विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की, सुभाष सिंह, अमरेंद्र कुमार, मंजीत सिंह समेत प्रमुख नेताओं की बड़ी जीत. छह में छह सीटें एनडीए उम्मीदवारों के नाम वहीं, कुचायकोट विधानसभा में जदयू के अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने अबतक का कुचायकोट में सर्वाधिक वोट लाया. जदयू को एक लाख 926 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी हरिनारायण सिंह कुशवाहा को 76 हजार 561 वोट मिले. कुचायकोट में 24 हजार 365 वोटों से अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने लगातार छठवीं बार जीत दर्ज किया है. आजादी के बाद से गोपालगंज में पहली बार कोई नेता लगातार छठवीं बार विधानसभा में पहुंचा है. गोपालगंज में एनडीए फिर सर्वेसर्वा वहीं, बरौली विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी मंजीत सिंह को 88 हजार 657 वोट मिले. जबकि राजद के दिलीप सिंह को 76 हजार 283 वोट मिले. यहां 12 हजार 374 वोटों से मंजीत सिंह चुनाव जीते हैं. राजद प्रत्याशी की हार की वजह बसपा प्रत्याशी और राजद के बागी नेता रेयाजूल हक राजू माना जा रहा है. बसपा को 13 हजार 397 वोट मिले हैं. वहीं, बैकुंठपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को सर्वाधिक वोट एक लाख चार हजार 133 वोट मिले. जबकि राजद के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक प्रेमशंकर यादव को 87 हजार 180 वोट मिले. कुल 16 हजार 953 वोटों से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी जीते हैं. लालू प्रसाद के गृह जिला गोपालगंज में विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का खाता नहीं खुला. एनडीए ने सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की. गोपालगंज ने दिया मजबूत जनादेश वहीं, भोरे विधानसभा में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दूसरी बार जीत दर्ज किया है. जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार को एक लाख एक हजार 469 वोट मिले हैं. जबकि भाकपा माले के धनंजय को 85 हजार 306 वोट मिले हैं. यहां शिक्षा मंत्री 16 हजार 163 वोटों से जीत दर्ज करायें हैं. वहीं, हथुआ विधानसभा से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा ने राजद के वर्तमान विधायक राजेश कुशवाहा को 12 हजार 786 वोटों से हरा दिया है. रामसेवक को कुल 90 हजार 431 वोट मिले हैं, जबकि राजद के विधायक रहे प्रत्याशी राजेश कुशवाहा को 77 हजार 645 वोट मिले हैं. कुल मिलाकर गोपालगंज में सभी सीटों पर एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज करायी है. बिहार की राजनीति में बदलाव की लहर गोपालगंज के चुनाव परिणाम सिर्फ छह सीटों की जीत-हार नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बदलती प्राथमिकताओं का संकेत हैं. महिलाओं की निर्णायक भागीदारी, स्थानीय उम्मीदवारों की पकड़, और विकास-केन्द्रित चुनावी नैरेटिव ने एनडीए के पक्ष में हवा बना दी. महागठबंधन का सूपड़ा साफ होना बताता है कि पारंपरिक आधार अब स्थायी नहीं रहे; 2025 का यह जनादेश साफ संकेत देता है कि बिहार की राजनीति नए समीकरणों, नए चेहरे और नए मुद्दों के साथ एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है. लालू प्रसाद का गृह जिला होने के बावजूद महागठबंधन को एक भी सीट न मिलना और एनडीए का छह की छह सीटों पर कब्जा करना बताता है कि मतदाता अब परंपरा से अधिक प्रदर्शन और भरोसे पर वोट दे रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

बिहार चुनाव परिणाम Bihar Chunav Result Bihar Chunav Result 2025 Bihar Politics बिहार राजनीति Gopalganj Assembly Election गोपालगंज विधानसभा चुनाव Gopalganj Election Results NDA Victory Gopalganj RJD Defeat Gopalganj BJP Candidates Gopalganj JDU Candidates Gopalganj Women Voters Bihar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज में तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच थावे डायट में होगी मतगणनाGopalganj Election Result 2025: गोपालगंज में तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच थावे डायट में होगी मतगणनागोपालगंज में विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। थावे डायट परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर बनाया गया है। प्रत्येक टेबल पर पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। पहला रुझान सुबह नौ बजे तक आने की संभावना है। पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम वोटों की गिनती...
Read more »

Gopalganj vidhan sabha Chunav Result: गोपालगंज सीट पर सियासी संग्राम, क्या कांग्रेस भेद पाएगी बीजेपी का 20 साल पुराना किला?Gopalganj vidhan sabha Chunav Result: गोपालगंज सीट पर सियासी संग्राम, क्या कांग्रेस भेद पाएगी बीजेपी का 20 साल पुराना किला?Gopalganj election Result 2025 जल्द ही आने वाला है। गोपालगंज विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक है। कभी कांग्रेस का गढ़ रही यह सीट, 20 वर्षों तक बीजेपी के कब्जे में रही। 2000 में साधु यादव ने राजद से जीत दर्ज की, फिर 2005 से सुभाष सिंह ने बीजेपी को मजबूत किया। 2022 में उपचुनाव में उनकी पत्नी जीतीं। इस बार एनडीए ने सुभाष सिंह को टिकट दिया है, जबकि...
Read more »

Bihar Election Result 2025 Live Updates: Bihar Election Result 2025 Live Updates: ಬಿಹಾರ ವಿಧಾನಸಭಾ ಚುನಾವಣೆ ಫಲಿತಾಂಶ ಆರಂಭಿಕ ಟ್ರೆಂಡ್‌ನಲ್ಲಿ NDA ಬಹುಮತBihar Election Result 2025 Live Updates: Bihar Election Result 2025 Live Updates: ಬಿಹಾರ ವಿಧಾನಸಭಾ ಚುನಾವಣೆ ಫಲಿತಾಂಶ ಆರಂಭಿಕ ಟ್ರೆಂಡ್‌ನಲ್ಲಿ NDA ಬಹುಮತBihar Election Result 2025 Live Updates: Bihar Election Result 2025 Live Updates: ಬಿಹಾರ ವಿಧಾನಸಭಾ ಚುನಾವಣೆ ಫಲಿತಾಂಶ ಆರಂಭಿಕ ಟ್ರೆಂಡ್‌ನಲ್ಲಿ NDA ಬಹುಮತ
Read more »

Bihar Assembly Election Result 2025 Live: বিহার বিধানসভা ভোটের ফলাফল: পোস্টার ব্যালট গণনায় এগিয়ে NDA...Bihar Assembly Election Result 2025 Live: বিহার বিধানসভা ভোটের ফলাফল: পোস্টার ব্যালট গণনায় এগিয়ে NDA...Bihar Assembly Election Result 2025 Live: বিহার বিধানসভা ভোটের �
Read more »

Bihar Election Result 2025: টাইগার আভি জিন্দা হ্যায়... এবারেও রাহুল-তেজস্বীকে জমি ধরিয়ে দিয়ে শিক্ষা দিলেন ৭৪র চাচা নীতিশ...Bihar Election Result 2025: টাইগার আভি জিন্দা হ্যায়... এবারেও রাহুল-তেজস্বীকে জমি ধরিয়ে দিয়ে শিক্ষা দিলেন ৭৪র চাচা নীতিশ...Bihar Election result 2025 nda leading crosses majority in early trends
Read more »

Alamnagar Vidhan Sabha Chunav result: आलमनगर सीट से JDU के नरेंद्र नारायण ने बनाई बढ़त आगे, VIP के नबीन कर रहे पीछाAlamnagar Vidhan Sabha Chunav result: आलमनगर सीट से JDU के नरेंद्र नारायण ने बनाई बढ़त आगे, VIP के नबीन कर रहे पीछाAlamnagar Election Result: आलमनगर विधानसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां रिकॉर्ड 69.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:57:58