गोंडा के एससीपीएम कॉलेज में 31वें एसएनएआई स्टेट बाइनियल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें खेल प्रतियोगिताओं में लखनऊ की रिया सिंह और अंबेडकर नगर के रितेश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि शशि भूषण लाल सुशील ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन का उद्देश्य नर्सिंग छात्रों को स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए तैयार करना है। विभिन्न नर्सिंग...
जागरण संवाददाता, गोंडा। एससीपीएम कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज हारीपुर में 31वें एसएनएआइ स्टेट बाइनियल सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में जीएमसी कालेज बदायूं के रोमेश प्रथम रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कामांड हास्पिटल लखनऊ की रिया सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गवर्नमेंट कालेज आफ नर्सिंग अंबेडकरनगर के रितेश यादव प्रथम रहे। रिले रेस में पन्ना धाई मां सुभारती नर्सिंग कालेज मेरठ के सौरभ तोमर, हसीन, आदित्य, शेखर ने बाजी मारी। गेस्ट आफ आनर के रूप में डा.
ज्योति वालिया रही। संस्थान के चेयरमैन डा. ओएन पांडेय, अध्यक्ष अलका पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्लर्निग टुडे लीडिंग टुमारो, द जर्नी आफ नर्सिंग प्रेरक थीम पर सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में 50 नर्सिंग कालेजों के करीब 800 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन का उद्देश्य नर्सिंग छात्रों को वर्तमान स्वास्थ्य चुनौतियों, नवाचारों और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करना है। संस्थान के निदेशक अजिताभ दुबे ने बताया कि नर्सिंग की यात्रा का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण निरंतर सीखना है। यह सीखने की प्रक्रिया सिर्फ कालेज की चारदीवारी तक सीमित नहीं है प्रशासक धीरज कुमार दुबे ने बताया कि नीति निर्माण और प्रबंधन में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन मेनका द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्य डा. रेनुका के, डा. स्मिता फिलिप, उपाध्यक्ष डा. दीप्ति शुक्ला, भूमिका सिंह, जैस्मी जानसन, निदेशक आयुषी पांडेय व गीता दुबे उपस्थित रहीं।
Long Jump Winner 100 Meter Race Winner Nursing Conference Gonda SNAI State Biennial Conference Health Challenges In Nursing Nursing Leadership Roles SCPM College Gonda गोंडा की खबर यूपी की खबर लंबी कूद लंबी कूद विजेता कॉलेज मे लंबी कूद Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में भारत मंडपम के पास 1 करोड़ के गहनों की लूट, आरोपी फरारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के सीलमपुर में 15 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत मेंbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक और टैरिफ का एलान , दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत आयात शुल्कUS Tariffs: President Trump announces another tariff, imposing 100 percent import duty on medicines अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक और टैरिफ का एलान , दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत आयात शुल्क
Read more »
How Will Trumps 100% Pharma Tariff Reshape The Indian Drug Export Market? ExplainedDonald Trump has announced a 100% tariff on patented pharma imports unless companies build US plants.
Read more »
भारतीय दवा कंपनियों के बीमार होने का खतरा, ट्रंप के टैरिफ से क्या मचेगा हाहाकार?100% Tariff on Pharma Products: डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रांडेड दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया, जिससे Sun Pharma, Aurobindo Pharma, Glen Pharma, Lupin, Cipla जैसी कंपनियों पर असर पड़ेगा.
Read more »
फार्मा पर 100 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ से भारत के निर्यात पर नहीं होगा कोई असर : एक्सपर्ट्सफार्मा पर 100 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ से भारत के निर्यात पर नहीं होगा कोई असर : एक्सपर्ट्स
Read more »
