ईरान-इजरायल के बीच चल रहे जंग (Iran-Israel War) से सोना अभी और महंगा होने का अनुमान है. लेकिन क्या आपको पता है कि सोने का भाव कहां तक जाएगा?
जियोपॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी फेड रिजर्व के आंकड़े आने के बाद सोने का भाव हर दिन रिकॉर्ड बना रहा है. सिर्फ अप्रैल में ही सोने के दाम करीब 7 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ चुके हैं. गोल्ड के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखते हुए हीरा निवेशक भी अब गोल्ड पर दांव लगा रहे हैं.
इस बीच, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान-इजरायल के बीच चल रहे जंग से सोना अभी और महंगा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि सोने का भाव कहां तक जाएगा? सीएनबीसी आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक, विघ्नहर्ता गोल्ड के महेंद्र लुनिया ने बताया कि 2030 तक गोल्ड रेट 1 लाख 68 हजार रुपये तक जा सकता है. उनका कहना है कि हीरे में निवेश करने वाले गोल्ड की ओर शिफ्ट हो रहे हैं और डॉलर की वैल्यू घट रही है, जिससे गोल्ड में उछाल और तेजी से हो रहा है. ऐसे में एक्सपर्ट का अनुमान है कि 2030 तक सोना खरीदना आम लोगों के लिए आसान नहीं होगा. कहां कर सकते हैं गोल्ड में निवेश अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो RBI की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऑप्शन बेहतर हो सकता है. अभी आप सोना खरीदकर 8 साल के लिए छोड़ सकते हैं. जब गोल्ड मैच्योर होगा तो आपको एक मोटी रकम मिल सकती है. SGB में 2.5% का रिवर्ज ब्याज मिलता है. इसके अलावा, मार्केट के हिसाब से रिटर्न दिया जाता है. Advertisementकितना है सोने का दाम भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है. राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 73596 रुपये है. 19 अप्रैल को 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 73301 रुपये पर था. 916 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 67414 रुपये और 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 55197 रुपये थे. गौरतलब है कि पहले ईरान ने इजरायल के हमले का जवाब दिया था, उसके बाद अब इजरायल ने ईरान में अटैक किया है. इस कारण दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. वहीं युद्ध की स्थिति पैदा होने से दुनियाभर के निवेशक सहमे हुए हैं. ऐसे में निवेशक कम जोखिम की ओर देख रहे हैं. ये भी देखें Live TV
Iran-Israel Tension Iran-Israel Conflict Gold Rates Gold Rate Today Gold Rate In Delhi Gold-Silver Price Gold Rates Sovereign Gold Bond RBI US Fed Reserve Gold Rate Target Gold Price Target सोना सोना-चांदी सोने के दाम गोल्ड रेट्स सोन के दाम में उछाल गोल्ड प्राइस ईरान-इजरायल युद्ध
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईरान-इजरायल युद्ध से भारतीय बाजरों पर क्या असर पड़ा?Iran Attack on Israel: ईरान-इजरायल युद्ध से पूरी दुनिया टेंशन में है. ईरान-इजरायल के बीच तनाव बढ़ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA: ईरान इजरायल युद्ध पर मुस्लिम देशों में कैसे पड़ गई फूट ?Iran Israel War Update: अब हम इजरायल-ईरान के तनाव के बीच ईरान का साथ छोड़ते मुस्लिम देशों की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA: ईरान Vs इजरायल..मुस्लिम वर्ल्ड में कैसे पड़ गई फूट ?अब हम इजरायल-ईरान के तनाव के बीच ईरान का साथ छोड़ते मुस्लिम देशों की स्ट्रेटजी का एक विश्लेषण Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, 74 हजार रुपये के पार पहुंचे भाव, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दामGold Silver Price: सोने की कीमतों में तेजी जारी है। सोने के भाव सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। गोल्ड की कीमतों में तेजी की वजह ईरान-इजरायल के बीच लगातार बना हुआ तनाव भी है। गोल्ड के भाव अभी 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो चुके हैं।
Read more »
