राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक बार फिर सोने का भंडार मिला है. घाटोल तहसील के कांकरियागढ़ा ब्लॉक में 1.20 टन सोने के साथ कॉपर, निकल और कोबाल्ट के भंडार मिले हैं. अब यहां डीप सर्वे होगा.
"राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक बार फिर सोने की चमक दिखाई दी है. भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की नई रिपोर्ट के अनुसार, घाटोल तहसील के कांकरियागढ़ा ब्लॉक में करीब 1.20 टन सोना मिलने का अनुमान लगाया गया है.
इसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 1449 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है. यही नहीं, यहां कॉपर , निकल और कोबाल्ट जैसे कीमती खनिजों के भंडार भी मिलने के संकेत हैं.Advertisment 3 नवंबर को खुलेंगे आवेदन, होगा डीप सर्वे सोने की इस संभावित खोज की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार ने यहां जी-2 स्तर का डीप सर्वे कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए 29 सितंबर को आवेदन मांगे गए थे, जिनकी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी. अब 3 नवंबर को ये आवेदन खोले जाएंगे और सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी को सर्वेक्षण का लाइसेंस दिया जाएगा. यह ब्लॉक 2.59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जिसमें कांकरियागढ़ा, डूंगरियापाड़ा, देलवाड़ा रावना और देलवाड़ा लोकिया गांव शामिल हैं. 3 साल तक चलेगा सर्वेक्षण GSI के विशेषज्ञों ने बताया कि पहले किए गए सर्वे में 600-700 फीट गहराई तक ड्रिलिंग की गई थी. अब डीप सर्वे से खनिजों की सटीक मात्रा का पता लगाया जाएगा. यह पूरा काम लगभग 2 से 3 साल में पूरा होने की संभावना है. पहले भी मिल चुका है सोने का भंडार आपको बता दें कि यह तीसरी बार है जब बांसवाड़ा में सोने का भंडार मिला है. इससे पहले घाटोल के भुखिया-जगपुरा क्षेत्र में GSI ने देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार खोजा था. वहां लगभग 11.48 करोड़ टन सोना, 13,739 टन कोबाल्ट और 11,146 टन निकल पाया गया था. हालांकि खनन कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है. रोजगार और विकास की उम्मीद इस खोज से बांसवाड़ा में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. खनन कार्य शुरू होने के बाद टेक्नीशियन, मजदूर, ड्राइवर, मैकेनिक और सर्वे टीम की जरूरत बढ़ेगी. साथ ही, क्षेत्र में आवास और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो बांसवाड़ा राजस्थान का गोल्ड हब बन सकता है और राज्य देश में सोना निकालने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन जाएगा. यह भी पढ़ें- Pushkar Mela 2025: पुष्कर मेले में 15 करोड़ का घोड़ा और 23 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण का केंद्र, देश-विदेश से उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Pushkar Mela: मेले में आया 300 'बच्चों' का बाप | Badal है सबसे महंगा Horse"
Rajasthan News Today Rajasthan News In Hindi Rajasthan News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RBI Gold Reserve: रिजर्व बैंक के पास 9 लाख किलो सोना, जानिए कितना देश में और कितना रिजर्व विदेश में जमाभारतीय रिजर्व बैंक का स्वर्ण भंडार पिछले 12 महीनों में सितंबर 2025 तक 25.45 मीट्रिक टन बढ़कर 880 मीट्रिक टन (करीब 9 लाख किलो) हो गया। केंद्रीय बैंक का गोल्ड रिजर्व सितंबर 2024 के अंत में
Read more »
Rajasthan Court Grants Six-Month Interim Bail To Asaram Bapu On Medical GroundsThe Rajasthan High Court granted self-styled godman Asaram Bapu six months of interim bail on medical grounds.
Read more »
மண்ணுக்கடியில் டன் கணக்கில் தங்கம்... அதிக தங்கத்தை கொண்டிருக்கும் 2வது மாநிலம் இதுதான்!Gold Reserve In Rajasthan: தற்போது ராஜஸ்தானில் மண்ணுக்கடியில் 1.2 டன் தங்கம் இருப்பு உள்ளதாக தகவல்கள் வெளியாகி உள்ளன. இதுகுறித்து விரிவாக இங்கு தெரிந்துகொள்ளலாம்.
Read more »
VDO Admit CARD 2025: राजस्थान वीडीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड, सीधे लिंक से कैसे होगा डाउनलोडRajasthan VDO Exam Admit Card: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट जारी हो रहे हैं। 2 नवंबर को परीक्षा के लिए आप यहां से प्रवेश पत्र चेक कर सकेंगे।
Read more »
Gold, Silver Rate Today: স্বস্তি উধাও, ফের ঊর্ধ্বমুখী গ্রাফ! আবার বাড়ল সোনার দাম, বাড়ল রুপোও, আজ কলকাতায় ১ ভরি কত...Today Gold, Silver Rate October 30: Check 18, 22, 24 carat gold-price-today-in-delhi-mumbai-kolkata-chennai-Bengaluru, yellow-metal-rises again check-latest-rate
Read more »
सोना उगल रही राजस्थान की धरती! बांसवाड़ा में फिर मिला करोड़ों का खजाना, जानिए तीसरी बार मिले भंडार के बाद अब कहां होगा डीप सर्वेGold Found In Rajasthan: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक बार फिर सोने का बड़ा खजाना मिला है। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की रिपोर्ट के अनुसार, घाटोल तहसील के कांकरियागढ़ा ब्लॉक में 1.
Read more »
