10th Pass Jobs 2025: भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में हॉस्टल सुपरिटेंडेट/वार्डन की भर्ती निकली है। आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं।
Cochin Shipyard Recruitment 2025: 10वीं तक पढ़े लिखे ऐसे अभ्यर्थी जो अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए भारत सरकार की कंपनी में वैकेंसी निकली है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को हॉस्टल सुपरिटेंडेट/वार्डन के लिए योग्य कैंडिडेट्स की तलाश है। कंपनी ने इस भर्ती का विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.
in पर जारी किया है। 27 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिसमें आप फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं लेकिन आवेदन की एक शर्त है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग और शिप रिपेयर कंपनी है, जो जहाजों को बनाने, उनकी मरम्मत करने और रखरखाव का काम करती है। आप इस भर्ती के जरिए इससे जुड़ सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए 15 दिन से भी कम समय दिया गया है। Cochin Shpiyard Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड पद का नाम METI हॉस्टल सुपरिटेंडेंट/वार्डन पदों की संख्या 01 ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in आवेदन शुरू होने की तारीख 27 अक्टूबर 2025 आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 नवंबर 2025 शैक्षिक योग्यता 10वीं पास आयुसीमा 7 नवंबर को आवेदकों की ऊपरी उम्र 58 साल से ज्यादा ना हो। यानी उम्मीदवार का जन्म 8 नवंबर 1967 से पहले का नहीं होना चाहिए। कार्य अवधि 5 साल के कॉन्ट्रेक्ट के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा सैलरी पहले साल 36,500 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके बाद साल के मुताबिक सैलरी बढ़ेगी। चयन प्रक्रिया 100 अंकों का प्रैक्टिकल टेस्ट भर्ती का नोटिफिकेशन Cochin Shipyard Recruitment 2025 Notification PDF आवेदन करने का लिंक Cochin Shipyard Vacancy 2025 Apply Online योग्यता क्या चाहिए?हॉस्टिल सुपरिटेंडेंट/वार्डन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं पास होना चाहिए। शर्त यह है कि भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मी जो चीफ पेटी ऑफिसर, मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर-I, मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर-II की रैंक पर काम कर चुके हैं, केवल वो ही इस भर्ती का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की हिंदी और इंग्लिश भाषा पर अच्छी पकड़ होनी भी जरूरी है। कंप्यूटर की नॉलेज हो तो अच्छा है। योग्यता की डिटेल्स आप भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी देख सकते हैं। आवेदन कैसे करें? एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए सबसे पहले कोचीन शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाएं। यहां CSL, Kochi के Career Page पर क्लिक करें। आपके सामने Vacancy Notification- Selection to the post of METI Hostel Superintendent/Warden on Contract Basis के सामने Read More का लिंक आएगा। यहां पहले One Time Registration के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद Click here for Submission of Application पर जाकर मांगी गई सभी डिटेल्स भर दें। सभी तरह की जानकारियां भरने के बाद आयुसीमा, अनुभव, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करके अपलोड कर दें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।एप्लिकेशन फीसफॉर्म भरते टाइम उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन सब्मिट करने होंगे। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन फीस से छूट दी गई है। इनके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
Cochin Shipyard Vacancy 2025 Apply Online 10Th Pass Jobs 2025 Apply Cochin Shipyard Vacancy 2025 Eligibility Ex Navy Officer Jobs 2025 Salary Warden Jobs 2025 Apply अभी कौन सी भर्ती निकली है? 10वीं पास के लिए भर्ती कोचीन शिपयार्ड वैकेंसी 2025 योग्यता कोचीन शिपयार्ड में चयन प्रक्रिया क्या है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Cochin Shipyard Apprentices 2025: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आज से शुरू, इतना मिलेगा हर महिने स्टाइपेंडकोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा दसवीं व आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Read more »
सीबीडीटी ने आयकर रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाई, अब कब तक भर पाएंगे?केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड सीबीडीटी ने करदाताओं को राहत देते हुए आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है। ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 10 नवंबर 2025 तक बढ़ाई गई है। यह निर्णय उन करदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके लिए ऑडिट अनिवार्य...
Read more »
School Teacher Vacancy 2025: स्कूल टीचर की 10000+ वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, हर महीने मिलेगी 70 हजार तक सैलरीTeacher Jobs 2025: प्राइमरी टीचर की 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। नोटिफिकेशन निकल चुका है, आवेदन जल्द ही शुरू होंगे।
Read more »
Multibagger share 2025: આ સ્ટોકે મચાવી ધમાલ, 10 હજારના 10 મહિનામાં બનાવી દીધા 5 લાખStock Market News: આ વર્ષની શરૂઆતમાં Elitecon International નો શેર માત્ર 10.37 રૂપિયા હતો. હવે તે વધીને 156 રૂપિયા પર પહોંચી ગયો છે — એટલે કે 1400% નું રિટર્ન.
Read more »
Sarkari Naukri: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! कोचीन शिपयार्ड में सैकड़ों पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास तुरंत करें आवेदनCochin Shipyard Recruitment 2025 Vacancy: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने अप्रेंटिस के विभिन्न 308 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है.
Read more »
सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,700 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में 80 अंक की तेजी; ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ...Stock Market (Share Market) BSE NSE, Sensex Nifty [31/10/2025] Latest Updates;
Read more »
