Gold Price Today: How much gold and silver become cheaper in a week, know the rate in your city Gold Price Today: एक सप्ताह में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर में क्या है रेट
" Gold Price Today : त्योहारी सीजन के बाद से भारतीय सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिली है. जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट हुई है. बीते एक सप्ताह में भी सोना और चांदी सस्ता हुआ है.
बीते रविवार यानी 2 नवंबर को सोने की कीमत 121,660 रुपये प्रति दस ग्राम से टूटकर 121,470 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है. यानी एक सप्ताह में सोने के दाम में 190 रुपये की गिरावट हुई है.Advertisment वहीं चांदी का भाव 148,860 रुपये प्रति किग्रा से गिरकर 148,320 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. यानी इस दौरान चांदी का भाव 540 रुपये सस्ता हुआ है.फिलहाल देश में 22 कैरेट सोने की कीमत 111,348 तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 121,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी का भाव 148,320 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. विदेशी बाजार में सोने और चांदी की कीमत उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना 121,038 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 147,789 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. उधर विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 16.80 डॉलर यानी 0.42 प्रतिशत उछाल के साथ 4,007.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं. जबकि चांदी 0.28 डॉलर यानी 0.57 प्रतिशत तेजी के साथ 48.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं. देश के प्रमुख महानगरों में धातुओं के दाम वहीं राजधानी दिल्ली में फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत 110,953 और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 121,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 147,800 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. मुंबई में सोना 111,146 तो 24 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 121,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 148,050 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 110,999 और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 121,090 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है. वहीं चांदी 147,850 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 111,476 और 24 कैरेट का भाव 121,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 148,480 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. ये भी पढ़ें: 'लाल झंडे की आड़ में साफ हो रहा नक्सलवाद आने का रास्ता', अरवल की रैली में गृह मंत्री शाह ने महागठबंधन पर साधा निशाना"
Gold And Silver Price Today Gold Price Silver Price सोने-चांदी की कीमत सोने के दाम चांदी का भाव सोना-चांदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold Price Today: భారీగా పతనమైన బంగారం ధర.. తులంపై రూ. 12వేలు తగ్గింపు.. నవంబర్ 8వ తేదీ శనివారం ధరలు ఎలా ఉన్నాయంటే..!!Gold Price Today: దేశీయంగా బంగారం ధరలు భారీగా తగ్గుతున్నాయి. దీపావళికి ముందు పది గ్రాముల బంగారం ధర లక్షా 30వేలు దాటింది. దీపావళి తర్వాత నెమ్మదిగా తగ్గుతూ వస్తుంది. ప్రస్తుతం తులంపై 12వేల రూపాయలు తక్కువ పలుకుతోంది. ప్రపంచవ్యాప్తంగా, బంగారం స్పాట్ ధర ఔన్సుకు $3,996.93కి చేరుకుంది.
Read more »
उदयपुर में सोना-चांदी के भाव गिरे, खरीदारों को राहत, जानें आज का रेटGold Silver Price Udaipur: उदयपुर में सोना-चांदी के भाव गिरे, खरीदारों को राहत, वेडिंग सीजन में लौटी रौनक, जानें ताजा रेट
Read more »
Gold Price Today: బంగారం ధరలు భారీగా పతనం... ఒకరోజే రూ. 1160 తగ్గింపు.. డిసెంబర్ లో లక్ష దిగువకు.. నవంబర్ 9వ తేదీ పసిడి ధరలు ఎలా ఉన్నాయంటే..?Gold Price Today: దేశంలో బంగారం ధర వరుసగా మూడో వారం తగ్గింది. 24 క్యారెట్ల బంగారం ధర ఒక వారంలో రూ. 980 తగ్గింది. రాజధాని ఢిల్లీలో 10 గ్రాములకు రూ. 122,170కి పడిపోయింది. రాజధాని ఢిల్లీలో 22 క్యారెట్ల బంగారం ధర ఒక వారంలో రూ. 1,160 తగ్గింది.
Read more »
रांची में सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानें बोकारो, जमशेदपुर, देवघर के आज के रेटGold-Silver Price: रांची में सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानें बोकारो, जमशेदपुर और देवघर के आज के रेट
Read more »
Gold Price Today: सोने की रौनक बरकरार, चांदी पर नहीं पड़ा असर, जानें आज का गोल्ड-सिल्वर रेटविशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली और धनतेरस के दौरान रिटेल मांग में आई मजबूती और रुपये की कमजोरी से आयात लागत बढ़ी, जिससे घरेलू बाजार में सोने के दामों को सहारा मिला है.
Read more »
Gold Price Record Fall: সপ্তাহের শেষে চওড়া হাসি মধ্যবিত্তের মুখে! আরও কমল সোনার দাম...কত সস্তা হল হলুদ ধাতু?Gold Prices Drop again in weekend Check Latest Gold and Silver Rates on November 9
Read more »
