Gold vs Stock Market: 1 अप्रैल से बढ़ेगा STT, शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी महंगी; निवेशक अब सोने में लगाएंगे पैसा?

STT Hike 2026 News

Gold vs Stock Market: 1 अप्रैल से बढ़ेगा STT, शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी महंगी; निवेशक अब सोने में लगाएंगे पैसा?
Securities Transaction TaxStock Market TradingGold Investment
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 53%

STT Impact on Trading: 1 अप्रैल 2026 से सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स STT बढ़ने से शेयर बाजार में ट्रेडिंग महंगी हो जाएगी। फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर टैक्स बढ़ने से एक्टिव ट्रेडर्स और डेरिवेटिव्स सेगमेंट पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे शॉर्ट-टर्म मुनाफा घट सकता...

नई दिल्ली| वित्त वर्ष 2025-26 खत्म होने के साथ ही 1 अप्रैल से सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स में बढ़ोतरी लागू हो रही है, जिससे शेयर बाजार में ट्रेडिंग महंगी हो जाएगी। ऐसे में निवेशकों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या अब पैसा गोल्ड जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर जाएगा। फ्यूचर्स पर कितना बढ़ा टैक्स? बजट में निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित बदलावों के तहत फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर एसटीटी बढ़ाया गया है। नए नियमों के मुताबिक फ्यूचर्स पर टैक्स 0.

02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है। वहीं ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर एसटीटी अब 0.15% होगा, जो पहले 0.10% और 0.125% था। किस पर पड़ेगा सीधा असर? इस बदलाव का सीधा असर एक्टिव ट्रेडर्स और खासतौर पर डेरिवेटिव्स सेगमेंट पर पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे ट्रेडिंग की लागत बढ़ेगी और शॉर्ट-टर्म निवेश पर मिलने वाला मुनाफा कम हो सकता है। हाल के आंकड़े भी बाजार के दबाव को दिखाते हैं। जनवरी 2026 में ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निकाल लिए थे। इसके पीछे ग्लोबल अनिश्चितता, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और रुपये पर दबाव जैसे कारण रहे। यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदलेंगे सोने से जुड़े ये नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर तो यहां गोल्ड की हो सकती है एंट्री अब एसटीटी बढ़ने से यह दबाव और बढ़ सकता है। खासकर हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग और डेरिवेटिव्स पर निर्भर विदेशी फंड्स के लिए भारत थोड़ा कम आकर्षक हो सकता है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि निवेश का हिस्सा अमेरिका, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों की ओर शिफ्ट हो सकता है। यहीं पर गोल्ड की एंट्री होती है। जब शेयर बाजार में लागत बढ़ती है और अस्थिरता बढ़ती है, तो निवेशक आमतौर पर सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर रुख करते हैं। गोल्ड को हमेशा से “सेफ हेवन” माना जाता है, खासकर तब जब बाजार में अनिश्चितता हो। क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि, यह असर ज्यादा लंबा नहीं रहेगा। लॉन्ग-टर्म निवेशकों पर इसका प्रभाव सीमित होगा, क्योंकि उनके फैसले कंपनी के फंडामेंटल, नीतियों और आर्थिक स्थिरता पर आधारित होते हैं। सरकार के लिए यह कदम टैक्स कलेक्शन बढ़ाने में मददगार हो सकता है, लेकिन ट्रेडिंग वॉल्यूम पर हल्का दबाव देखने को मिल सकता है। खासतौर पर रिटेल और डे-ट्रेडर्स को इसका असर ज्यादा महसूस होगा। कुल मिलाकर, 1 अप्रैल से बाजार में नए नियमों के साथ नई रणनीति की जरूरत होगी और इसमें गोल्ड एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ सकता है। यह भी पढ़े- Gold Price Crash: सोने में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 1 महीने में 14% तक सस्ता हुआ सोना; अब खरीदें या नहीं?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Securities Transaction Tax Stock Market Trading Gold Investment Derivative Trading F&O Tax Increase Investor Shift To Gold Safe Haven Assets Indian Financial Market Trading Costs India STT Increase 2026 Securities Transaction Tax Hike F&O Tax Increase India Gold Vs Stock Market 2026 Buy Gold After STT Hike STT Impact On Trading F&O Trading Cost Increase Nirmala Sitharaman Budget STT Retail Traders STT Effect Gold As Safe Haven Investment Stock Market Volatility STT India Stock Market 2026 FPI Outflow India Crude Oil Impact On Market

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »

Stock Market Outlook: फिसलेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट; एनटीपीसी, कोल इंडिया समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Outlook: फिसलेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट; एनटीपीसी, कोल इंडिया समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरआज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने का संकेत है। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं।
Read more »

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; जानें क्यों गिरा मार्केट?Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; जानें क्यों गिरा मार्केट?Stock Market Crash:
Read more »

Stock Market Holiday: महावीर जयंती पर आज शेयर बाजार खुला है या बंद, अपडेट जान लीजिएStock Market Holiday: महावीर जयंती पर आज शेयर बाजार खुला है या बंद, अपडेट जान लीजिएStock Market Holiday: महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। बुधवार यानी 1 अप्रैल को ये दोबारा कामकाज के लिए खुलेंगे। इस हफ्ते मंगलवार के अलावा शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी है। बीते सोमवार को दलाल स्‍ट्रीट पर भारी गिरावट देखने को मिली...
Read more »

Stock Market Holiday: महावीर जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं? दूर कर लें कंफ्यूजनStock Market Holiday: महावीर जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं? दूर कर लें कंफ्यूजनआज महावीर जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद है, और इस सप्ताह शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण भी बंद रहेगा। यह 2026 की 16 छुट्टियों में से पाँचवीं है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:28:22