Ginger Health Benefits: KIMS हॉस्पिटल, ठाणे की चीफ डाइटिशियन डॉ. अमरीन शेख ने रोजाना अदरक खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया है. उनके अनुसार, रोजाना अदरक खाने से स्वास से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं, डाइजेशन बेहतर होता है और सर्दी-खांसी से राहत मिलती है.
भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत का भी ख्याल रखते हैं. अदरक भी उन्हीं में से एक है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो गले, डाइजेशन और सांस से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने में मदद करते हैं.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर रोजाना लंबे समय तक अदरक चबाया जाए तो इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है? आज हम इस खबर में जानेंगे कि रोज 60 दिनों तक अदरक का एक टुकड़ा चबाने से क्या फायदे होते हैं और किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंKIMS हॉस्पिटल, ठाणे की चीफ डाइटिशियन डॉ. अमरीन शेख का कहना है कि रोजाना 60 दिनों तक अदरक का एक टुकड़ा चबाने से गले की जलन कम होती है, सांस की नलियां रिलैक्स होती हैं, डाइजेशन और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.फेफड़ों के लिए बेहद फायदेमंद है अदरकडॉ. शेख बताती हैं कि अदरक कोई दवा नहीं है जो फेफड़ों को तुरंत खोल दे लेकिन यह धीरे-धीरे असर करता है. यह गले की जकड़न कम करता है, ठंड या प्रदूषण से होने वाली हल्की सांस की परेशानी में राहत देता है और बलगम को ढीला करने में मदद करता है, जिससे उसे बाहर निकालना आसान होता है. हालांकि अस्थमा या COPD जैसी गंभीर बीमारियों में अदरक सिर्फ सपोर्ट कर सकता है, इलाज का ऑप्शन नहीं हो सकता.क्या रोज अदरक चबाने से नुकसान हो सकता है?ज्यादातर लोगों के लिए रोज थोड़ा अदरक खाना सेफ होता है लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने से मुंह में जलन, एसिडिटी या गैस की परेशानी हो सकती है. अदरक खून को थोड़ा पतला भी कर सकता है. इसलिए जो लोग ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं या जिन्हें एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्राइटिस की समस्या है, उन्हें डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. Advertisement रोजाना कितना अदरक खाना चाहिए?डॉ. शेख के अनुसार, अंगूठे के बराबर एक छोटा टुकड़ा या 2-3 पतले स्लाइस काफी हैं. वहीं, अगर अदरक चबाने से सीने में जलन हो तो इसकी मात्रा कम करें या कच्चा चबाने के बजाय इसे गुनगुने पानी में डालकर पिएं.नोट: यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Ginger Daily Consumption Anti-Inflammatory Spices Digestive Health Respiratory Relief Ginger Side Effects Blood Thinner Precautions Asthma Support Natural Remedies Indian Spices अदरक Adrak Khane Ke Fayde Adrak Kise Nhi Khana Chaiye Lung Health
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: ₹60 लाख की नौकरी छोड़ी तो लोग थे हैरान, पत्नी संग शुरू किया ये काम, अब अमेरिका-ब्रिटेन में पहुंच रहा ब्रांडबेंगलुरु के एक कपल ने 'द पिकल्स' (The Pickls) नाम का डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) फूड स्टार्टअप शुरू किया है। यह स्टार्टअप बहुत कम समय में 8,000 से ज्यादा ग्राहकों को घर जैसे बने अचार और सुपरफूड्स पहुंचा चुका है।
Read more »
झारखंड के युवा अब उड़ाएंगे एयरबस 320! सरकार हर छात्र पर खर्च करेगी 60 लाख रुपये, जानें कैसे होगा चयन?झारखंड सरकार एयरबस 320 एयरक्राफ्ट के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करेगी। प्रत्येक छात्र पर 60.73 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे कुल 15 छात्रों के प्रशिक्षण पर 9.
Read more »
प्रेमी ने प्रेमिका के दुपट्टे से फांसी लगाई, 60 मिनट में 80 मिस्ड कॉलप्रयागराज में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि उसकी प्रेमिका ने उसे भागने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने अपनी जान ले ली। पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की।
Read more »
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਤਾਰੀਖ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗਾ 10 ਲੱਖ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜPunjab Free Health Scheme: ਇਹ ਸਕੀਮ 15 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰਿਕ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਲਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
Read more »
नमो भारत के यात्रियों को बड़ा झटका! पार्किंग शुल्क में हुआ इजाफा, ये रहे नए रेटनमो भारत स्टेशनों पर कार पार्किंग शुल्क बढ़ा दिया गया है। पहले 6-16 घंटे के लिए 30 रुपये लगते थे, अब इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है। 10 मिनट तक मुफ्त, 6 घंटे तक 30 रुपये, 12 घंटे तक 60 रुपये और 16 घंटे तक 80 रुपये लगेंगे। रात में पार्किंग का शुल्क 200 रुपये होगा। मेरठ साउथ स्टेशन पर यात्रियों की जेब पर इसका असर...
Read more »
लखनऊ नगर निगम का कारनामा, 432 रुपये हाउस टैक्स को बना दिया 1 लाख 60 हजारराजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम में लगाए गए समाधान दिवस में एक महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि 432 रुपये हाउस टैक्स को 1 लाख 60 हजार रुपये कर दिया गया है।
Read more »
