Ghuskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की आगामी बेव सीरीज 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया है. लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. यूपी के सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक इस विवाद में उतर आए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला...
Ghuskhor Pandat Web Series Controversy Live News: इन दिनों अभिनेता मनोज बाजपेयी की बेव सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर हंगामा मचा हुआ है. इस शो की घोषणा बुधवार को मुंबई में एक इवेंट में की गई थी और इसका टीजर भी लॉन्च किया गया था.
फिल्म में मनोज बाजपेयी अजय दीक्षित नाम के एक भ्रष्ट और अनैतिक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पंडित के नाम से जाना जाता है. इस फिल्म को रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है और इसे शाह और नीरज पांडे ने मिलकर लिखा है. इसमें नुसरत भरूचा और साकिब सलीम भी अहम किरदारों में हैं. हालांकि, ये फिल्म अपने टाइटल की वजह से विवादों में फंस गई है और इस फिल्म की टीम के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज की गई है. ब्राह्मण संगठनों से लेकर कई राजनीतिक दलों ने इस फिल्म के शीर्षक को ब्राह्मण समाज का अपमान बताया था. विवाद बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार ने फिल्म के शीर्षक को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इस मामले से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी से… घूसखोर पंडत को लेकर आगरा में प्रदर्शन आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के परशुराम चौक पर घूसखोर पंडत नामक प्रस्तावित वेब सीरीज को लेकर ब्रह्मांड समाज ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर शंखनाद किया. उन्होंने कहा कि इसपर रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन होगा. जरूरत पड़ने पर डायरेक्टर ,अभिनेता और नेटफ्लिक्स को कोर्ट में ले जाएंगे. ब्राह्मणों का अपमान को जल्द से जल्द बंद किया जाए. सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को हर बार आहत किया जाता है. डिप्टी सीएम ने क्या कहा? उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज को प्रस्तावित फिल्म घूसखोर पंडत के टाइटल को हटाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी को न करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे सामाजिक वैमनस्य फैलता हो. उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के टीजर को लॉन्च होने के साथ ही ब्राह्मण समाज बहुत आहत हुआ. इस तरह की सामग्री समाज में तनाव पैदा कर सकती है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता. इनका माइंड चेंज करो… तीन सगी बहनों के रवैये से ट्यूशन टीचर तक थी परेशान घूसखोर पंडित को लेकर विवाद क्यों शुरू हुआ? ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट के दौरान ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर रिलीज किए जाने के के तुरंत बाद ही ये विवादों में फंस गई. मुंबई के एक वकील, आशुतोष दुबे ने टाइटल पर आपत्ति जताते हुए नेटफ्लिक्स और फिल्म बनाने वालों को लीगल नोटिस भेजा. पंडत शब्द का इस्तेमाल घूसखोर के साथ किया गया है. नोटिस में दावा किया गया है कि यह मेल अपमानजनक है और ‘पंडित समुदाय’ की गरिमा पर हमला है. नोटिस में क्या कुछ? नोटिस में ‘घूसखोर पंडत’ टाइटल को तुरंत हटाने की मांग की गई है, इसे मानहानिकारक, असंवैधानिक और सामाजिक रूप से भड़काऊ बताया गया है. इसमें तर्क दिया गया है कि मेकर्स किसी समुदाय से जुड़ी पहचान वाले टाइटल के बजाय कोई न्यूट्रल या फिक्शनल टाइटल चुन सकते थे. इसमें आगे कहा गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि व्यंग्य, फिक्शन या एंटरटेनमेंट की आड़ में किसी समुदाय को अपमानित या बदनाम किया जाए, खासकर जब होने वाले नुकसान का अंदाज़ा लगाया जा सके.” ‘घूसखोर पंडत’ के खिलाफ केस दर्ज वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के डायरेक्टर और टीम मेंबर्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कंटेंट से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सद्भाव बिगड़ा है, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने कार्रवाई की है.
Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Controversy Live Ghooskhor Pandat Controversy Live News In Hindi Ghooskhor Pandat Raw In Up Protest In Up Ghooskhor Pandat Controversy Ghooskhor Pandat Controversy Explained Ghuskhor Pandat Controversy Explainer Why Ghooskhor Pandat In Legal Trouble Manoj Bajpayee Neeraj Pandey Ghuskhor Pandat Movie In Legal Trouble Entertainment News In Hindi Bollywood News In Hindi Bollywood Hindi News घूसखोर पंडित कंट्रोवर्सी घूसखोर पंडित घूसखोर पंडित पर विवाद क्यों हो रहा है मनोज बाजपेयी नीरज पांडे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ghuskhor Pandit Controversy Live: 'घुसखोर पंडित' फिल्म के नाम पर बवाल, भोपाल में ब्राह्मणों का भारी प्रदर्श...Ghuskhor Pandit Controversy Live: जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा ने मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घुसखोर पंडित' के शीर्षक का पुरजोर विरोध किया है. संगठन का आरोप है कि फिल्म के जरिए ब्राह्मण समाज को अपराध और भ्रष्टाचार से जोड़कर अपमानित किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीर्षक नहीं बदला गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
Read more »
DNA: घूसखोर पंडित पर चुप... गोदान पर गरम! | Ghuskhor Pandat & Godan ControversyNow we are going to analyze a topic that is currently being debated between religious leaders and Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Ghooskhor Pandat Controversy Live: संसद में गूंजी 'घूसखोर पंडत' की गूंज, FIR के बाद FMC ने घेराGhooskhor Pandat Controversy Live: फिल्ममेकर नीरज पांडे और एक्टर मनोज बाजपेयी की जोड़ी जब भी साथ आती है, दर्शकों को 'स्पेशल 26' या 'द फैमिली मैन' जैसा कुछ दमदार मिलने की उम्मीद होती है, लेकिन इस बार यह जोड़ी अपनी फिल्म 'घूसखोर पंडत' के चलते मनोरंजन से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में है.
Read more »
Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी ने फिल्म पर मचे बवाल पर तोड़ी चुप्पी, मूवी के खिलाफ क्यों खड़ा हुआ विवादGhooskhor Pandat Controversy: Netflix की 'घूसखोर पंडित' में टाइटल रोल निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने फिल्म के टाइटल को लेकर हुए विरोध के बाद नीरज पांडे के फिल्म के प्रमोशनल एसेट्स हटाने के फैसले पर रिएक्ट किया है। वहीं अब मनोज बाजपेयी ने इस पर रिएक्ट किया...
Read more »
फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ की यूनिट पर FIR को बसपा अध्यक्ष मायावती ने बताया उचित कदमFilm Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेई अभिनीत फिल्म ‘घूसखोर पंडत’को लेकर विवाद पर राजनीति भी तेज हो गई है।
Read more »
Ghooskhor Pandat Controversy Explained: 'घूसखोर पंडित' पर घमासान क्यों? मेकर्स ने क्या दी सफाई? जानें सबकुछबीते 03 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स ने अपने साल 2026 के लिए &39;इंडिया प्लान&39; का एलान किया। कई फिल्मों और सीरीज से पर्दा उठाया गया। इसी कड़ी में मनोज बाजपेयी की फिल्म &39;घूसखोर पंडित&39;
Read more »
