Ghooskhor Pandat Controversy Live: संसद में गूंजी 'घूसखोर पंडत' की गूंज, FIR के बाद FMC ने घेरा

घूसखोर पंडत फिल्म विवाद News

Ghooskhor Pandat Controversy Live: संसद में गूंजी 'घूसखोर पंडत' की गूंज, FIR के बाद FMC ने घेरा
Ghooskhor Pandit Movie Controversyमनोज बाजपेयी नई फिल्मManoj Bajpayee New Movie
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

Ghooskhor Pandat Controversy Live: फिल्ममेकर नीरज पांडे और एक्टर मनोज बाजपेयी की जोड़ी जब भी साथ आती है, दर्शकों को 'स्पेशल 26' या 'द फैमिली मैन' जैसा कुछ दमदार मिलने की उम्मीद होती है, लेकिन इस बार यह जोड़ी अपनी फिल्म 'घूसखोर पंडत' के चलते मनोरंजन से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में है.

नई दिल्ली. मनोज बाजपेयी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ अब सिर्फ ओटीटी तक सीमित विवाद नहीं रही, बल्कि इसकी गूंज संसद तक पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश में FIR दर्ज होने के बाद मामला और गरमा गया, वहीं संसद में भी इस मुद्दे को उठाए जाने से मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

FIR के बाद FMC ने भी सीरीज को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कंटेंट की जांच की मांग तेज हो गई है. विवाद की जड़ सीरीज का टाइटल है, जिसमें ‘घूसखोर’ शब्द को ‘पंडत’ के साथ जोड़ने पर जातिगत अपमान और स्टीरियोटाइपिंग के आरोप लगे हैं. सोशल मीडिया पर विरोध के बाद यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया. आरोप है कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है. बता दें, नेटफ्लिक्स के ‘Next on Netflix’ इवेंट में ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर आते ही विवाद छिड़ गया. शीर्षक में ‘घूसखोर’ और ‘पंडत’ शब्दों के मेल पर ब्राह्मण समाज ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जातिगत बदनामी और ‘हेट स्पीच’ करार दिया. अब ये विरोध सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी लड़ाई तक पहुंच चुका है. भोपाल में प्रदर्शनों के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है. फिलहाल मेकर्स को लीगल नोटिस भेजे जा चुके हैं और फिल्म पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. आइए इस विवाद में हुए लेटेस्ट डेवलपमेंट्स पर एक नजर डालते हैं: एडवोकेट विनीत जिंदल ने कहा है कि ऐसे विवादित फिल्मों को OTT प्लेटफोर्म पर रिलीज क्यों होता है ये जानना बेहद रोचक है , इसी बात को लेकर मैंने अपनी याचिका मे विस्तार से सारे प्वाइंट को कोर्ट के सामने रखा है. अब देखते हैं कि सोमवार को इस मामले में क्या दिशा निर्देश दिया जाएगा. बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर ने कहा है कि घूसखोर पंडत सीरीज को लेकर सब्जेक्ट के साथ किसी जाति को जोड़ना मतलब अपमानित करना है. घूसखोर एक समस्या हो सकती है, उसमें आपत्ति नहीं है लेकिन समाज को जोड़ देना ये निंदनीय और आपत्तिजनक है. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. याचिकाकर्ता एडवोकेट विनीत जिंदल के मुताबिक, दिल्ली उच्च न्यायालय में हमारी याचिका पर अग्रिम सूचना के बाद, फिल्म निर्देशक नीरज पांडे ने आपत्तिजनक फिल्म नाम ‘घूसखोर पंडत’ तथा उससे जुड़े सभी प्रचार-सामग्री को सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की घोषणा की है. सीरीज के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद नीरज पांडे ने साफ किया कि यह एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और इसका किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से कोई संबंध नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि फिलहाल सीरीज के सभी प्रमोशनल मटीरियल हटा लिए गए हैं. नीरज पांडे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘हमारी फिल्म पूरी तरह से एक फिक्शनल कॉप ड्रामा है. ‘पंडत’ शब्द का इस्तेमाल केवल एक काल्पनिक किरदार के नाम के तौर पर किया गया है. कहानी किसी व्यक्ति के फैसलों और उसके कर्मों पर केंद्रित है, न कि किसी जाति, धर्म या समुदाय पर टिप्पणी करने के लिए.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक फिल्ममेकर के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझते हैं और उनकी हर रचना का उद्देश्य सोच-समझकर मनोरंजन देना होता है. मुंबई बेस्ड ऑर्गनाइजेशन एफएमसी ने नीरज पांडे के प्रोडक्शन हाउस और नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर इस टाइटल का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है. फिल्म मेकर्स कंबाइन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है. संगठन ने नीरज पांडे के प्रोडक्शन हाउस फ्राइडे स्टोरी टेलर्स को नोटिस भेजते हुए कहा है कि ‘घूसखोर पंडत’ नाम का टाइटल उनके रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है. FMC के मुताबिक, नियमों के अनुसार किसी भी फिल्म के टाइटल का इस्तेमाल तभी किया जा सकता है, जब वह विधिवत आवेदन और मंजूरी के बाद रेजिस्टर किया हो.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Ghooskhor Pandit Movie Controversy मनोज बाजपेयी नई फिल्म Manoj Bajpayee New Movie नीरज पांडे नेटफ्लिक्स फिल्म Neeraj Pandey Netflix Film Ghooskhor Pandit Boycott Ghooskhor Pandat Controversy Live नेटफ्लिक्स अपकमिंग मूवीज 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जातिवाद का जहर... घूसखोर पंडत फिल्म के जरिए कैसी क्रिएटिविटी दिखाना चाहता है बॉलीवुड?DNA: अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जातिवाद का जहर... घूसखोर पंडत फिल्म के जरिए कैसी क्रिएटिविटी दिखाना चाहता है बॉलीवुड?Ghooskhor Pandat Movie Caste Controversy: बॉलीवुड की एक फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसका नाम घूसखोर पंडत है. फिल्म पर जातिवाद का जहर घोलने का आरोप लगा है.
Read more »

Ghooskhor Pandat Row: लखनऊ में मेकर्स पर दर्ज हुआ मामला, एफएमसी ने भी निर्माताओं को भेजा नोटिसGhooskhor Pandat Row: लखनऊ में मेकर्स पर दर्ज हुआ मामला, एफएमसी ने भी निर्माताओं को भेजा नोटिसमनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई और भोपाल के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी फिल्म के
Read more »

क्या है 'घूसखोर पंडित' की कहानी? जिसे लेकर ब्राह्मण समाज कर रहा विरोध, अब मेकर्स ने डिलीट किया टीजरक्या है 'घूसखोर पंडित' की कहानी? जिसे लेकर ब्राह्मण समाज कर रहा विरोध, अब मेकर्स ने डिलीट किया टीजरमनोरंजन | बॉलीवुड: Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडित को ब्राह्मण समाज जमकर विरोध कर रहा है. चलिए जानते हैं, क्या है इस फिल्म की कहानी.
Read more »

Ghooskhor Pandat Controversy: कानूनी पचड़े में फंसी मनोज बाजपेयी की फिल्म, घूसखोर पंडत के निर्देशक पर FIR; लगा ये गंभीर आरोपGhooskhor Pandat Controversy: कानूनी पचड़े में फंसी मनोज बाजपेयी की फिल्म, घूसखोर पंडत के निर्देशक पर FIR; लगा ये गंभीर आरोपGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. अभी ये विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में इस फिल्म के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जानिए क्या है ये पूरा विवाद?
Read more »

‘घूसखोर पंडत’ पर हुई FIR तो नीरज पांडे ने चली चाल, विवादों की बीच बोले- 'फिल्म का किसी जाति से लेना-देना नह...‘घूसखोर पंडत’ पर हुई FIR तो नीरज पांडे ने चली चाल, विवादों की बीच बोले- 'फिल्म का किसी जाति से लेना-देना नह...Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ पर FIR दर्ज होने के बाद निर्देशक नीरज पांडे ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह काल्पनिक कॉप ड्रामा है और इसका किसी भी जाति या समुदाय से कोई संबंध नहीं है.
Read more »

Ghooskhor Pandat: 'घूसखोर पंडित' फिल्म पर बढ़ा विवाद, आईटी कमेटी अध्यक्ष बोले- चर्चा करने के बाद बताऊंगाGhooskhor Pandat: 'घूसखोर पंडित' फिल्म पर बढ़ा विवाद, आईटी कमेटी अध्यक्ष बोले- चर्चा करने के बाद बताऊंगाअभिनेता मनोज वाजपेयी की फिल्म &39;घूसखोर पंडित&39; के नाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भोपाल, लखनऊ सहित देश में विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर पनपे विरोध
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:21:18