ऐसे घी का बार-बार सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। नकली घी में अक्सर वनस्पति तेल, जानवरों की चर्बी, स्टार्च, मिनरल ऑयल या अन्य सिंथेटिक जैसे सस्ते और हानिकारक पदार्थ मिलाए जाते हैं।
गुजरात के बनासकांठा शहर में फूड एंड ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने छापा मारकर 5000 किलो से ज्यादा नकली घी जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग ₹35 लाख बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गोदाम बिना बिना लाइसेंस के चल रहा था।FSSAI ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर छापे का वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में दिख रहा है कि 'गुमार' ब्रांड का घी बड़े-बड़े कनस्तरों में भरा पड़ा है जिक्से ऊपर शुद्ध घी भी लिखा हुआ है जब्त किए गए घी के दो सैंपल टेस्ट के लिए लैब भेजे गए हैं।ऐसे घी का बार-बार सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। नकली घी में अक्सर वनस्पति तेल, जानवरों की चर्बी, स्टार्च, मिनरल ऑयल या अन्य सिंथेटिक जैसे सस्ते और हानिकारक पदार्थ मिलाए जाते हैं। ऐसा घी खाने से दिल की बीमारियां, पाचन संबंधी समस्या और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।FSSAI ने क्या कहा fssai ने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा कि 'गुजरात फूड सेफ्टी विभाग ने बनासकांठा में एक अवैध गोदाम पर छापा मारा, जहां से करीब 5 टन नकली घी जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग ₹35 लाख बताई जा रही है। जांच में पता चला कि यह गोदाम बिना वैध FSSAI लाइसेंस के चल रहा था। देशभर में डेयरी मिलावट पर FSSAI की कार्रवाई लगातार जारी है।'सेहत के लिए खतराक है नकली घी खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल और घी डेली के खाने का जरूरी हिस्सा हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में, देश और विदेश में बढ़ती मांग की वजह से इनमें मिलावट के मामले लगातार बढ़े हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बायोकैमिस्ट्री एंड मॉलेक्यूलर बायोलॉजी में प्रकाशित शोध में भी चेतावनी दी गई है कि नकली और मिलावटी घी खाने से सेहत को कई गंभीर बीमारियां, यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है।नकली के नुकसान View this post on Instagram A post shared by FSSAI मिलावटी पदार्थों से कैंसर का भी खतरा वैज्ञानिकों का मानना है कि खाने के तेलों में अक्सर कपास के बीज का तेल, मिनरल ऑयल और सस्ते तेल जैसे पाम ओलिन मिलाया जाता है। वहीं घी में ज्यादातर जानवरों की चर्बी, नकली पदार्थ या वनस्पति घी मिलाया जाता है। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि ऐसे मिलावटी तेल और घी का बार-बार सेवन करने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इनमें हार्ट डिजीज, पाचन संबंधी दिक्कतें और यहां तक कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी शामिल हैं।घी में स्टार्च या , पाम ऑयल की मिलावट पहचान आधा चम्मच घी लें और उसमें 2–3 बूंद आयोडीन टिंचर डालें। अगर रंग नीला हो जाए, तो इसका मतलब है कि घी में स्टार्च या मैश्ड आलू मिलाया गया है। पाम ऑयल की मिलावट की पहचान के लिए 1 एमएल घी में 2 एमएल DPPH सॉल्यूशन डालें और 30 सेकंड तक रखें। शुद्ध घी का रंग बैंगनी रहता है, लेकिन अगर घी में पाम ऑयल मिला है तो इसका रंग बैंगनी से पीला हो जाएगा।घी में वनस्पति घी की मिलावट पहचानना एक चम्मच पिघला हुआ घी टेस्ट ट्यूब में लें। इसमें बराबर मात्रा में कॉन्सन्ट्रेटेड सल्फ्यूरिक एसिड और थोड़ी सी चीनी डालें। इसे एक मिनट तक अच्छे से हिलाएं और फिर 5 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। अगर रंग गहरा लाल हो जाए, तो इसमें वनेसपती या मार्जरीन मिला हुआ है।घी में कपास के बीज के तेल की मिलावट पहचानना 5 ग्राम पिघला हुआ घी लें और उसमें 0.
1 ml मिथिलीन ब्लू सॉल्यूशन डालें। जमने से पहले अच्छे से मिलाएं। अगर रंग की गहराई कम हो जाए तो इसका मतलब है कि घी में कपास के बीज का तेल मिला हुआ है।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
नकली घी की क्या पहचान है कौन सा घी 100% शुद्ध होता है सबसे ताकतवर घी किसका होता है असली देसी घी की क्या पहचान है शुद्ध घी की क्या पहचान है कैंसर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
F-35, Su-57, राफेल फाइटर जेट भरेंगे पानी, देसी इंजन वाला 5th जेनरेशन विमान होगा महाबली, ब्रह्मोस देगी ताकत!...Fighter Jet Engine Project: दुनिया के साथ ही देश के सामरिक हालात लगातार बदल रहे हैं. ऐसे में भारत के लिए डिफेंस सेक्टर को और मजबूत और उन्नत बनाना बेहद जरूरी है. भारत ने 5th जेनरेशन का फाइटर जेट बनाने का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है. इसमें शक्तिशाली देसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा.
Read more »
नेपाल की जेल से भागे कैदियों पर SSB का शिकंजा, यूपी-बिहार और बंगाल की सीमा पर 35 को दबोचाडिजिटल डेस्क नई दिल्ली। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल के जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है। ये कैदी नेपाल में अशांति और दंगों के बीच जेलों से फरार हुए थे। एसएसबी ने उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल में इन कैदियों को सीमा पार करने की कोशिश करते हुए पकड़ा। नेपाल में बिगड़ते हालात के बीच भारत ने सीमा को मजबूत कर...
Read more »
स्टाइलिश आउटफिट में मिल्की ब्यूटी Tamannaah Bhatia ने बिखेरा जलवा, क्लासी लुक देख नहीं हटी फैंस की नजरें!Tamannaah Bhatia Classy Look: 35 साल की मिल्की ब्यूटी तमन्ना भाटिया अपने शानदार लुक और फैशनेबल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
भारत का जीवन बीमा क्षेत्र वित्त वर्ष 23-35 के दौरान 14.5 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्टभारत का जीवन बीमा क्षेत्र वित्त वर्ष 23-35 के दौरान 14.5 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्ट
Read more »
Success Story: कभी 5000 रुपये महीने थी सैलरी, अब कंपनी ला रही 3820 करोड़ रुपये का आईपीओ, कौन है यह शख्स और क्या है काम?Success Story of Alakh Pandey: एडुटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) आईपीओ लाने वाली है। कंपनी के फाउंडर अलख पांडेय ने इसे शुरू किया था।
Read more »
Gold Price Today: ট্রাম্পের শুল্ক-বৃদ্ধির চাপ, দেশের GST সংস্কার, এক ছাড়িয়ে দেড় লাখে পৌঁছল সোনার দাম...কী করবে মধ্যবিত্ত?Gold rate today Prices hit fresh highs on Fed rate cut hopes gold at Rs 113800 per 10g silver crosses Rs 1lakh 32 thousands per kg
Read more »
