सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की डांस करते दिख रहे हैं, वह डीपफेक है। सजग की टीम ने इस वीडियो की जाxच की जिसमें पाया गया कि वीडियो को AI टूल से चेहरा बदला गया है। इस वीडियो जेलेंस्की के नाम के साथ जोड़कर झूठा दावा शेयर किया जा रहा है...
नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक शख्स का डांस वीडियो खूब शेयर हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वीडियो में दिख रहा शख्स यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की हैं। हालांकि जब सजग की टीम ने वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि वायरल वीडियो एक डीपफेक वीडियो है। इस वीडियो में AI टूल से फेस बदला गया है।क्या है यूजर्स का दावा? एक्स पर @manjit2007 नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'लालू जी के राज में 1, अणे मार्ग पर यह डांस होता था.
जेलेंस्की अपने युवा काल में यह डांस करते दिख रहे हैं. क्या बिहार में 'लौंडा डांस' ऐसा ही होता था?'वहीं @jpsin1 नाम के यूजर ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'राष्ट्रपति बनने के पहले जेलेंस्की जोकर यानी लबार थे, ये आदमी यूक्रेन का राष्ट्रपति है।इसने बाइडेन प्रशासन के बहकावे में आकर NATO का सदस्य बनने के लिए अपने समृद्ध देश को रूस जैसी महाशक्ति के आगे युद्ध में झोंक दिया। बाइडेन हार गए और अब ट्रंप ने साफ कर दिया है कि हम यूक्रेन को NATO में नहीं लेंगे। फिलहाल रूस और अमेरिका यूक्रेन के भाग्य का फ़ैसला करने के लिए मीटिंग कर रहे है जिसमे यूक्रेन ही शामिल नहीं है। एक जोकर लबार को सत्ता के आस पास सभी नहीं फटकने देना चाहिए, सत्ता चलाना बेहद परिपक्वता का काम होता है।भारत में भी एक जोकर लबार एक राज्य का मुख्यमंत्री बना है और उसने अपने राज्य को किस तरह से बर्बाद कर दिया आप लोग देख ही रहे हैं और भारत में एक और जोकर लबार भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहता है और हाँ, चाणक्य ने एक बार कहा था कि एक विदेशी महिला से जन्मा बालक कभी देशभक्त नहीं हो सकता।'क्या है वायरल वीडियो का सच?सजग की टीम ने वायरल हो रहे वीडियो का जब फैक्ट चेक किया तो एक अलग ही सच सामने आया। जिसके मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स यूक्रेन के राष्ट्रपति नहीं हैं। पड़ताल के लिए सबसे पहले सजग की टीम ने वीडियो के कुछ अलग-अलग कीफ्रेम निकाले। उसके बाद उसे गूगल लेंस से चेक किया। जिसके बाद 7 फरवरी 2022 को अपलोड किया हुआ एक वीडियो मिला। जो वायरल वीडियो से काफी हद तक मेल खा रहा था लेकिन डांस कर रहे शख्स का चेहरा जेलेंस्की से नहीं मिल रहा था।देखें वीडियो View this post on Instagram A post shared by GAMGAM каждый день दोनों तस्वीर में समानता देखेंऊपर दी गई दोनों तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड से लेकर डांस कर रहे शख्स के ड्रेस तक सब कुछ सेम है। बस डांसर के चेहरे को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के चेहरे से रिप्लेस किया गया है।निष्कर्ष: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बेली डांस वीडियो मॉफ्ड है। पड़ताल में सामने आया कि AI टूल से वीडियो को एडिट किया गया है। इस फेक वीडियो को यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ जोड़कर शेयर करके झूठा दावा किया जा रहा है।
जेलेंस्की का डांस वीडियो Ukrainian President Zelensky Zelensky Dance Video Viral Zelensky Deepfake Video Social Media जेलेंस्की डांस वीडियो वायरल जेलेंस्की डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया Zelensky Dance Video
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ में निकला 100 फीट लंबा सांप? वायरल हो गया वीडियो, जानें Fact Checkमहाकुंभ में निकला 100 फीट लंबा सांप? वायरल हो गया वीडियो, जानें इसका Fact Check
Read more »
जेलेंस्की अमेरिकी सैन्य सहायता पर केंद्रित, ट्रंप के रूख ने किया अनिश्चितयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य सहायता देना बंद नहीं किया है, लेकिन मानवीय सहायता के बारे में स्पष्टीकरण नहीं दिया। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद विदेशी सहायता अनुदान रोका जा सकता है, जो यूक्रेन के लिए एक चिंता का विषय है। जेलेंस्की ने कहा कि वे युद्ध समाप्ति के लिए पुतिन के साथ समझौता कर सकते हैं, लेकिन ट्रंप के रूख से यूक्रेन को मिल रही अमेरिकी सहायता का भविष्य अनिश्चित हो गया है।
Read more »
ऊई अम्मा... गाने पर लड़की ने किया कमाल का बेली डांस, किलर मूव्स देख फैन हुए लोग, बोले 'सो ब्यूटीफुल!'एक लड़की का बेली डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो 'ऊई अम्मा' गाने पर कमाल का डांस करती दिखाई दे रही है।
Read more »
ऊई अम्मा पर रेड ड्रेस में डांस करते हुए लड़की का वीडियो वायरलएक लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह राशा थडानी के 'ऊई अम्मा' गाने पर रेड ड्रेस में जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही है।
Read more »
ट्रंप के यूक्रेन नीति से यूरोपीय देश चिंतितउत्तम विश्व संदेश: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन पर बात की और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए वार्ता शुरू होने की घोषणा की। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को इस बातचीत से पहले सम्मिलित नहीं किया गया, जिससे यूक्रेन और यूरोपीय देश आश्चर्यचकित हैं। ट्रंप की यूक्रेन नीति बाइडन सरकार की नीति से भिन्न है, और यूरोपीय देशों का मानना है कि यूक्रेन के लिए शांति समझौते पर बातचीत में शामिल होना आवश्यक है। ट्रंप के रक्षा सचिव ने कहा है कि रूस द्वारा हासिल किए गए क्षेत्रों को यूक्रेन को वापस करने की उम्मीद 'अवास्तविक' है, जिससे यूक्रेन के लिए और चिंताएं बढ़ गई हैं।
Read more »
रूस-यूक्रेन युद्ध : जेलेंस्की का बड़ा बयान - संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिकी टीम के साथ कर रहे कामरूस-यूक्रेन युद्ध : जेलेंस्की का बड़ा बयान - संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिकी टीम के साथ कर रहे काम
Read more »
