Fact Check: क्या स्टालिन की इकलौती बेटी ने एक भारतीय से की थी शादी? जानिए दावे का सच

जोसेफ स्टालिन कौन थे News

Fact Check: क्या स्टालिन की इकलौती बेटी ने एक भारतीय से की थी शादी? जानिए दावे का सच
जोसेफ स्टालिन की बेटीजोसेफ स्टालिन की बेटी ने की भारतीय शख्स से शादीJoseph Stalin Daughter Name
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 233 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 124%
  • Publisher: 51%

सोवियत संघ के तानाशाह जोसेफ स्टालिन की बेटी स्वेतलाना को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि स्वेतलाना को भारतीय राजकुमार ब्रजेश से प्यार हुआ और उन्होंने उनसे शादी की थी। हालांकि सजग की पड़ताल में ये दावा झूठा साबित हुआ। आइए जानते हैं दोनों के रिश्ते की सच्चाई...

नई दिल्ली: जब विश्व में तानाशाहों का जिक्र होता है तो हिटलर से पहले भी एक शख्स का नाम लिया जाता है। वो शख्स था सोवियत संघ के नेता और शासक जोसेफ स्टालिन। जोसेफ स्टालिन वो शासक थे जिसके सामने हिटलर की सेना ने भी घुटने टेक दिए थे। हालांकि आज हम आपको जोसेफ स्टालिन के बारे नहीं ब्लकि उनकी एकलौती बेटी स्वेतलाना के बारे में बताने वाले हैं। क्या किया गया दावा हाल ही में सोशल मीडिया पर एक थ्रेड मिला कि क्या सच में जोसेफ स्टालिन की बेटी ने एक भारतीय पूर्व राजकुमार से शादी की थी। दरअसल @SiddharthKG7 नाम के यूजर ने एक्स पर एक लव स्टोरी के बार में बताया। जिसके बार में काफी लोग अनजान थे। उन्होंने दावा किया कि जोसेफ स्टालिन की बेटी स्वेतलाना ने ब्रजेश सिंह से शादी की थी।आइए जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है। क्या मिला पड़ताल में?जब सजग की टीम ने एक्स के इस पोस्ट की पड़ताल की तो Times of India की एक रिपोर्ट मिली। जिसमें बताया गया कि स्वेतलाना ने ब्रजेश से प्यार तो करती थी लेकिन वो उनसे शादी नहीं कर पाई। हालांकि उन्होंने मन ही मन उनको अपना पति मान लिया था। इसलिए उन्हें ब्रजेस सिंह की औपचारिक पत्नी कहा जाता है।देखें रिपोर्ट उसके बाद सजक की टीम ने अन्य मीडिया रिपोर्ट भी देखी जिसमें उन्हें पत्रिका की भी एक रिपोर्ट मिली। जिसमें भी दावा किया गया था उनकी शादी नहीं हो पाई थी उनका ये सपना अधूरा रह गया था।देखें रिपोर्ट स्टालिन की एकलौती बेटी थीं स्वेतलानारूसी शासक जोसेफ स्टालिन ने एक नहीं दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी से एक लड़का और दूसरी शादी से एक लड़की और एक लड़का हुआ था। स्टालिन ने अपनी बेटी का नाम स्वेतलाना स्टालिन रखा। हालांकि स्टालिन की मौत के बाद जब 1954 में निकिता ख्रुश्चेव ने सत्ता संभाली तो उन्होंने स्टालिन का क्रूर चेहरा दुनिया के सामने ला दिया। जिसके बाद स्वेतलाना का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। लोगों के तानों से परेशान होकर स्वेतलाना ने अपना सरनेम बदल अपनी मां का सरनेम लगा लिया। जिसके बाद वो स्वेतलाना अलीलुयेवा कहलाने लगी।अस्पताल से शुरू हुई प्रेम कहानी हालांकि सरनेम बदलने से भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ा सत्ता पक्ष के लोगों ने उन पर हमेशा नजर बनाए रखी। इसी बीच एक दिन उनकी तबीयत बिगड़ी और वो एक अस्पताल में एडमिट हो गई। जब वो अस्पताल में एडमिट थी तो उनकी मुलाकात वहां एक शख्स से हुई। जो ब्रजेश सिंह थे और वो मॉस्को की एक प्रेस में काम करते थे। स्वेतलाना और ब्रजेश ने अस्पताल में काफी बातचीत की। उनकी ये बातचीत अस्पताल के डिस्चार्ज होने के बाद भी बनी रही। धीरे- धीरे बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।भारत जाने की मांगी इजाजत जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो स्वेतलाना ने ब्रजेश से शादी का प्लान बनाया। उन्होंने सोवियत संघ के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्होंने उनसे इसकी परमिशन मांगी। हालांकि वहां से स्वेतलाना को परमिशन नहीं मिली। उनका कहना था कि स्वेतलाना को एक रूसी नागरिक से शादी करनी चाहिए। परमिशन मांगते हुए ही 1966 में ब्रजेश की मौत हो गई। ब्रजेश की मौत के बाद स्वेतलाना उनकी अस्तियों को भारत लाना चाहती थी लेकिन उन्हें विदेश यात्रा की परमिशन नहीं मिली। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और फिर एक साल बाद 1967 में में रूस के तत्कालीन प्रीमियर लियोनिड ब्रेजनेव से मुलाक़ात कर भारत जाने की इजाजत मांगी और उन्हें इजाजत मिल गी।ब्रजेश सिंह के गांव में बिताए कई सालजिसके बाद 1967 में स्वेतलाना भारत आई और प्रतापगढ़ जिले में ब्रजेश सिंह के गांव कलाकांकर में कई महीने गुजारे और फिर दिल्ली आ गई। स्वेतलाना को भारत पसंद आया और उन्होंने भारत सरकार से यहीं रहने की परमिशन मांगी। हालांकि उस वक्त भारत ने उन्हें परमिशन नहीं दी। जब इस बारे में क्रेमलिन को पता चला तो उन्होंने स्वेतलाना को आदेश भेजा कि वो वापस मॉस्को आ जाए लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।अमेरिका चली गईं स्वेतलाना उसके बाद मार्च 1967 में भारत में अमेरिकी राजदूत चेस्टर बाउल्स के सहायक रिचर्ड सेलेस्ट को सीआईए के दिल्ली स्टेशन चीफ डेव ब्ली का एक अहम फोन आया। ब्ली ने सेलेस्ट को तुरंत अपने कार्यालय आने के लिए कहा।दूतावास पहुंचकर सेलेस्ट को जानकारी मिली एक महिला ने दूतावास में आकर दावा किया है कि वह जोसेफ स्टालिन की बेटी है। इस दावे ने सभी को सकते में डाल दिया। अगर यह दावा सच था, तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते थे। इसके बाद उसकी रात को स्वेतलाना को विशेष विमान से स्विट्जरलैंड भेजा गया । जहां जॉर्ज कीनन ने बताया कि वो सच में स्टालिन की ही बेटी हैं। जिसके बाद उन्होंने 12 अप्रैल 1967 को न्यू यॉर्क में कदम रखा। जिसके बाद खबर आई कि कोल्ड वॉर के बीच क्रेमलिन की राजकुमारी आजादी के लिए अमेरिका में शरण लेने आई हैं। हालांकि इसके बाद भारत और सोवियत संघ के रिश्तों में खटास आ गई थी। सोवियत संघ ने आरोप लगाया कि CIA के अधिकारियों ने स्वेतलाना की अमेरिका भागने में मदद की। जिसके बाद भारत से रिखी जयपाल जो उस वक्त विशेष मंत्रालय में एक अधिकारी थे उन्हें स्विट्जरलैंड भेजा गया जहां उन्होंने स्वेतलाना एक लेटर पर साइन करवाया। जिसमें लिखा था कि भारतीय अधिकारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की।निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर जोसेफ स्टालिन की बेटी की भारतीय राजकुमार से शादी का दावा मजह एक अफवाह है। सजग की पड़ताल में ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जहां दोनों शादी की तस्वीर हो। हालांकि TOI और प्रत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शादी नहीं हुई थी।.

नई दिल्ली: जब विश्व में तानाशाहों का जिक्र होता है तो हिटलर से पहले भी एक शख्स का नाम लिया जाता है। वो शख्स था सोवियत संघ के नेता और शासक जोसेफ स्टालिन। जोसेफ स्टालिन वो शासक थे जिसके सामने हिटलर की सेना ने भी घुटने टेक दिए थे। हालांकि आज हम आपको जोसेफ स्टालिन के बारे नहीं ब्लकि उनकी एकलौती बेटी स्वेतलाना के बारे में बताने वाले हैं। क्या किया गया दावा हाल ही में सोशल मीडिया पर एक थ्रेड मिला कि क्या सच में जोसेफ स्टालिन की बेटी ने एक भारतीय पूर्व राजकुमार से शादी की थी। दरअसल @SiddharthKG7 नाम के यूजर ने एक्स पर एक लव स्टोरी के बार में बताया। जिसके बार में काफी लोग अनजान थे। उन्होंने दावा किया कि जोसेफ स्टालिन की बेटी स्वेतलाना ने ब्रजेश सिंह से शादी की थी।आइए जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है। क्या मिला पड़ताल में?जब सजग की टीम ने एक्स के इस पोस्ट की पड़ताल की तो Times of India की एक रिपोर्ट मिली। जिसमें बताया गया कि स्वेतलाना ने ब्रजेश से प्यार तो करती थी लेकिन वो उनसे शादी नहीं कर पाई। हालांकि उन्होंने मन ही मन उनको अपना पति मान लिया था। इसलिए उन्हें ब्रजेस सिंह की औपचारिक पत्नी कहा जाता है।देखें रिपोर्ट उसके बाद सजक की टीम ने अन्य मीडिया रिपोर्ट भी देखी जिसमें उन्हें पत्रिका की भी एक रिपोर्ट मिली। जिसमें भी दावा किया गया था उनकी शादी नहीं हो पाई थी उनका ये सपना अधूरा रह गया था।देखें रिपोर्ट स्टालिन की एकलौती बेटी थीं स्वेतलानारूसी शासक जोसेफ स्टालिन ने एक नहीं दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी से एक लड़का और दूसरी शादी से एक लड़की और एक लड़का हुआ था। स्टालिन ने अपनी बेटी का नाम स्वेतलाना स्टालिन रखा। हालांकि स्टालिन की मौत के बाद जब 1954 में निकिता ख्रुश्चेव ने सत्ता संभाली तो उन्होंने स्टालिन का क्रूर चेहरा दुनिया के सामने ला दिया। जिसके बाद स्वेतलाना का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। लोगों के तानों से परेशान होकर स्वेतलाना ने अपना सरनेम बदल अपनी मां का सरनेम लगा लिया। जिसके बाद वो स्वेतलाना अलीलुयेवा कहलाने लगी।अस्पताल से शुरू हुई प्रेम कहानी हालांकि सरनेम बदलने से भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ा सत्ता पक्ष के लोगों ने उन पर हमेशा नजर बनाए रखी। इसी बीच एक दिन उनकी तबीयत बिगड़ी और वो एक अस्पताल में एडमिट हो गई। जब वो अस्पताल में एडमिट थी तो उनकी मुलाकात वहां एक शख्स से हुई। जो ब्रजेश सिंह थे और वो मॉस्को की एक प्रेस में काम करते थे। स्वेतलाना और ब्रजेश ने अस्पताल में काफी बातचीत की। उनकी ये बातचीत अस्पताल के डिस्चार्ज होने के बाद भी बनी रही। धीरे- धीरे बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।भारत जाने की मांगी इजाजत जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो स्वेतलाना ने ब्रजेश से शादी का प्लान बनाया। उन्होंने सोवियत संघ के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्होंने उनसे इसकी परमिशन मांगी। हालांकि वहां से स्वेतलाना को परमिशन नहीं मिली। उनका कहना था कि स्वेतलाना को एक रूसी नागरिक से शादी करनी चाहिए। परमिशन मांगते हुए ही 1966 में ब्रजेश की मौत हो गई। ब्रजेश की मौत के बाद स्वेतलाना उनकी अस्तियों को भारत लाना चाहती थी लेकिन उन्हें विदेश यात्रा की परमिशन नहीं मिली। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और फिर एक साल बाद 1967 में में रूस के तत्कालीन प्रीमियर लियोनिड ब्रेजनेव से मुलाक़ात कर भारत जाने की इजाजत मांगी और उन्हें इजाजत मिल गी।ब्रजेश सिंह के गांव में बिताए कई सालजिसके बाद 1967 में स्वेतलाना भारत आई और प्रतापगढ़ जिले में ब्रजेश सिंह के गांव कलाकांकर में कई महीने गुजारे और फिर दिल्ली आ गई। स्वेतलाना को भारत पसंद आया और उन्होंने भारत सरकार से यहीं रहने की परमिशन मांगी। हालांकि उस वक्त भारत ने उन्हें परमिशन नहीं दी। जब इस बारे में क्रेमलिन को पता चला तो उन्होंने स्वेतलाना को आदेश भेजा कि वो वापस मॉस्को आ जाए लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।अमेरिका चली गईं स्वेतलाना उसके बाद मार्च 1967 में भारत में अमेरिकी राजदूत चेस्टर बाउल्स के सहायक रिचर्ड सेलेस्ट को सीआईए के दिल्ली स्टेशन चीफ डेव ब्ली का एक अहम फोन आया। ब्ली ने सेलेस्ट को तुरंत अपने कार्यालय आने के लिए कहा।दूतावास पहुंचकर सेलेस्ट को जानकारी मिली एक महिला ने दूतावास में आकर दावा किया है कि वह जोसेफ स्टालिन की बेटी है। इस दावे ने सभी को सकते में डाल दिया। अगर यह दावा सच था, तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते थे। इसके बाद उसकी रात को स्वेतलाना को विशेष विमान से स्विट्जरलैंड भेजा गया । जहां जॉर्ज कीनन ने बताया कि वो सच में स्टालिन की ही बेटी हैं। जिसके बाद उन्होंने 12 अप्रैल 1967 को न्यू यॉर्क में कदम रखा। जिसके बाद खबर आई कि कोल्ड वॉर के बीच क्रेमलिन की राजकुमारी आजादी के लिए अमेरिका में शरण लेने आई हैं। हालांकि इसके बाद भारत और सोवियत संघ के रिश्तों में खटास आ गई थी। सोवियत संघ ने आरोप लगाया कि CIA के अधिकारियों ने स्वेतलाना की अमेरिका भागने में मदद की। जिसके बाद भारत से रिखी जयपाल जो उस वक्त विशेष मंत्रालय में एक अधिकारी थे उन्हें स्विट्जरलैंड भेजा गया जहां उन्होंने स्वेतलाना एक लेटर पर साइन करवाया। जिसमें लिखा था कि भारतीय अधिकारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की।निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर जोसेफ स्टालिन की बेटी की भारतीय राजकुमार से शादी का दावा मजह एक अफवाह है। सजग की पड़ताल में ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जहां दोनों शादी की तस्वीर हो। हालांकि TOI और प्रत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शादी नहीं हुई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

जोसेफ स्टालिन की बेटी जोसेफ स्टालिन की बेटी ने की भारतीय शख्स से शादी Joseph Stalin Daughter Name Joseph Stalin Daughter Married Brajesh Singh Brajesh Singh And Svetlana Love Story Were Brajesh And Svetlana Married Fact Check Fact Check News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अजमेर दरगाह: छोटे-छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं... राम गोपाल यादव का बयान, सिब्बल बोले- चिंताजनक फैसलाअजमेर दरगाह: छोटे-छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं... राम गोपाल यादव का बयान, सिब्बल बोले- चिंताजनक फैसलाAjmer Dargah News: अजमेर की एक अदालत ने सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में एक शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े दीवानी मुकदमे में नोटिस जारी किया है.
Read more »

'जिया ने 5 बार की सुसाइड की कोशिश, लेकिन मेरे बेटे का नसीब...', जरीना का छलका दर्द'जिया ने 5 बार की सुसाइड की कोशिश, लेकिन मेरे बेटे का नसीब...', जरीना का छलका दर्दएक इंटरव्यू में जरीना ने दावा किया कि जिया ने उनके बेटे सूरज से मिलने से पहले 5 दफा सुसाइड की कोशिश की थी.
Read more »

सोनाक्षी सिन्हा ने आखिरकार बता ही दी जहीर इकबाल की असलियत, ऐसा नहीं होता तो कभी नहीं...सोनाक्षी सिन्हा ने आखिरकार बता ही दी जहीर इकबाल की असलियत, ऐसा नहीं होता तो कभी नहीं...बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जहीर इकबाल की कौनसी क्वालिटी थी जिस वजह से उन्होंने उनसे शादी का फैसला लिया.
Read more »

बुजुर्ग महिला ने 102 साल की उम्र में किया कुछ ऐसा, आप भी होंगे इंस्पायर, घूम आईं सभी 7 महाद्वीप, बोलीं- बस इतना सा ख्वाब हैबुजुर्ग महिला ने 102 साल की उम्र में किया कुछ ऐसा, आप भी होंगे इंस्पायर, घूम आईं सभी 7 महाद्वीप, बोलीं- बस इतना सा ख्वाब हैडोरोथी स्मिथ ने हमेशा से दुनिया की खोज करने का सपना देखा था और YouTube चैनल 'यस थ्योरी' के निर्माता अम्मार कैंडिल और स्टाफ़न टेलर की मदद से, उसका सपना सच हुआ.
Read more »

Fact Check: प्रियंका गांधी की एडिटेड तस्वीर वायरल, जैकेट पर लगे स्टीकर का सच जानिएFact Check: प्रियंका गांधी की एडिटेड तस्वीर वायरल, जैकेट पर लगे स्टीकर का सच जानिएसोशल मीडिया पर एक फर्जी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को निशाना बनाया गया है। इस तस्वीर में उनके जैकेट पर एक आपत्तिजनक स्टीकर लगा हुआ है। हालांकि, सजग की पड़ताल में यह तस्वीर पूरी तरह से फर्जी निकली है। प्रियंका गांधी ने ऐसा कोई स्टीकर नहीं लगाया था...
Read more »

सेना के जवानों ने किया कन्यादान: बेटी की शादी से 2 दिन पहले पूर्व सूबेदार की मौत; पंजाब से मथुरा आए, रस्में...सेना के जवानों ने किया कन्यादान: बेटी की शादी से 2 दिन पहले पूर्व सूबेदार की मौत; पंजाब से मथुरा आए, रस्में...पिता की मौत ने बेटी को इस तरह झकझोरा कि वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन पिता के सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे दोस्तों ने अपना फर्ज निभाया और न केवल बेटी की शादी की बल्कि उसका कन्यादान भी किया। मामला मथुरा के मांट कस्बे का है। जहां बेटी की शादी से दो दिन पहले सैन्य कर्मी की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई थी। The death of her father shook the...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:30:16