Bajaj Chetak Scooter Fire:बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने हाल ही में दावा किया था कि बजाज चेतक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। उन्होंने कहा था कि ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है। हालांकि, उनका यह बयान अब अलग ही संदर्भ में लिया जा रहा है, क्योंति चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के बाद इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे...
Bajaj Chetak Scooter Fire : इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना अब बड़ी-बड़ी कंपनियों की नींद उड़ा रही है। जी हां, बीते हफ्ते बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के बाद लोग अब बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज के भी मजे लेने लगे हैं। दरअसल, हाल ही में बजाज ऑटो के एमडी ने एक बयान में कहा था कि ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है। अब चेतक स्कूटर में आग लगने की घटना के बाद लोग मजे ले रहे हैं कि राजीव बजाज का शोला वाला बयान को वाकई सच हो गया। छत्रपति संभाजीनगर की घटनादरअसल, यह सारी कहानी उस समय शुरू हुई, जब महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बिजी सड़क पर बजाज चेतक स्कूटर से धुआं निकलने लगा। दो किसान सिग्नल पर रुके थे, तभी उन्होंने अपने स्कूटर से धुआं देखा। घटना देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्कूटर को तुरंत सड़क के किनारे ले जाया गया। सूचना मिलते दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुँची। टीम ने स्कूटर पर पानी का छिड़काव किया, जिससे धुआं निकलना बंद हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलइस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पॉपुलर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बजाज ऑटो के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमें घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।राजीव बजाज ने चेतक को बताया था बेस्ट सेलिंग स्कूटरआपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने हाल ही में दावा किया था कि बजाज चेतक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। उन्होंने कहा था, ‘ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है।’ इस घटना के बाद बजाज चेतक की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि कंपनी की जांच में क्या नतीजे सामने आते हैं। यह घटना इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर एक बार फिर से बहस छेड़ सकती है। कीमत और रेंज भी देख लेंयहां बता दें कि बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम प्राइस 99,998 रुपये से शुरू होकर 1.
39 लाख रुपये तक जाती है। इस स्कूटर की सिंगल चार्ज रेंज 123 km तक और टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। लुक और फीचर्स में बजाज का यह स्कूटर काफी जबरदस्त है और हर महीने इसकी अच्छी बिक्री होती है।
Rajiv Bajaj On Chetak Scooter Sale Bajaj Chetak Electric Scooter Price Best Selling Electric Scooter Electric Scooter Fire Incident बजाज चेतक स्कूटर में आग राजीव बजाज का चेतक स्कूटर पर बयान इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग क्यों लगती है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऑस्ट्रेलिया : ई-स्कूटर के कारण घर में लगी भीषण आग, तीन लोग अस्पताल में भर्तीऑस्ट्रेलिया : ई-स्कूटर के कारण घर में लगी भीषण आग, तीन लोग अस्पताल में भर्ती
Read more »
शोबिज छोड़ वकील बनी 27 साल की ये हसीना, 20 साल में इतना बदल गई 'कसौटी...' की एक्ट्रेसटीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' में मिस्टर बजाज की बेटी स्नेहा बजाज का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस श्रेया शर्मा अब काफी बढ़ी हो गई हैं.
Read more »
पाकिस्तानी चाचा ने स्टेडियम में किया उचक उचक कर डांस, लोग बोले- नोरा फतेही को भी फेल कर दियापाकिस्तान के एक अंकल ने सॉन्ग 'नच पंजाबन' पर स्टेडियम में ऐसा जबरदस्त डांस किया कि लोग उन्हें ट्रोल करने के साथ-साथ उनके जमकर मजे भी ले रहे हैं.
Read more »
इन 5 कारणों से Ola Electric Scooter खरीदने से बच रहे हैं लोग! कारण जान हैरान रह जाएंगे आपOla Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज कम होने के पीछे कई कारण हैं जिनमें से कुछ एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.
Read more »
ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है.. बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने भाविष अग्रवाल पर ली चुटकीबजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने घोषणा की कि उनका इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक' दिसंबर 2023 तक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बन गया है. उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक पर तंज कसते हुए कहा, 'ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है.'
Read more »
Chetak ने OLA को पछाड़ा! राजीव बजाज बोले- 'ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है'Rajiv Bajaj on Ola: राजीव ने ओला पर तंज कसते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि, 'ओला तो ओला है... चेतक तो शोला है.'
Read more »
