Faizabad Seat Uttar Pradesh Lok Sabha Result 2024: अयोध्‍या में भी नहीं चला ‘राम मंद‍िर फैक्‍टर’? बीजेपी के लल्‍लू स‍िंंह प‍िछड़े

Faizabad Loksabha Election Result 2024 News

Faizabad Seat Uttar Pradesh Lok Sabha Result 2024: अयोध्‍या में भी नहीं चला ‘राम मंद‍िर फैक्‍टर’? बीजेपी के लल्‍लू स‍िंंह प‍िछड़े
BjpLallu SinghAyodhya Ram Mandir
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

पांच बार के व‍िधायक लल्‍लू स‍िंह तीसरी बार अयोध्‍या के चुनावी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ महीने पहले ज‍िस अयोध्‍या में राम मंद‍िर की प्राण प्रत‍िष्‍ठा के नाम पर बीजेपी ने वोट मांगा, वहां उसके उम्‍मीदवार लल्‍लू स‍िंह को जीत के लाले पड़ते द‍िख रहे हैं। 2014 और 2019 में लगातार जीतने वाले लल्‍लू स‍िंह 2024 में सपा उम्‍मीदवार से लगातार पीछे चल रहे हैं। पांच बार के व‍िधायक लल्‍लू स‍िंह तीसरी बार अयोध्‍या से संसद पहुंचने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 2019 में वह करीब 50 फीसदी वोट पाकर 65477 मतों के अंतर से जीते थे। तब फैजाबाद में कुल 1087121 वोट पड़े थे। इनमें से 529021 लल्‍लू स‍िंह को म‍िले थे। Faizabad Lok Sabha Chunav: फैजाबाद में क‍िसे म‍िले क‍ितने वोट? फैजाबाद सीट से बीजेपी ने इस बार लल्लू सिंह को फिर मौका दिया है, वही सपा ने अवधेश प्रसाद को उतारा है। प‍िछले चुनाव में बीजेपी को 48.

66 प्रत‍िशत और सपा को 42.64 फीसदी वोट म‍िले थे। Also ReadVaranasi Lok Sabha Election Result 2024: वाराणसी में प‍िछली बार से एक-त‍िहाई कम अंतर से जीते नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के अजय राय को म‍िले 4.60 लाख वोट वाराणसी में बीजेपी का प्लान फेल बता दें क‍ि 2019 में सपा के साथ बसपा भी थी। इस बार सपा के साथ कांग्रेस है। सपा उम्‍मीदवार को इस बार भी प‍िछली बार के बराबर ही वोट म‍िले हैं, जबक‍ि भाजपा के वोट प्रत‍िशत में करीब पांच फीसदी की कमी आई है। पार्टी प्रत्याशी म‍िले वोटबीजेपी लल्लू सिंह497825 सपा अवधेश प्रसाद552177बसपा सच्चिदानंद पांडे 45993सीपीआई अरविंद सेन 15347निर्दलीय सुनील कुमार 3814निर्दलीय जगत सिंह 1248चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 4 जून, शाम 6.30 बजे उपलब्‍ध आंकड़ों के मुताब‍िक फैजाबाद लोकसभा चुनाव परिणाम फैजाबाद से अब तक कुल सात बार कांग्रेस जीती है, चार बार बीजेपी और एक-एक बार समाजवादी पार्टी, बीएसपी और भाकपा ने जीत दर्ज की है। पिछले दो बार से लगातार इस सीट से बीजेपी जीत का परचम लहरा रही है। Also ReadLok Sabha Election Results 2024: यूपी में बीजेपी को सबसे बड़ा धक्‍का, जान‍िए NDA को INDIA ने कहां-कहां द‍िया झटका नरेंद्र मोदी और अमित शाह। पिछले आम चुनावों में यहां बीजेपी के लल्लू सिंह ने जीत हासिल की थी, उन्होंने सपा के आनंद सेन यादव को हराया था। लल्लू सिंह को 5.29 लाख और आनंद को 4.63 लाख वोट मिले थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनावों की बात की जाए तो फैजाबाद से बीजेपी के लल्लू सिंह ने जीत हासिल की थी, उन्होंने सपा के मित्रसेन यादव को हराया था। लल्लू सिंह को 4.91 लाख और मित्रसेन को 2.08 लाख वोट मिले थे। Source- Indian Express फैजाबाद का जातीय समीकरण फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से चार पर भाजपा का कब्जा है जबकि एक का प्रतिनिधित्व सपा के अवधेश प्रसाद करते हैं। Also ReadUP Lok Sabha Election Results 2024: स्मृति ईरानी अमेठी में 54 हजार वोट से पीछे, NDA के लिए यूपी में इन सीटों पर फंस गया है चुनाव फैजाबाद सीट पर 84 फीसदी के करीब हिंदू वोटर हैं, वहीं 26 प्रतिशत ओबीसी समुदाय हैं। यहां 13 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स हैं। योगी सरकार ने कुछ सालों पहले ही फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या जिला कर दिया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Bjp Lallu Singh Ayodhya Ram Mandir Loksabha Election Result 2024 Loksabha Chunav Result 2024 Up Election Uttar Pradesh Chunav Election Results Election Results 2024 Lok Sabha Election Results Lok Sabha Election Result Lok Sabha Election Results 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रियंका गांधी ने कहा- BJP अमेठी-रायबरेली दोनों सीट हार रही: मोदी अब 400 पार पर चुप हैं, बगैर गड़बड़ी नहीं जी...प्रियंका गांधी ने कहा- BJP अमेठी-रायबरेली दोनों सीट हार रही: मोदी अब 400 पार पर चुप हैं, बगैर गड़बड़ी नहीं जी...Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024; Congress Leader Priyanka Gandhi Exclusive Interview With Dainik Bhaskar.
Read more »

आजमगढ़ में अखिलेश के लिए नाक की लड़ाई: गुड्‌डू जमाली ने धर्मेंद्र यादव को मजबूत किया; निरहुआ मोदी-योगी के भरोसेआजमगढ़ में अखिलेश के लिए नाक की लड़ाई: गुड्‌डू जमाली ने धर्मेंद्र यादव को मजबूत किया; निरहुआ मोदी-योगी के भरोसेUttar Pradesh Azamgarh Lok Sabha Election 2024 Seat Predictions 2024 Update.
Read more »

भास्कर एक्सप्लेनर- क्या बीजेपी के जाल में फंसी कांग्रेस: अमेठी, रायबरेली में पूरी ताकत झोंक दी; इससे कांग्र...भास्कर एक्सप्लेनर- क्या बीजेपी के जाल में फंसी कांग्रेस: अमेठी, रायबरेली में पूरी ताकत झोंक दी; इससे कांग्र...Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024.
Read more »

एक सीट ऐसी भी, जहां BJP जीती तो फिर से कराना होगा चुनावएक सीट ऐसी भी, जहां BJP जीती तो फिर से कराना होगा चुनाव- if bjp wins election will have to be held again at moradabad uttar pradesh lok sabha seat lok sabha chunav result 2024
Read more »

राहुल गांधी ही नहीं कांग्रेस के ये 6 उम्‍मीदवार भी चल रहे आगे... BJP के साथ आने से RLD को क‍ितना फायदा?राहुल गांधी ही नहीं कांग्रेस के ये 6 उम्‍मीदवार भी चल रहे आगे... BJP के साथ आने से RLD को क‍ितना फायदा?- lok sabha election 2024 result uttar pradesh chunav congress samajwadi party and bjp rld alliance
Read more »

Lok Sabha Election Result 2024: अयोध्या में नहीं मिला BJP को रामलला का आशीर्वाद, आसपास की सीटें भी गंवाईLok Sabha Election Result 2024: राम मंदिर का मुद्दा वैसे तो पूरे देश के लिए अहम था, लेकिन उत्तर प्रदेश के लिहाज से कुछ सीटों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:36:03