Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024; Congress Leader Priyanka Gandhi Exclusive Interview With Dainik Bhaskar.
'यहां राहुल गांधी को जिताएंगे तो आपको 2-2 लोग मिल जाएंगे। आम तौर पर एक सांसद होता है, लेकिन आपको 2-2 सांसद मिलेंगे।'8 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली के मंच से यह बात कही। इसके मायने निकाले जाने लगे कि अगर राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड से जीते तो रायबरेली से प्रियंका उपचुनाव लड़ेंगी। दैनिक भास्कर ने यही सवाल प्रियंका से किया, उन्होंने कहा- मेरे कहने का मतलब ये नहीं था। मैं सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिहाज से कह रही थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कॉन्फिडेंट नजर आती हैं। वह दोनों सीटों पर लगातार कैंप कर रही हैं। रायबरेली गांधी परिवार की परंपरागत सीट है। यहां से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी सीट से पिछली बार राहुल गांधी हार गए थे। प्रियंका स्मृति ईरानी से अमेठी सीट छीनने के लिए गांव-गांव जाकर वोट मांग रही हैं। वो चुनावी मंचों से अपने पिता और परिवार की शहादत पर बात करती हैं। भाजपा और PM मोदी के बयानों पर पलटवार करती हैं। दैनिक भास्कर ने उनसे सवाल किया कि वह संसद में कब दिखेंगी? क्या अमेठी की तरह रायबरेली से राहुल हार जाएंगे? इन सवालों के जवाब भी प्रियंका ने दिए।रोड शो में राहुल गांधी के साथ प्रियंका। इन दिनों प्रियंका का पूरा फोकस रायबरेली और अमेठी पर है।जवाब: अब तो 400 का दावा नहीं कर रही, शुरू में तो खूब किया। मोदी जी कह रहे थे, सारे मंत्री कह रहे थे, अब चुप हो गए हैं, जाने क्यों? आपको क्या लगता है?मैं ज्योतिषी तो नहीं हूं कि ये बताऊं कि कितनी सीटें जीत रहा है, लेकिन अच्छा कर रहे हैं। ये स्पष्ट है, जहां-जहां हम जा रहे हैं। जहां हमें शुरुआत में लगा था कि कमजोर सीटें थीं, अब वहां स्थिति विपरीत हो रही है। हम देख रहे हैं जनता में आक्रोश है, एक नाराजगी है। जनता बदलाव चाह रही है। जनता इस तरह की राजनीति से ऊब चुकी है। जनता समझ रही है यहां नाटक-नौटंकी हो रही है। आखिर कितने चुनावों को आप हिंदू-मुसलमान करके लड़ाएंगे। इस देश की जनता बहुत जागरूक है। एक बार बात मान लेगी, दूसरी बार मान लेगी। लेकिन इतनी बेरोजगारी देश में 45 सालों में पहली बार है। 70 करोड़ बेरोजगार हैं। इतनी महंगाई पहली बार है।जवाब: वो आप देखिएगा जब होगा तो, मैं उस लिहाज से नहीं कह रही थी। मैं इस लिहाज से कह रही थी कि मेरे भाई सांसद बनेंगे तो मैं भी आऊंगी। समर्पित रहूंगी। मैंने तो हमेशा काम किया है। मैं सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिहाज से कह रही थी।पता नहीं, लेकिन मेरा सौभाग्य है कि जनता मुझे ऐसे देखती है। इंदिरा गांधी जी बहुत महान हस्ती थीं। उनसे हमें सीखना है। वो सभी को प्रेरित करती हैं, बहुत महिलाएं हैं इस देश में जो उनसे प्रेरित होती हैं, मैं उनमें से एक हूं। रामायण के 'राम' को राजनीति में क्यों आना पड़ा:अरुण गोविल बोले- मैंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा, उन्होंने खुद दिया केशव मौर्य बोले-भ्रष्टाचारियों की ठीक से कारसेवा होगी:भाजपा हारने के लिए मुस्लिमों को टिकट नहीं देगी, मैं गुंडा नहीं आंदोलनकारी हूं हेमा मालिनी बोलीं- मोदी-शाह का कॉम्बिनेशन जय-वीरू जैसा:गब्बर कौन है.
.. ये अभी छोड़िए; मथुरा की बारी भी आएगी डिंपल बोलीं-BJP को 200 पार नहीं करने देंगे:ब्रजभूषण के बेटे को टिकट देना क्या परिवारवाद नहीं? डाइनिंग टेबल पर राजनीति की बातें नहीं होती
Priyanka Gandhi News Priyanka Gandhi Interview Rahul Gandhi BJP Congress Amethi Lok Sabha Election Raebareli Lok Sabha Election
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा लड़ेंगे चुनावAmethi Raebareli Congress राहुल गांधी अमेठी से जबकि प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. यहां जानिए दोनों सीट का चुनावी इतिहास
Read more »
राजनीति: आखिर अंतिम समय पर पीछे क्यों हटीं प्रियंका गांधी, अमेठी में केएल शर्मा को चुनने की वजह क्या?रायबरेली और अमेठी से प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। अब इस बात के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं।
Read more »
LS Polls : आखिर अंतिम समय पर पीछे क्यों हटीं प्रियंका गांधी, अमेठी में केएल शर्मा को चुनने की वजह क्या?रायबरेली और अमेठी से प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। अब इस बात के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं।
Read more »
डिंपल यादव और राहुल गांधी की एक सी हालत, गढ़ में हार के बाद बदली सीट, लोकसभा चुनाव 2024 दोनों के लिए है लिटमस टेस्टLok Sabha Chunav 2024: राहुल गांधी ने 2019 में अमेठी सीट हारने के बाद छोड़ दी है और अब वो सोनिया गांधी द्वारा छोड़ी गई रायबरेली सीट से चुनाव में उतरेंगे।
Read more »
