FPI: Amid tension with Pakistan, foreign investors showed interest in Indian market, invested more than 14 thousand crores so far in May । विदेशी निवेशकों ने फिर दिखाई भारतीय बाजार में दिलचस्पी, मई में अब तक निवेश किए 14 हजार करोड़ से ज्यादा
Foreign Portfolio Investors : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में दिलचस्पी दिखाई है. जिसके चलते मई के महीने में ही अब तक विदेशी निवेशकों ने 14 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये निवेश किए हैं.
जो भारत-पाकिस्तान के तनाव के बाद भी भारत के इक्विटी बाजार में निवेशकों का विश्वास दिखाता है. बाजार के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में निवेश करना मजबूत घरेलू आर्थिक बुनियादी बातों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की ओर इशारा करता है. Advertisment10 मई तक विदेशी निवेशकों ने किया इतना निवेश विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक 14,167 रुपये का निवेश किया है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले अप्रैल में विदेशी निवेशकों ने 4,223 करोड़ रुपये का निवेश किया था. जो निकासी के तीन महीने की अवधि के बाद पहला प्रवाह था. इससे पहले, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बड़ी मात्रा में निकासी की थी. विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से मार्च में 3,973 करोड़ रुपये, फरवरी में 34,574 करोड़ रुपये और जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये की भारी रकम निकाली थी. हालांकि, अप्रैल में यह रुझान उलट गया और मई में भी यह गति जारी रही, जिसमें एफपीआई ने भारतीय बाजार में निवेश करना जारी रखा है. भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों का फिर से निवेश करना एक सकारात्मक संकेत है. जिसके चलते पीएफआई द्वारा इस साल अब तक निकाली गई रकम घटकर 98,184 करोड़ रुपये हो गई है. निवेश रणनीतिकारों का कहना है कि वैश्विक व्यापक आर्थिक कारक, जैसे कि अमेरिकी डॉलर में गिरावट, अमेरिका और चीन की धीमी अर्थव्यवस्थाएं, साथ ही भारत की मजबूत जीडीपी वृद्धि और घटती मुद्रास्फीति और ब्याज दरें, एफपीआई प्रवाह को बढ़ाती रहेंगी. निवेश एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे ऋण प्रवाह कम रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मई को समाप्त 16 कारोबारी दिनों में लगातार एक्सचेंजों के माध्यम से 48,533 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए. इस दौरान विदेशी निवेशकों ने 9 मई को 3,798 करोड़ रुपये के अपने शेयर बेचे. ये भी पढ़ें: आखिर भारत कैसे हुआ सीजफायर के लिए तैयार, क्या होने वाला था परमाणु युद्ध? ये भी पढ़ें: सीजफायर को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान, सिंधु जल समझौता और कश्मीर मुद्दे पर कही ये बात
Foreign Portfolio Investors Foreign Investors Pfi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नहीं थम रही बिकवाली, FPI ने इस महीने अब तक निकाले ₹31575CrFPI Selloff In April: अप्रैल में भी विदेशी निवेशक लगातार बिकवाल नजर आ रहे हैं और इस महीने अब तक एफपीआई ने भारतीय बाजारों से 31,575 करोड़ रुपये की निकासी की है.
Read more »
विदेशी निवेशकों ने इस सप्ताह भारतीय इक्विटी में किया 8,500 करोड़ का निवेशविदेशी निवेशकों ने इस सप्ताह भारतीय इक्विटी में किया 8,500 करोड़ का निवेश
Read more »
5 दिन... ₹50000Cr की ताबड़तोड़ कमाई, TATA की इस कंपनी के निवेशकों की मौजTata Group की आईटी कंपनी TCS ने बीते सप्ताह अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई कराई और पांच दिन में निवेशकों की दौलत में 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है.
Read more »
FPI को भारत पर भरोसा, बाजार में डाले 17425 करोड़FPI का भरोसा भारतीय बाजार पर कायम है और बीते सप्ताह 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 17,425 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है.
Read more »
15 साल में जो नहीं हुआ वो हो गया... कहां पलट दी हमने बाजी, ये किस बदलाव की तरफ इशारा?भारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव आया है। घरेलू निवेशकों ने विदेशी निवेशकों को पछाड़ दिया है। मार्च 2025 तक डीआईआई की हिस्सेदारी एफपीआई से ज्यादा हो गई है। अब भारतीय बाजार में घरेलू निवेशकों का दबदबा बढ़ गया है। खुदरा निवेशकों ने म्यूचुअल फंड में खूब निवेश किया...
Read more »
FPI का भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा बढ़ा, मई में निवेश किए 14000 करोड़ रुपयेFPI Investment: डॉलर में कमजोरी, अमेरिका और चीनी इकोनॉमी की धीमी होती रफ्तार जैसे ग्लोबल कारणों और मजबूत इकोनॉमी, कम होती महंगाई एवं ब्याज दर में कटौती जैसे घरेलू कारणों के चलते भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई इनफ्लो लगातार पॉजिटिव बना हुआ है.
Read more »
