Opreation Sindoor Fact Check: भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर झूठी खबरों की बाढ़ आई हुई. मनोवैज्ञानिक युद्ध जीतने के लिए पाकिस्तान रोज हजारों की संख्या में झूठी खबरों सोशल मीडिया पर फैला रहा है. यहां हम उसके इस प्रयास को नाकाम करेंगे.
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. दोनों देश की सेनाएं युद्ध जैसे हालात में हैं. इस तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर बाजार गर्म है. सोशल मीडिया साइट्स पर नकली दावों और खबरों की बाढ़ आई हुई है.इसमें पाकिस्तान की तरफ से चलने वाला प्रोपगेंडा वार प्रमुख है.
पाकिस्तान से संचालित होने वाले हैंडल बहुत से फर्जी खबरें चला रहे हैं. फर्जी खबरों को गढ़ने में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का भी सहारा लिया जा रहा है. इसलिए आम लोगों के लिए सच और झूठ या असली-नकली में अंतर कर पाना मुश्किल होता जा रहा है. हम यहां कुछ ऐसे ही फेक खबरों और दावों के बारे में बताएंगे, जिनको सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चलाया जा रहा है. आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस से चल रहे हैं फेक न्यूज की फैक्ट्रीभारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पत्र सूचना कार्यालय इस तरह के फर्जी दावों की पड़ताल की है. उसने सच और झूठ को सामने रखा है. सबसे ताजा मामला सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @abubakarqassam नाम के एक हैंडल का है. इस हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री विदेश मंत्री डॉक्टर और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक के एआई जनरेटेड वीडियो ट्वीट किए गए हैं. इन विडियों में मनगढ़ंत बातें और झूठ परोसा गया है. पीआईबी ने विदेश मंत्री जयशंकर को लेकर बनाए गए एक एआई जेनरेटेड वीडियो की पड़ताल की है. इसमें विदेश मंत्री को माफी मांगते हुए दिखाया गया है. यह एक प्रोपगेंडा वीडियो है, जिसे एआई की मदद से तैयार किया गया है. इस वीडियो को देखते ही आप पहचान सकते हैं कि यह एक फेक वीडियो है. उसमें दी गई आवाज भी विदेश मंत्री की आवाज से मेल नहीं खाती है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});🚨 Fake AI Video Alert ⚠️A doctored video showing EAM @DrSJaishankar apologizing is circulating online.#PIBFactCheck✅ The video is AI-generated and part of false propaganda🔍 Stay alert. Don't fall for misinformation.#IndiaFightsPropaganda@MIB_India @DDNewslive… pic.twitter.com/cVSxbg3w6C— PIB Fact Check May 10, 2025पीआईबी ने @Harisj828 नाम के ट्वीटर हैंडल से जारी एक वीडियो की भी पड़ताल की है. यह पंजाबी भाषा के न्यूज चैनल का एक वीडियो है. इसमें वायुसेना के एक पायलट को जमीन पर लेटा हुआ दिखाया गया है. इस वीडियो के सहारे यह दावा किया गया है कि यह भारत-पाकिस्तान के बीच जारी हालिया तनाव में मार गिराए एक भारतीय फाइटर जेट का पायलट है. जबकि ट्वीट में दिखाया गया वीडियो मार्च 2025 का है. उस समय वायुसेना का एक जगुआर विमान अंबाला में क्रैश हो गया था. घटना के समय वह अपने नियमित उड़ान पर था. पीआईबी की जांच में यह वीडियो भी मिसलीडिंग पाया गया. 🚨 Old IAF Plane Crash Video Shared in False Context ❌A video of an IAF plane crash is being falsely shared in the context of the current India-Pakistan situation.#PIBFactCheck✅ This video shows a Jaguar aircraft of the IAF that crashed in Ambala during a routine training… pic.twitter.com/mOT186mPJx— PIB Fact Check May 10, 2025पीआईबी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'एआईके न्यूज' के एक वीडियो की पड़ताल की है.इसमें @E_M_AA_N और @MeFaheem नाम के दो ट्वीटर हैंडल से वीडियो शेयर किए गए हैं. इसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारत के उधमपुर एयरबेस को तबाह कर दिया है. पीआईबी के मुताबिक वीडियो में जिस आग को दिखाया गया है, वह राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग का है.इसका मतलब यह हुआ कि इस वीडियो का भारत-पाकिस्तान तनाव से कोई लेना-देना नहीं है. 🚨Udhampur Air Base remains operational✅A video aired by 'AIK News' on live TV claimed that Pakistan had destroyed the Udhampur Air Base.#PIBFactCheck✅ This video shows a fire incident at a chemical factory in Hanumangarh, Rajasthan.✅ It's unrelated to the current… pic.twitter.com/EIs0xXucXw— PIB Fact Check May 10, 2025इसी तरह से एक ट्वीट @Latifshahji नाम के ट्वीटर हैंडल से किया गया है. इस एक्स यूजर ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इसमें धमाका होता हुआ दिखाया गया है. इसमें उर्दू में दावा किया गया है कि नगरोटा एयरबेस पर दसवां हमला किया गया है.भारत में शोक की लहर है.पीआईबी ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि पोस्ट में शेयर किया गया वीडियो इस वीडियो को पहली बार सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अक्तूबर 2024 में शेयर किया गया था.इसका मतलब यह हुआ कि यह वीडियो भारत-पाक में जारी तनाव से काफी पहले का है. पीआईबी ने इस फैब्रिकेटेड वीडियो बताया है.Heard of attack on Nagrota Air Base❓BEWARE‼️An old and digitally altered video is being falsely circulated as footage of a Pakistani attack on the Nagrota Air Base.#PIBFactCheck✅ This video was originally posted on Instagram in October 2024.🔗 Watch:… pic.twitter.com/eO0o5njfRi— PIB Fact Check May 10, 2025ये भी पढ़ें: पाकिस्तान जनरल की 'खुशी' पर विक्रम मिस्री का 'डेमोक्रसी' वाला अटैक, उड़ गई होगी नींद
Operation Sindoor Pakistan Propaganda Social Media Fact Check PIB Fact Check Propaganda Video Fake Video AI Generated Video PM Narendra Modi Home Minister Amit Shah Foreign Minister Dr S Jaishankar India Pakistan Conflict NDTV Fact Check ऑपरेशन सिंदूर भारत का पाकिस्तान पर हमला फैक्ट चेक एनडीटीवी फैक्ट चेक भारत-पाकिस्तान में तनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इकोनॉमी बन गई हथियार... टैरिफ वॉर के बीच जयशंकर ने कह दी बड़ी बात, बताया भारत का एजेंडाअमेरिका-चीन टैरिफ विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इकोनॉमी के हथियार बनने पर चिंता जताई और सभी देशों से मिलकर चलने की अपील की.
Read more »
मुंबई हमला था भारत-पाक संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़, पाकिस्तान गलत हरकतों में अब भी लिप्त : जयशंकरविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 2014 के बाद जब सरकार बदली तो पाकिस्तान को यह सख्त संदेश दिया गया कि अगर आतंकवादी गतिविधियां जारी रहीं तो इसके परिणाम भुगतने होंगे.
Read more »
PAK को घिरता देख मैदान में उतरा चीन, पाकिस्तानी विदेश मंत्री को किया फोन, कह दी ये बड़ी बातचीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से रविवार को फोन पर बात कर समर्थन दिया है।
Read more »
सहयोगियों की जरूरत है, उपदेशकों की नहीं... भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच जयशंकर ने किस पर छोड़ा तीखा तीरपहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। विदेश मंत्री एस.
Read more »
पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ प्रहार, विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ईयू और इटली से की बातपाकिस्तान पर ताबड़तोड़ प्रहार, विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ईयू और इटली से की बात
Read more »
भारत के बाद तालिबान ने खोली पाकिस्तानी सेना के झूठ की पोल, मिसाइल हमले पर जनरल मुनीर को दिखा दिया आईनाभारत के विदेश मंत्रालय की ओर से पहले ही पाकिस्तान के दावे को दुष्प्रचार बताकर खारिज किया जा चुका है। अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सेना के झूठ का पर्दाफाश किया है।
Read more »
