चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से रविवार को फोन पर बात कर समर्थन दिया है।
चीन ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से की मांग का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की वकालत की है। लगातार पाकिस्तान की ओर से भी इसे लेकर दलील पेश की जा रही है। वह डिमांड कर रहा है कि इसकी जांच भारत-पाक नहीं बल्कि तीसरे पक्ष के तौर पर अंतरराष्ट्रीय समिति करे। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 निहत्थे लोगों की हत्या कर दी गई थी। .
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से रविवार को फोन पर बात कर समर्थन दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन, कश्मीर क्षेत्र में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और निष्पक्ष जांच की शीघ्र शुरुआत का समर्थन करता है। वह उम्मीद करता है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, एक-दूसरे की ओर बढ़ेंगे और तनाव कम करने के लिए काम करेंगे।वांग ने कहा कि आतंकवाद से लड़ना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और चीन लगातार पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत दोस्त और हर मौसम में रणनीतिक सहयोगी साझेदार के तौर पर चीन पाकिस्तान की वैध सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह समझता है और उसकी संप्रभुता और सुरक्षा हितों को बनाए रखने के उसके प्रयासों का समर्थन करता है।.पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बताया कि इशाक डार ने वांग यी को वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति के बारे में जानकारी दी। डार ने चीन के निरंतर और अटूट समर्थन की प्रशंसा की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग सुदृढ़ करने में पाकिस्तान की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।चीन की ओर से यह समर्थन शहबाज शरीफ के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की 'स्वतंत्र जांच' या निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि ये दोनों देश के बीच का मामला है और वह इस मामले में हस्तक्षेप करने का इरादा नहीं रखते हैं।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कानपुर में कान्हा गौशाला को मिली बड़ी उपलब्धि, बेसहारा गायों को देती है सहाराकानपुर में कान्हा गौशाला को मिली बड़ी उपलब्धि, बेसहारा गायों को दे रही है सहारा, जानें पूरी बात
Read more »
चीन ने दुनिया को खुलेआम दी धमकी, कहा- अमेरिका के साथ किसी ने ट्रेड डील की तो खैर नहीं, जवाबी कार्रवाई की चेतावनीचीन ने ट्रेड डील के मामले में सभी देशों को धमकी दी है। चीन ने कहा है कि यूएस के साथ ट्रेड डील साइन करने वाले देशों को करारा जवाब दिया जाएगा।
Read more »
Pahalgam Attack: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को दी धमकी, कहा- उन्होंने हमला किया तो हम भी जवाब देंगेPakistani MoD alerts India for attack news in hindi Pahalgam Attack Pahalgam Attack: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को दी धमकी, कहा- उन्होंने हमला किया तो हम भी जवाब देंगे विदेश
Read more »
पाकिस्तानी हिंदुओं के वीज़ा को लेकर विदेश मंत्रालय ने दिया स्पष्टीकरणपहलगाम हमले के बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीज़ा रद्द किए जाने बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हिंदुओं के लॉन्ग टर्म वीज़ा (एलटीवी) को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है.
Read more »
Pahalgam Attack : पाक सेना के रिटायर्ड मेजर ने असीम मुनीर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बड़ी बातPahalgam Attack: Retired Major of Pakistan Army made a big disclosure about Asim Munir, पाक सेना के रिटायर्ड मेजर ने असीम मुनीर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बड़ी बात
Read more »
Motorola Edge 60 Pro इस दिन होगा भारत में लॉन्च, टेलीफोटो लेंस के साथ मिलेगी बड़ी बैटरीMotorola Edge 60 Pro को भारत में 30 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 6.
Read more »
