Earthquake Today: भारत समेत दुनिया के कई देशों में बुधवार सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कहीं से भी किसी प्रकार का जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है.
"Earthquake Today: भारत समेत दुनिया के कई देशों में आज यानी बुधवार को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन भूकंप के झटकों से लोग बुरी तरह से सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भारत में आज सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप 5.12 बजे आया.Advertisment बंगाल की खाड़ी में कितनी तीव्रता का भूकंप आया? एनसीएस के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूंकप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र केन्द्र समुद्र की सतह से 10 KM नीचे बताया गया. बंगाल की खाड़ी में आए इस भूकंप का प्रभाव अंडमान और निकोबार द्वीप के पास भी देखने को मिला. जहां तेज झटके महसूस हुए. भारत के साथ ही म्यांमार और बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. म्यांमार में आधी रात करीब 12.30 बजे भूकंप आया. बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भी बांगल की खाड़ी में भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई थी. EQ of M: 4.3, On: 11/02/2026 05:12:41 IST, Lat: 14.94 N, Long: 90.18 E, Depth: 10 Km, Location: Bay of Bengal. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/gybecMQCcF — National Center for Seismology February 11, 2026 प्रशांत महासागर में महसूस किए गए भूकंप के झटके राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज सुबह प्रशांत महासागर में भी भूकंप आया. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई. यह भूकंप 515 किमी की गहराई में आया. भूकंप का केंद्र दक्षिण प्रशांत महासागर में बताया गया. EQ of M: 3.8, On: 11/02/2026 00:35:05 IST, Lat: 21.40 N, Long: 94.84 E, Depth: 11 Km, Location: Myanmar. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/wPJPAAk2Js — National Center for Seismology February 10, 2026 म्यांमार में भी कांपी धरती भारत के साथ ही म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को म्यांमार में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया. ये भूकंप 11 किलोमीटर की उथली गहराई में आया. जिसके चलते आफ्टशॉक्स का भी खतरा बना हुआ है. यानी देश में अभी भी भूकंप आने की संभावना है. ये भी पढ़ें: Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.7 तीव्रता से कांपी धरती"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Horoscope Today: নতুন দায়িত্ব চাপতে পারে মিথুনের, নতুন ভাবনায় খুলতে পারে ভাগ্য কুম্ভের...Horoscope 2026 ajker rashifal February 09 Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisces
Read more »
Horoscope Today: খরচে লাগাম না দিলে বিপদ বৃষের, গোপন শত্রু থেকে সাবধান বৃশ্চিক...Horoscope 2026 ajker rashifal February 10 Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisces
Read more »
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹2600 तक टूटी, सोना ₹960 सस्ताSone Chandi ka Aaj ka Rate: मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने 960 रुपये सस्ता होकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
Read more »
வானிலை அப்டேட்: நீலகிரி, சேலம் உள்ளிட்ட மாவட்டங்களில் இன்று மழை பெய்யுமா? முக்கிய அலர்ட்Tamil Nadu Weather Today: நீலகிரி, சேலம், பெரம்பலூர், தஞ்சாவூர் ஆகிய மாவட்டங்களில் இன்றைய தினத்திற்கான வானிலை நிலவரம் குறித்து பார்க்கலாம்.
Read more »
Netherlands:9 / 0 (1.4)| Live Cricket Score, Today Match BetweenNetherlands vs Namibia:- Zee NewsNetherlands:9 / 0 (1.4) - Live Cricket Scorecoard: Check latest cricket news and updates of Netherlands Vs Namibia Match 10 ICC Men's T20 World Cup, 2026 along with ball by ball Commentary, Stats, Match Results, Team Squad, Venue Details, Weather Reports, Injury Updates, Inside Trending Stories and full scoreboard at Zee News.
Read more »
Pakistan:7 / 0 (1.1)| Live Cricket Score, Today Match BetweenPakistan vs USA:- Zee NewsPakistan:7 / 0 (1.1) - Live Cricket Scorecoard: Check latest cricket news and updates of Pakistan Vs USA Match 12 ICC Men's T20 World Cup, 2026 along with ball by ball Commentary, Stats, Match Results, Team Squad, Venue Details, Weather Reports, Injury Updates, Inside Trending Stories and full scoreboard at Zee News.
Read more »
