बिहार से आए सबसे ज्यादा चौंकाने वाले अनुमान AajTakAxisExitPoll ExitPoll2019
लोकसभा चुनाव 2019 के फाइनल रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल ने न सिर्फ एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी के स्पष्ट संकेत दिए हैं, बल्कि विरोधी नेताओं की परफॉर्मेंस पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाले अनुमान बिहार से आए हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी-जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी का गठबंधन लगभग क्लीन स्वीप करता नजर आ रहा है.
यानी राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और आरएलएसपी का महागठबंधन पूरी तरफ विफल होता दिखाई दे रहा है. आजतक-एक्सिस माई इंडिया का यह अनुमान अगर 23 मई को नतीजों में तब्दील होता है तो यह सिर्फ महागठबंधन की हार नहीं होगी, बल्कि उसके सबसे बड़े पार्टनर दल आरजेडी को लीड कर रहे तेजस्वी यादव की स्वीकार्यता पर सवालिया निशान लगाएगा. ऐसा इसलिए भी, क्योंकि यह पहला मौका था जब युवा नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता व बिहार की राजनीति में समोसे में आलू की तरह जरूरी समझे जाने वाले लालू यादव के बिना चुनाव लड़ा. चारा घोटाला केस में लालू यादव जेल में हैं और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है. यही वजह रही कि इस चुनाव में लालू यादव प्रचार से पूरी तरह गायब रहे और तेजस्वी यादव ने कमान संभाली.अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए तेजस्वी यादव ने जरूर सामाजिक न्याय को सबसे अहम मुद्दा बनाया और बीजेपी पर दलित-गरीब व अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ा. इसके अलावा तेजस्वी ने कांग्रेस समेत दूसरे गैर-बीजेपी दलों को भी अपने साथ लेकर चुनाव लड़ा, लेकिन तेजस्वी की कोई भी तरकीब काम करती दिखाई नहीं दी. आज तक के एग्जिट पोल का अनुमान है कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी गठबंधन को 38 सीटों पर जीत मिल सकती है. यानी एक तरह से मोदी-नीतीश और रामविलास पासवान की तिकड़ी के सामने युवा तेजस्वी का नेतृत्व फीका पड़ता नजर आ रहा है. ऐसा तब है जबकि तेजस्वी व उनकी मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती ने मिलकर लालू यादव को साजिश के तहत जेल भिजवाने का मुद्दा उठाया. इसके अलावा विधानसभा चुनाव साथ लड़कर अलग होने वाले नीतीश कुमार पर जनादेश की चोरी करने का आरोप भी तेजस्वी यादव लगाते रहे, लेकिन एग्जिट पोल के अनुमान इन तमाम राजनैतिक व भावनात्मक पहलुओं के असर को फीका बता रहे हैं. यानी अगर फाइनल नतीजे भी यही रहते हैं तो निश्चित तौर पर आरजेडी और तेजस्वी यादव की स्वीकार्यकता को लेकर सवाल उठा सकते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नवीन पटनायक ने की मोदी सरकार की तारीफ, क्या है इसके सियासी मायने?ओडिशा के मुख्यमंत्री (Naveen_Odisha ) नवीन पटनायक ने चक्रवात ‘फानी’ से निपटने में मदद के लिए केन्द्र की बीजेपी नीत एनडीए सरकार की तारीफ की है
Read more »
बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये
Read more »
कोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्य नाथ की आज की रैलीबीजेपी ने आरोप लगाया कि रैली को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वहां पर मंच को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।
Read more »
12वीं की टॉपर दृष्टि ने बिना कोचिंग की पढ़ाई, कहा- मुझे ज्यादा नंबरों की उम्मीद थीदृष्टि अपने पिता को लकी चार्म मानती हैं, कहा-पेपर के पहले पिता के साथ बैठकर पढ़ती थी दृष्टि का लक्ष्य आईएएस बनना, रोजाना 5-6 घंटे करती थी पढ़ाई | Topper spoke - I was expecting more numbers; My lucky charm is papa
Read more »
गुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात में एक हफ्ते में चार दलितों को घोड़ी पर बरात निकालने से रोके जाने का मुद्दा गरमा गया है. युवा कांग्रेसी नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने डिप्टी एसपी पर मामला दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की है.
Read more »
तेज प्रताप ने खुद को बताया दूसरा लालू, फिर इनके बारे में कहा- घटिया लोग डरे हुए हैं– News18 हिंदीराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला. मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की हालत के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन घटिया लोगों की भी उन्हें जानकारी है. गुरुवार को राहुल गांधी की जनसभा के दौरान भाषण देने का मौका नहीं मिलने पर भड़के तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस के बिहार नेतृत्व की जमकर खबर ली.
Read more »
बिना पैसे दिए किराये पर लें कार, Hyundai ने शुरू की ये सर्विस– News18 हिंदीदेश की दूसरी बड़ी कारमेकर हुंडई मोटर ने कार लीजिंग की सर्विस शुरू की है
Read more »
इस मामले में भाई तेजस्वी पड़े फीके, महफिल लूट ले गए तेजप्रताप– News18 हिंदीझारखंड की जेल में बंद लालू प्रसाद यादव ने छोटे बेटे तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया है, तेजस्वी ने भी हर मोर्चे पर पार्टी को संभला लिया है.
Read more »
World Cup: पाकिस्तान की घर के सितारों ने की थी खिंचाई, जोस बटलर ने ऐसे की तरफदारीपाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से पिछड़ने पर कप्तान सरफराज और शोएब अख्तर की आलोचना के बावजूद इंग्लैंड के जोस बटलर ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की है.
Read more »
राजभर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, सीएम योगी ने की बर्खास्त करने की सिफारिशहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: सभी एग्जिट पोल का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह सेंसेक्स करीब 950 अंक ऊपर खुला, जबकि निफ्टी में भी 284 अंकों की तेजी देखी गई। वहीं, यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया 0.86 पैसे मजबूत हुआ।
Read more »
