किसको किस पद से हटाया? (रिपोर्ट- neelanshu512/abhishek6164)
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले और एग्जिट पोल के बाद देश की राजनीति में हलचल मचना शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल राम नाईक से उनके मंत्रिमंडल में शामिल ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त करने की सिफारिश कर दी है.
इस फैसले का खुद ओमप्रकाश राजभर ने स्वागत किया है. इतना ही नहीं ओपी राजभर के जिन नेताओं को राज्य में मंत्री पद का दर्जा दिया गया था, उन्हें योगी आदित्यनाथ ने वापस लेने की सिफारिश कर दी है. ओम प्रकाश राजभर के साथ-साथ उनके बेटे अरविंद राजभर की भी निगम के अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी है. ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के अन्य सदस्य जो विभिन्न निगमों और परिषदों में अध्यक्ष व सदस्य हैं सभी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है.- मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ 5 निगमों में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के 7 अध्यक्ष और सदस्यों को भी किया गया पद मुक्त. - ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के चेयरमैन पद से हटाया गया.- राष्ट्रीय एकीकरण परिषद से सुनील अर्कवंशी को हटाया गया और राधिका पटेल को हटाया गया.- उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग से गंगा राम राजभर और वीरेंद्र राजभर को भी हटाया गया. ओपी राजभर योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण-दिव्यांग जन कल्याण मंत्री थे. योगी ने राज्यपाल से सिफारिश कर उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है. बीते काफी लंबे समय से वह भारतीय जनता पार्टी और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बोलते रहे हैं, जिसकी आलोचना होती रही है. आज #UPCM @myogiadityanath जी ने महामहिम श्री राज्यपाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की सिफारिश की। — CM Office, GoUP May 20, 2019कई बार ओपी राजभर ने ऐसे बयान भी दिए हैं जो बीजेपी के लिए मुसीबत बने हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के हक में गए हैं. ऐसे में अब जब एग्जिट पोल के नतीजे सामने हैं और चुनावी प्रक्रिया लगभग खत्म ही हो गई है तो यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके खिलाफ एक्शन की बात की है.आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले ही ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का प्रभार छोड़ने की पेशकश की थी. हालांकि, तब उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था. लेकिन अब चुनाव खत्म होते ही एक्शन लिया गया है. ओम प्रकाश राजभर राज्य सरकार के द्वारा पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति ना किए जाने पर और पिछड़ी जातियों को 27 फीसदी आरक्षण का बंटवारा सामाजिक न्याय समिति के रिपोर्ट के अनुसार ना करने पर रोष जताया था. इसी के बाद ही उन्होंने मंत्रालय छोड़ने की सिफारिश कर दी थी. ओपी राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP के साथ आई थी. हालांकि, जब से सरकार बनी है तभी से ओम प्रकाश राजभर सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राजभर समुदाय के बीच पकड़ मजबूत है. दरअसल, ओम प्रकाश राजभर की मांग थी कि लोकसभा चुनाव में उन्हें दो से तीन सीटें दी जाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर होने के बावजूद भारत में क्यों नहीं बना चुनावी मुद्दा?वायु और जल प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी इनको चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जा रहा है. हर साल प्रदूषण के चलते कई लोगों की जान तक चली जाती है, लेकिन यह अब भी चुनावी एजेंडे से गायब रहता है. आखिर इसकी वजह क्या है, जिसके चलते राजनीतिक दल प्रदूषण को चुनावी मुद्दा नहीं बनाते हैं? पढ़िए पूरी खबर...
Read more »
भाजपा ने चुनाव आयोग से की मांग, 'ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगे रोक'नकवी ने ममता बनर्जी पर कथित तौर पर भाजपा को निशाना बनाने के लिए हिंसा में ‘‘सहभागी’’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के लिए ‘‘उकसाया’’.
Read more »
पश्चिम बंगाल में गुरुवार रात दस बजे से चुनाव प्रचार बंद: चुनाव आयोगचुनाव आयोग ने अमित शाह के रोड शो में हिंसा को देखते हुए गुरुवार रात दस बजे के बाद प्रचार अभियान ख़त्म करने का फ़ैसला किया.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने प्रज्ञा-दिग्विजय से मांगा पाई-पाई का हिसाब– News18 हिंदीमध्यप्रदेश में लोकसभा की 21 सीटों पर मतदान निपटते ही चुनाव आयोग प्रत्याशियों के खर्च के हिसाब -किताब फायलन कर रहा है. आयोग ने भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को फिर से नोटिस थमाया है. प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल मानी जानी वाली इस सीट से खड़े इन प्रत्याशियों ने खर्च का जो ब्यौरा दिया था, आयोग उससे संतुष्ट नहीं है. इसलिए दोनों को फिर से नोटिस भेजा गया है. रिटर्निंग अधिकारी और भोपाल कलेक्टर सुदाम खाडे ने यह नोटिस जारी किया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हिंसा से लेकर EC के सख्त कदम उठाने तक की 11 बड़ी बातेंपश्चिम बंगाल में हिंसा होना नई बात नहीं है बल्कि ये राज्य पहले भी चुनावी हिंसा का शिकार हो चुका है. मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जो हिंसा हुई, उसके लिए बीजेपी और तृणमूल ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तृणमूल का कहना है कि बीजेपी ने बाहर से भीड़ लाकर हिंसा फैलाई. वहीं बीजेपी इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है. शाह के रोड शो में दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी और प्रसिद्ध दार्शनिक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई. जिसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और बीजेपी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास गई. जिसके बाद पश्चिम बंगाल में रैली और सभाओं पर चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से रोक लगा दी गई. चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि रोक का फैसला 16 मई की रात 10 बजे से प्रभावी होगा. बंगाल की सभी 9 लोकसभा क्षेत्र में आज रात 10 बजे के बाद से चुनाव प्रचार (Election Campaigning) पर रोक लग जाएगी.
Read more »
बंगाल में EC का एक और बड़ा ऐक्शन, ममता के भतीजे के क्षेत्र में दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सातवें चरण के चुनाव से पहले आयोग ने डायमंड हार्बर से दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। टीएमसी का गढ़ मानी जाने वाली डायमंड हार्बर सीट से सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनाव मैदान में हैं।
Read more »
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
ममता को भाजपा की दादागिरी का 'डर', चुनाव आयोग से की ये अपील
Read more »
