Exclusive Interview With Ravi Kishan: रवि किशन ने News18 Hindi से खास बातचीत में बताया कि 'तेरे नाम' उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था, जो उन्हें उस वक्त मिली जब वे आर्थिक और मानसिक रूप से टूट रहे थे. उन्होंने अपने पुजारी के किरदार के लिए अपने पिता पंडित श्याम नारायण शुक्ल के पहनावे और स्वभाव को प्रेरणा बनाया.
नई दिल्ली. सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद एक बार फिर 27 फरवरी को बड़े पर्दे पर लौट रही है. इस खास मौके पर फिल्म में ‘रामेश्वर’ का यादगार किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता रवि किशन ने पुरानी यादों को ताजा किया है.
News18 Hindi से खास बातचीत में रवि किशन ने खुलासा किया कि कैसे संघर्ष के दिनों में इस फिल्म ने उनका करियर बचाया और किस तरह उन्होंने अपने इस किरदार को जीवंत करने के लिए अपने पिता को हूबहू कॉपी किया था. ’तेरे नाम’ को रिलीज हुए दो दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है और अब यह 27 फरवरी को फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है. आज जब आप मुड़कर देखते हैं, तो उस दौर की कौन सी यादें सबसे पहले आपके जेहन में आती हैं? ’तेरे नाम’ अपने एक्शन, हल्की-फुल्की कॉमेडी और एक्टिंग के लिए जानी जाती है. इस फिल्म ने मुझे नेशनल लेवल पर जबरदस्त पहचान दिलाई और मेरे रोल को जो तारीफ मिली, उसे भूलना मुश्किल है. भले ही आज मेरी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर में गई हो, लेकिन जब ‘तेरे नाम’ रिलीज हुई थी, तब मैं बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहा था. ‘तेरे नाम’ ही वो फिल्म है जिसने मुझे उस हालात से बाहर निकाला और इसमें सतीश कौशिक जी का बहुत बड़ा रोल था, जिससे मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला. आज आप एक सुपरस्टार और राजनेता हैं, लेकिन ‘तेरे नाम’ में आपका वह शांत और सरल ‘पुजारी’ वाला अंदाज आज भी लोगों को याद है. उस दौर में उस गंभीर भूमिका को निभाना आपके लिए कितना चुनौतीपूर्ण था? उस समय मैं अच्छे काम की तलाश में था और कई साल हो गए थे. 1991 से 1999 के बीच, मैंने बहुत स्ट्रगल किया और यकीन मानिए, मैं थोड़ा टूट गया था, लेकिन फिर मुझे ‘तेरे नाम’ के रूप में एक बड़ा ब्रेक मिला, जिसमें मैंने अपने पिता पंडित श्याम नारायण शुक्ल को उनके कुर्ते से लेकर कंठी तक हूबहू कॉपी किया. मेरे पिता थोड़े गुस्सैल थे, लेकिन मैंने उनका शांत स्वभाव निभाया, जो मैंने उनमें एक पिता के तौर पर देखा था. आपको क्या लगता है, इस फिल्म के संगीत और कहानी में ऐसा क्या जादू है जो आज की पीढ़ी को भी अपनी ओर खींचता है? 1999 में एक तमिल फिल्म ‘सेतु’ रिलीज हुई थी, जो मेरे दोस्त विक्रम की फिल्म थी… ‘तेरे नाम’ उसी फिल्म का रीमेक थी, जो सुपरहिट रही. ‘तेरे नाम’ एक ऐसी कल्ट फिल्म है, जिसका म्यूजिक आज भी लोगों के दिलों में राज करता है. इस फिल्म के लिए मुझे बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. हां… उस समय मेरे लिए बहुत कुछ अच्छा हुआ… और आज मैं कह सकता हूं कि ‘तेरे नाम’ ही वो फिल्म है जिसने मुझे जबरदस्त पहचान दिलाई. इस फिल्म के कैप्टन सतीश कौशिक जी अब हमारे बीच नहीं हैं. इस री-रिलीज के मौके पर आप उन्हें कैसे याद करना चाहेंगे? सतीश जी ने मेरी बहुत मदद की, और उन्होंने सलमान खान को भी बहुत कुछ सिखाया, और सलमान भी फिल्म में बहुत सीरियसली दिखे. आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी. ’तेरे नाम’ के दोबारा रिलीज होने पर आप अपने और सलमान खान के फैंस को क्या संदेश देना चाहेंगे? फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान मुझे चुंड़ी कह कर बुलाते थे, तो लोगों ने उस नाम के लिए मुझ पर बहुत प्यार लुटाया. मैं यहा ये बी कहना चाहूंगा कि सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गाने, सलमान का हेयर स्टाइल, डायलॉग और भी बहुत कुछ… ‘तेरे नाम’ ने लोगों पर बहुत बड़ा असर डाला और जो लोग 2003 की फिल्म देखने से चूक गए, उन्हें 23 साल बाद इसे फिर से थिएटर में देखने का मौका मिलेगा. यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को थिएटर में फिर से रिलीज हो रही है. इस फिल्म से भूमिका चावला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ‘तेरे नाम’ एक शानदार फिल्म है, एक छोटे शहर की कहानी है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है. मैं उन सभी दर्शकों से कहना चाहूंगा जो मेरे फैन हैं, सलमान के फैन हैं और म्यूजिक के फैन हैं… आपको थिएटर जाकर यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. आपको यह बहुत पसंद आएगी. लोग अब मुझे मेरे काम के लिए पहचानने लगे हैं. भले ही मैंने पिछले साल ‘मामला लीगल है’ और ‘लापता लेडीज’ के लिए अवॉर्ड जीते, लेकिन मेरे काम का असली असर ‘तेरे नाम’ में दिखेगा. एक पंडित के रूप में एक गंभीर भूमिका और वो रवि किशन भी आप लोग जरूर देखें तो हम लोगों को बहुत अच्छा लगेगा.
Salman Khan Tere Naam Satish Kaushik Tere Naam Ravi Kishan Father Connection तेरे नाम री रिलीज 2026 Tere Naam Re Release रवि किशन इंटरव्यू सलमान खान तेरे नाम सतीश कौशिक तेरे नाम रवि किशन पिता कनेक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी मामले की सुनवाई 23 फरवरी तक टालीसुप्रीम कोर्ट ने मेटा प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सएप की याचिकाओं पर सुनवाई 23 फरवरी तक टाल दी है, जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के फैसले को चुनौती दी गई है। यह मामला व्हाट्सएप की विवादित प्राइवेसी पॉलिसी और कंपनी पर लगाए गए जुर्माने से जुड़ा है। अदालत ने डेटा शेयरिंग को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
Read more »
सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, हरियाणा में ग्रुप सी के 4227 पदों पर आज से करें अप्लाई; जानें आवेदन का आसान तरीकाहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के 4227 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक युवा आज से 23 फरवरी 2026 तक hssc.gov.
Read more »
बिहार से दिल्ली के लिए चलेंगी 62 बसें, एसी स्लीपर का किराया 1893 रुपये; चेक करें टाइम टेबलबिहार राज्य पथ परिवहन निगम होली और ईद के लिए 23 फरवरी से 23 मार्च तक लगभग 200 अंतरराज्यीय बसें चलाएगा। इनमें 62 बसें बिहार-दिल्ली रूट पर होंगी। ऑनलाइन बुकिंग 5 फरवरी से शुरू हो गई है। निगम ने सब्सिडी युक्त किराया और समय-सारिणी जारी की है, जिससे निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर रोक लगेगी। पटना-दिल्ली एसी स्लीपर का किराया 1,893 रुपये...
Read more »
‘चुनाव में हिजाब खींचते हैं, इसलिए महिलाओं को टिकट नहीं’: जमात लीडर बोले- हिंदू हमारे भाई, सरकार बनी तो भार...Bangladesh Election 2026 Jamaat-e-Islami Leader Ahsanul Mahboob Zubair Exclusive Interview Update.
Read more »
हैदराबाद का 'नंबर प्लेट' कांड! 23 बार नियम तोड़े, जुर्माना दूसरे के नाम गया, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थेHyderabad Fake Number Plate Case: हैदराबाद के चदरघाट में एक व्यक्ति ने दूसरे की बाइक की नंबर प्लेट लगाकर 23 बार ट्रैफिक नियम तोड़े. जब असली मालिक के पास चालान पहुंचे तो उसने पुलिस में शिकायत की.
Read more »
फरवरी में ठंड ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड...पारा 7.6°C: दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास, दिन का पारा सामा...kanpur cold wave breaks 23-year record. Temperature drops to 7.6 degrees Celsius. Follow Latest Updates. शहर में रात से लेकर सुबह तक की ठंड गलन का एहसास करा रही है। फरवरी महीने में एक बार फिर रात व सुबह के समय ठंड से वापसी दर्ज कराई है।
Read more »
