NEET PG given through EWS quota Admission Through NRI Quota with Crores Fees
फिर NRI कोटे से एडमिशन, फीस 1 करोड़ से भी ज्यादा; 140 कैंडिडेट्स के दाखिले पर सवालEWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट्स NEET PG में एडमिशन के लिए करोड़ों रुपए तक खर्च कर रहे हैं। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, इस साल लगभग 140 कैंडिडेट्स ने ऐसे प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लिया है, जिनकी सालाना ट्यूशन फीस 25 लाख से 1 करोड़ रुपए तक है। ये सीटें मैनेजमेंट और NRI कोटे में आती हैं।रिपोर्ट के अनुसार, एक EWS कैंडिडेट की NEET रेैंक 1.
1 लाख से कम थी। उसने बेल-गावी के एक कॉलेज में डर्मेटोलॉजी में एमडी के लिए NRI कोटे की सीट ली। इसकी एक साल की ट्यूशन फीस 1 करोड़ से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 140 कैंडिडेट्स ने EWS कोटे से पहले NEET PG का एग्जाम दिया और फिर कम रैंक आने के बाद या अच्छा कॉलेज न मिलने के बाद ऐसे कॉलेजों में दाखिला लिया जिनकी फीस करोड़ों में है।भारत सरकार ने साल 2019 में संविधान का 103वां संशोधन करके EWS के लिए एक कोटा लाया था। इसके तहत जनरल कैटेगरी में ‘आर्थिक रूप से कमजोर’ लोगों को शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन और सरकारी नौकरियों में 10% का आरक्षण दिया जाता है । एक टॉक शो में शिक्षाविद् विकास दिव्यकीर्ति ने EWS के लूपहोल को बताया। उनके मुताबिक, EWS रिजर्वेशन में पूरी फैमिली की इनकम काउंट होती है, लेकिन सिर्फ पिछले एक साल की । इस क्राइटेरिया में आने के लिए बहुत से लोग या तो मेडिकल लीव ले लेते हैं या अपनी संपत्ति किसी रिश्तेदार के नाम कर देते हैं। ये करके वो 8 लाख से कम इनकम और 5 एकड़ खेती योग्य भूमि के भीतर आ जाते हैं।NEET में कम स्कोर लाने वाले भी NRI कोटा के तहत एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए NEET एग्जाम देने के बाद आपको काउंसलिंग में NRI ऑप्शन चुनना होता है। इसके बाद कैंडिडेट्स अपने NRI रिश्तेदारों जैसे- मामा, चाचा, माता-पिता को अपना गार्जियन बनाकर एडमिशन लेते हैं। इसके लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करने होते हैं। इसके बाद NRI कोटे के तहत एडमिशन हो जाता है।अगस्त 2025 में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने विदेश मंत्रालय और विदेशों में भारतीय दूतावासों की मदद से प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में फर्जी NRI डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर एडमिशन दिलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया था। ED ने खुलासा किया था कि कुछ एजेंट और मेडिकल कॉलेज के प्रमोटरों ने मिलकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लगभग 18,000 MBBS और PG सीटों पर एडमिशन कराए थे। इसमें फर्जी NRI सर्टिफिकेट, फर्जी अमेरिकी नोटरी स्टैंप्स और मनगढ़ंत फैमिली ट्री का इस्तेमाल किया गया था।NRI सर्टिफिकेट पाने के लिए कैंडिडेट को इंडियन पासपोर्ट के साथ भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा, किसी अन्य देश में 182 दिनों से अधिक समय तक रहना जरूरी है।NRI कोटे में थर्ड-पार्टी के तौर पर सिर्फ वही स्पॉन्सर मान्य है, जो NRI हो और किसी नाबालिग का कानूनी, असली गार्जियन हो।UPSC की तैयारी के लिए घर से भागी लड़की: पिता शादी का दबाव बना रहे थे, एमपी हाईकोर्ट ने IAS ऑफिसर को बनाया मेंटोर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले से भोपाल की एक लड़की का IAS बनने का सपना साकार होगा। कोर्ट ने बिहार की एक महिला IAS ऑफिसर को उसका UPSC मेंटॉर और गाइड बनाया है, ताकि वो सिविल सर्विस की प्रिपरेशन कर सके।कोर्स के बाद दे सकेंगे TET-CTET; 3 राज्यों में 24,000 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती जारीकाटने पर इलाज भी कराएंगे; कांग्रेस ने कहा-शिक्षक पढ़ाने के अलावा हर काम कर रहे हैंजॉब दिलाने में MBA की डिग्री पिछड़ी- स्किल इंडिया रिपोर्ट 2026उत्तर छत्तीसगढ़ में फिर लौटी कड़ाके की ठंडकोटा में बर्फीली हवाओं का असर,आज सुबह हल्की धुंध छाईबिहार में अगले 4 दिनों तक सामान्य बना रहेगा मौसमMP में 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड, लुढ़केगा पारा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये कैसी गरीबी? EWS के नाम पर NEET PG उम्मीदवार खरीद रहे हैं करोड़ों की सीट; प्रमाणपत्र पर उठा सवालEWS Medical Seat Controversy: हाल ही में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों पर परीक्षा कराई गई थी जिसमें EWS उम्मीदवारों ने करोड़ों रुपए की फीस देकर सीटें ली हैं, अब EWS प्रमाण पत्र की सच्चाई पर सवाल उठने लगे हैं.
Read more »
ये कैसे गरीब? EWS आरक्षण कोटे से किया एमबीबीएस, अब MD बनने के लिए दे दी 1 करोड़ फीसEWS कोटे के लगभग 140 से अधिक उम्मीदवारों ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों की सीटें मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे से चुनी हैं, जिनकी फीस सालाना 25 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये से भी अधिक है.
Read more »
140 EWS कैंडिडेट्स ने 1 करोड़ फीस देकर मेडिकल कॉलेज में लिया एडमिशन, कर्नाटक में PG NEET exam में हुआ बड़ा खेलमेडिकल कॉलेजों में सीटों को लेकर बड़ा खेल हो रहा है। कर्नाटक के मेडिकल कॉलेजों में तो ईडब्लूएस कोटे को लेकर धांधली का खुलासा हुआ है। कई मेडिकल अभ्यर्थी जिन्होंने ईडब्ल्यूएस कोटे में पीजी सीट के लिए आवेदन किया था। वह अब एनआरआई बन गए हैं, उन्होंने एक करोड़ फीस देकर सीट ली...
Read more »
मेडिकल कॉलेजों में ये क्या हो रहा है... EWS कैटेगरी पर पाई डॉक्टरी की सीट, फिर 'गरीब' ने भरी 1 करोड़ फीस!NEET PG: एक ट्रेनी डॉक्टर ने बताया कि जब EWS कैटेगरी के छात्रों की रैंक कम होती है तो वह NRI बन जाते हैं या मैनेजमेंट कोटा की सीट ले लेते हैं। इन सीटों की पूरी फीस कभी-कभी 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती है। आइए जानें डिटेल में यहां।
Read more »
आत्महत्या या हादसा? चलती ट्रेन से गिरकर NEET एस्पिरेंट की मौत, पुलिस कर रही जांचराजस्थान के बूंदी जिले में केशोरायपाटन रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से 21 वर्षीय NEET उम्मीदवार दीपक कुमार की मौत हो गई। वह कोटा में NEET की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वह अपनी बहन के साथ ट्रेन में सवार हुआ था, लेकिन खेड़ी रेलवे फाटक के पास गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया गया...
Read more »
NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसिलिंग शेड्यूल में फिर बदलाव, अब 2nd राउंड के इस डेट से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशनएमसीसी की ओर से नीट पीजी काउंसिलिंग के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राउंड 1 की काउंसिलिंग 1 दिसंबर को समाप्त होने के बाद 2nd राउंड की काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण 5 दिसंबर से स्टार्ट किये जायेंगे। दूसरे चरण का रिजल्ट 12 दिसंबर को जारी होगा।
Read more »
