140 EWS कैंडिडेट्स ने 1 करोड़ फीस देकर मेडिकल कॉलेज में लिया एडमिशन, कर्नाटक में PG NEET exam में हुआ बड़ा खेल

Karnataka News News

140 EWS कैंडिडेट्स ने 1 करोड़ फीस देकर मेडिकल कॉलेज में लिया एडमिशन, कर्नाटक में PG NEET exam में हुआ बड़ा खेल
Shocking NewsEws QuotaBangalore News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

मेडिकल कॉलेजों में सीटों को लेकर बड़ा खेल हो रहा है। कर्नाटक के मेडिकल कॉलेजों में तो ईडब्लूएस कोटे को लेकर धांधली का खुलासा हुआ है। कई मेडिकल अभ्यर्थी जिन्होंने ईडब्ल्यूएस कोटे में पीजी सीट के लिए आवेदन किया था। वह अब एनआरआई बन गए हैं, उन्होंने एक करोड़ फीस देकर सीट ली...

बेंगलुरु : 8 लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाले लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग में आते हैं। उन्हें लेकर कर्नाटक से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां ईडब्लूयएस के 140 उम्मीदवारों ने निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन और एनआरआई कोटे की सीट चुनी है। वे भारी फीस देकर डायग्नॉस्टिक स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रैजुएशन करेंगे। इस कोर्ट की ट्यूशन फीस ही 25 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष तक है। यह मामला सामने आने के बाद ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।एक स्नातकोत्तर ट्रेनी डॉक्टर ने जो बताया वह हैरान कर देने वाला है। उसने कहा कि वे ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के रूप में पीजी नीट परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। जब उनकी रैंक बहुत कम आती है, तो वे एनआरआई बन जाते हैं। फिर एनआरआई कोटे में करोड़ों रुपये की फीस देते हैं या प्रबंधन कोटे की सीटें लेते हैं।पिछले साल भी सामने आए थे केसपूरे कोर्स की लागत 1 करोड़ रुपये से भी अधिक है। ट्रेनी डॉक्टर ने कहा कि ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है। डॉक्टर ने आगे कहा कि ऐसा पिछले साल भी हुआ था, फिर भी सरकार ने फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों के मामले की कोई जांच नहीं की, जो योग्य उम्मीदवारों के अवसरों को प्रभावित करते हैं।एनआरआई कोटे में ली सीटएक EWS उम्मीदवार की NEET रैंक 1.

1 लाख से कम थी। उसने बेलगावी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्किन स्पेशलिटी में MD के लिए NRI कोटा सीट ली है। यहां इस विशेषज्ञता के लिए NRI के लिए वार्षिक ट्यूशन फीस एक करोड़ रुपये से अधिक है। 84,000 से कम रैंक वाले एक अन्य EWS उम्मीदवार ने पुडुचेरी के विनायक मिशन्स मेडिकल कॉलेज में सामान्य चिकित्सा में MD के लिए NRI कोटा सीट चुनी है। जिसकी ट्यूशन फीस 55 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक है।ऐसे सीटों पर हुआ खेलतीन EWS उम्मीदवारों ने संतोष मेडिकल कॉलेज में रेडियो डायग्नोसिस , जनरल फिजिशन और गायनकॉलजिस्ट जैसी विशेषज्ञताओं में स्नातकोत्तर सीटों का विकल्प चुना है, जिनकी फीस 50 लाख रुपये प्रति वर्ष है। सामान्य में स्नातकोत्तर के लिए 16 प्रबंधन कोटा सीटों में से नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन में से चार सीटें ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों ने ली हैं। इस कोर्स की ट्यूशन फीस 48.5 लाख रुपये प्रति वर्ष है। एक ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार ने इसी कॉलेज में एमएस ऑर्थोपेडिक्स के लिए एक सीट चुनी है, जिसकी वार्षिक ट्यूशन फीस 62.5 लाख रुपये है।कर्नाटक में सीटों का हालमेडिकल कॉलेजों में सीटों के आवंटन का पहला दौर पूरा हो चुका है और लगभग 27,000 उम्मीदवारों के आवंटन की घोषणा की जा चुकी है। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 52,000 से अधिक स्नातकोत्तर सीटें हैं, जिनमें एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा सीटें शामिल हैं। अगस्त में आयोजित नीट पीजी प्रवेश परीक्षा में 2.4 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए और लगभग 1.3 लाख उत्तीर्ण हुए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Shocking News Ews Quota Bangalore News Bengalruru News Pg Medical Courses Admission Ews Certificate Scam In Karnataka Karnataka Navi Mumbai News Belagavi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

140 से 150 KMPH की रफ्तार से फेंकता था गेंद, अचानक टीम इंडिया से कट गया पत्ता, सेलेक्टर्स भी नहीं ले रहे सुध140 से 150 KMPH की रफ्तार से फेंकता था गेंद, अचानक टीम इंडिया से कट गया पत्ता, सेलेक्टर्स भी नहीं ले रहे सुध140 से 150 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला एक टैलेंटेड तेज गेंदबाज पिछले लगभग साढ़े 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है. 32 साल के इस तेज गेंदबाज को मानों सेलेक्टर्स भूल गए हैं. टीम इंडिया से अचानक इस तेज गेंदबाज का पत्ता कट गया. सेलेक्टर्स अब इस तेज गेंदबाज की सुध तक नहीं ले रहे हैं.
Read more »

PG की कुक को याद नहीं थी बर्थडे डेट... लड़कियों ने मिलकर क्या किया ऐसा, खुशी के रोक नहीं पाई आंसू?PG की कुक को याद नहीं थी बर्थडे डेट... लड़कियों ने मिलकर क्या किया ऐसा, खुशी के रोक नहीं पाई आंसू?सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, PG में रहने वाली लड़कियों के एक समूह ने अपनी कुक का जन्मदिन मनाया, जबकि कुक को अपनी जन्मतिथि भी याद नहीं थी. लड़कियों ने एक बेतरतीब दिन को चुना और प्यार, आभार और एकजुटता की इस खास पार्टी से उनकी ज़िंदगी में यादगार पल जोड़ दिया.
Read more »

KGBV की छात्राओं को फ्री में मिलेगी NEET और JEE की कोचिंग, शिक्षा विभाग ने 'फिजिक्सवाला' से किया समझौताKGBV की छात्राओं को फ्री में मिलेगी NEET और JEE की कोचिंग, शिक्षा विभाग ने 'फिजिक्सवाला' से किया समझौताबिहार के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों KGBV की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने फिजिक्सवाला के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत छात्राओं को NEET और JEE जैसी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग Bihar Free Coching मिलेगी। यह कोचिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होगी, जिससे गरीब परिवारों की प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा का अवसर...
Read more »

बिहार के 35 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज! जल्द कम होंगी दरें, 100 यूनिट पर हर महीने 140 रुपये की बचतबिहार के 35 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज! जल्द कम होंगी दरें, 100 यूनिट पर हर महीने 140 रुपये की बचतबिहार के शहरी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली बिल में बड़ी राहत मिलने की संभावना है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BRC) को बिजली कंपनी ने एक प्रस्ताव भेजा है। क्या है प्रस्ताव, बिजली उपभोक्ता को कितना फायदा होगा? आइए जानते हैं...
Read more »

ये कैसी गरीबी? EWS के नाम पर NEET PG उम्मीदवार खरीद रहे हैं करोड़ों की सीट; प्रमाणपत्र पर उठा सवालये कैसी गरीबी? EWS के नाम पर NEET PG उम्मीदवार खरीद रहे हैं करोड़ों की सीट; प्रमाणपत्र पर उठा सवालEWS Medical Seat Controversy: हाल ही में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों पर परीक्षा कराई गई थी जिसमें EWS उम्मीदवारों ने करोड़ों रुपए की फीस देकर सीटें ली हैं, अब EWS प्रमाण पत्र की सच्चाई पर सवाल उठने लगे हैं.
Read more »

ये कैसे गरीब? EWS आरक्षण कोटे से किया एमबीबीएस, अब MD बनने के लिए दे दी 1 करोड़ फीसये कैसे गरीब? EWS आरक्षण कोटे से किया एमबीबीएस, अब MD बनने के लिए दे दी 1 करोड़ फीसEWS कोटे के लगभग 140 से अधिक उम्मीदवारों ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों की सीटें मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे से चुनी हैं, जिनकी फीस सालाना 25 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये से भी अधिक है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:48:23