EVM-VVPAT: सुप्रीम कोर्ट ने EVM और VVPAT के काम करने के तरीके के बारे में चुनाव आयोग से विस्तार से पूछताछ की. कोर्ट ने कहा कि चुनाव प्रकिया को अपनी गरिमा है और इसकी स्वतंत्रता,निष्पक्षता को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए.
EVM -VVPAT: सुप्रीम कोर्ट ने EVM और VVPAT के काम करने के तरीके के बारे में चुनाव आयोग से विस्तार से पूछताछ की. कोर्ट ने कहा कि चुनाव प्रकिया को अपनी गरिमा है और इसकी स्वतंत्रता,निष्पक्षता को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए.
Tamannaah Bhatiaमिनी स्कर्ट में सरगुन मेहता ने दिखाई कातिलाना अदाएं, क्यूटनेस और स्माइल ने जीता दिल; देखें PHOTOSक्रॉप टॉप में वामिका गब्बी का दिलकश अंदाज तो मलाइका ने जिम वियर में दिखाया कमाल, पसीने से तर कार्तिक- देखें PHOTOS सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने या फिर EVM के जरिये डाले गए वोट की VVPAT की सभी पर्चियों से मिलान गिनने की मांग वाली याचिकाओ पर सुनवाई पूरी करके आदेश सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वो EVM के हरेक पहलू पर अविश्वास नहीं जता सकते. असल में कोर्ट ने कहा कि हर चीज़ पर संदेह जताना ठीक नहीं है. आयोग अगर कुछ बेहतर काम कर रहा है तो उसकी तारीफ भी की जानी चाहिए. हमने आपकी बात को सुना क्योंकि हम भी चिंतित थे. लेकिन आयोग को हर तकनीकी चीज के लिए आपको सन्तुष्ट करने की ज़रूरत नही है. वोटर की सन्तुष्टि ज़रूरी है. पिछले कुछ चुनावों में मतदान की प्रतिशत बढ़ा ही है. यह लोगों के भरोसे को दिखाता है.सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने EVM और VVPAT के काम करने के तरीके के बारे में चुनाव आयोग से विस्तार से पूछताछ की. कोर्ट ने कहा कि चुनाव प्रकिया को अपनी गरिमा है और इसकी स्वतंत्रता,निष्पक्षता को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए. कोर्ट में मौजूद चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारी ने EVM-VVPAT की पूरी प्रकिया की जानकारी को सिलसिलेवार तरीके से कोर्ट के सामने रखा. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम को लेकर आशंकाओं को सवालों के जरिये अधिकारी के सामने रखाकोर्ट में मौजूद चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारी ने बताया कि एक वोटिंग यूनिट में एक बैलट यूनिट,कंट्रोल यूनिट और एक VVPAT यूनिट होती है..चुनाव से 7 दिन पहले सभी उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजदूगी में VVPAT मशीन की फ़्लैश मेमोरी में चुनाव चिन्ह की तस्वीर अपलोड़ की जाती है. एक बार तस्वीर अपलोड़ होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता क्योंकि यह किसी कंप्यूटर या लैपटॉप से जुड़ा नहीं होती. वीवीपैट मशीन महज एक प्रिंटर है, उसमे कोई सॉफ्टवेयर अपलोड़ नहीं होता. अधिकारी ने बताया कि 17 लाख वीवीपैट मशीन है.सुनवाई के दौरान अधिकारी ने बताया कि वीवीपैट पर्ची छोटी, एटीएम पर्चियों की तरह महीन पर्ची होती है. लिहाजा इनकी एक एक करके गिनती करना बहुत मुश्किल काम है. यहां तक कि एक एटीएम मशीन से जुड़ी VVPAT पर्चियों की गिनती में ही करीब एक घन्टे का वक्त लग जाता है.चूंकि सुप्रीम कोर्ट के 2019 के निर्देश के मुताबिक हर विधानसभा सीट से ईवीएम से जुड़ी VVPAT पर्चियों का मिलान होता है लिहाजा इसमे भी तकरीबन 5 घन्टे का वक़्त लग जाता है. अधिकारी ने कोर्ट को ये भी बताया कि एक बार भी ऐसा नहीं हुआ है कि EVM के जरिये डाले गए वोट और उससे जुड़ी वीवीपैट पर्चियों का मिलान नहीं हुआ हो.अधिकारी ने बताया कि EVM के जरिये हर 15 सेकेंड में एक वोट डाला जाता है. इस लिहाज से हरेक मिनट में चार वोट ही डाले जा सकते है. कभी भी ऐसा कोई केस अभी तक आयोग की जानकारी में नहीं आया है जब किसी एक मिनट में चार से ज़्यादा वोट डाले गए हो.मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक यह संभव नहीं है कि एक व्यक्ति एक से ज्यादा वोट डाल पाए. यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की गई है कि कुल डाले गए वोट और रिकॉर्ड किए गए वोटो की संख्या में अंतर ना रहे.अधिकारी ने ऐसी कोई संभावना से भी इनकार किया कि वोट डलने के बाद VVPAT की पर्ची लटकी रहे और बॉक्स में ना गिरे. अधिकारी ने कहा कि जब पर्ची कट कर बॉक्स में गिरती है तब एक बीप की आवाज होती है और उसके बाद ही वोट रिकॉर्ड होता हैयाचिकाकर्ताओं की ओर से वकील प्रशांत भूषण, गोपाल शंकर नारायण, संजय हेगड़े और निजाम पाशा ने दलीलें रखी.- EVM के जरिये डाले गए वोट की VVPAT की सभी पर्चियों से मिलान हो.- वीवीपैट की लाइट हमेशा जलती रहे ताकि वोटर VVPAT पर्ची के कटने से लेकर बॉक्स में गिरने तक की पूरी प्रकिया को देख सके. अभी सिर्फ 7 सेकेंड के लिए वोटर ऐसा देख सकता ह
Vvpat Election 2024 Supreme Court Evam On Supreme Court सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'बैलट पेपर पर लौटने से भी कई नुकसान' : EVM पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्टजस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि सामान्यतः मानवीय हस्तक्षेप से समस्याएं उत्पन्न होती हैं. समस्या तब पैदा होती है जब मानवीय हस्तक्षेप होता है या जब वे सॉफ्टवेयर या मशीन मे अनधिकृत परिवर्तन करते हैं. यदि आपके पास इसे रोकने के लिए कोई सुझाव है, तो आप हमें दे सकते हैं.
Read more »
Supreme Court on EVM: ‘ईवीएम पर भरोसा नहीं करते ज्यादातर वोटर्स, कहां से मिला ये आंकड़ा?’ सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण से ही पूछे अहम सवालEVM Controversy: हर एक वोट के VVPAT के वेरिफिकेशन और बैलेट पेपर्स से वोटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि हम वह पुराना वक्त नहीं भूले हैं।
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने याद दिलाया बूथ कैप्चरिंग का दौर... जानें EVM आने से देश में कितना बदला चुनावलोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में EVM-VVPAT को लेकर सुनवाई होगी. ये सुनवाई एडीआर की याचिका पर हो रही है. इससे पहले 16 अप्रैल को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बैलेट वाले दौर में कैसे बूथ कैप्चरिंग होती थी, उसे नहीं भूलना चाहिए.
Read more »
EVM-VVPAT Case पर सुनवाई के दौरान SC: 'क्या इससे Voter के निजता का अधिकार प्रभावित नहीं होगा?'सुप्रीम कोर्ट में EVM-VVPAT मामले में सुनवाई (Supreme Court On EVM-VVPAT) चल रही है. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने मामले पर सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि प्रोग्राम मेमोरी में कोई छेड़छाड़ हो सकती है. इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि इसे बदला नहीं जा सकता, यह एक फर्मवेयर है, जो सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के बीच का है.
Read more »
