EVM पर आरोपों के बीच बोले पूर्व चुनाव आयुक्त, नामुमकिन है छेड़छाड़

United States News News

EVM पर आरोपों के बीच बोले पूर्व चुनाव आयुक्त, नामुमकिन है छेड़छाड़
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

EVM से छेड़छाड़ के मामले में चुनाव आयोग ने अपनाया कड़ा रुख (रिपोर्ट: ReporterRavish)

EVM से छेड़छाड़ पर देश भर में छिड़े विवाद के बीच भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने भोपाल में आजतक से खास बातचीत में कहा है कि EVM पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़ रहित हैं. ओपी रावत ने चुनाव आयोग पर भरोसा जताते हुए कहा कि इलेक्शन कमिशन चौकस तरीके से अपनी व्यवस्थाओं को बनाए हुए हैं इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका खत्म हो जाती है.

अपनी खास बातचीत में ओपी रावत ने कहा, 'वैसे तो सुरक्षा इस तरीके की होती है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की कोई कोशिश भी नहीं कर सकता लेकिन जो ईवीएम अभी इस्तेमाल हो रही है यह थर्ड जनरेशन ईवीएम है. अगर उसे कोई जरा-सा भी छूने की कोशिश भी करेगा तो वह फैक्ट्री मोड में चली जाएगी और उसका फिर से सर्टिफिकेट रि-इश्यू करना पड़ेगा जो कि फैक्ट्री से ही हो पाएगा'.स्ट्रांग रूम के आसपास इंटरनेट या वाई-फाई डिसेबल ज़ोन की कांग्रेस की मांग पर ओपी रावत ने दावा किया कि EVM पर किसी भी तरह के इंटरनेट या वाई-फाई का असर नहीं हो सकता. पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'ईवीएम मशीन में वाईफाई का भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता क्योंकि यह इंटरनेट रेडी नहीं है, यह वाईफाई रेडी नहीं है, इसे केबल के जरिए भी बिजली कनेक्शन से नहीं जोड़ा जा सकता'.ओपी रावत ने इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर भी बात की. उन्होंने बताया कि 'स्ट्रांग रूम में दरवाजे या खिड़की कुछ नहीं होती है. ईंट की चिनाई करके एक कमरा बनाया जाता है जिसमें दरवाजा खिड़की नहीं होती सिवाय एक एंट्री के'. उन्होंने बताया, 'मेन एंट्रेंस पर CCTV कैमरा लगाया जाता है उसमें लॉक होता है, जिस पर सील लगी होती है उसमें उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधियों के दस्तखत होते हैं इस गेट पर लगे सीसीटीवी के जरिए पार्टी कार्यकर्ता 24 घंटे निगरानी कर सकते हैं कि वहां पर किसी तरीके की कोई छेड़छाड़ ना हो सके. स्ट्रांग रूम की 3 लेयर में सुरक्षा होती है पहली लेयर केंद्रीय सुरक्षा बल, दूसरी आर्म्ड फोर्स और तीसरी लोकल पुलिस. ऐसे में ईवीएम तक बिना किसी की नजर में आए पहुंचना नामुमकिन है. स्ट्रांग रूम का ताला जब खोला जाता है तो सामने उम्मीदवारों को सामने खड़ा किया जाता है. उनके सामने ही सील खोली जाती है. उस वक्त उनके दस्तखत किए जाते हैं कि सील करते वक्त जो दस्तखत उन्होंने किए थे वह सही हैं या नहीं, सील के साथ किसी तरीके की छेड़-छाड़ हुई या नहीं.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फिर सवालों में EVM: क्या EVM से हो सकती है छेड़छाड़? यहां मिलेगा हर प्रश्न का जवाबफिर सवालों में EVM: क्या EVM से हो सकती है छेड़छाड़? यहां मिलेगा हर प्रश्न का जवाबLok Sabha Election 2019 में सात चरणों के तहत मतदान हो चुका है और Exit Polls में भाजपा के नेतृत्व में NDA को बहुमत मिलता दिखाया गया है। विपक्ष फिर से EVM पर सवाल उठा रहा है।
Read more »

प्रत्याशी चाहे तो कर सकता है EVM-VVPAT मिलान की मांगप्रत्याशी चाहे तो कर सकता है EVM-VVPAT मिलान की मांगचंडीगढ़। उच्चतम न्यायालय के आज लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान हर लोकसभा क्षेत्र के हर मतदान केंद्र में इस्तेमाल सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के मिलान की मांग करती याचिका खारिज किए जाने के बावजूद प्रत्याशी चाहे तो चुनाव अधिकारी से लिखित प्रार्थना कर इसकी मांग कर सकता है।
Read more »

वोटिंग से काउंटिंग तक, कहां और कितनी सुरक्षा में रखी जाती हैं EVM - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटिंग से काउंटिंग तक, कहां और कितनी सुरक्षा में रखी जाती हैं EVM - Lok Sabha Election 2019 AajTak2019 के लोकसभा खत्म हो चुके हैं. काउंटिंग 23 मई को होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे. इससे पहले एग्जिट पोल्स ने सत्तासीन भारतीय जनता
Read more »

EVM खुलने से पहले भगवान से पुकार, अबकी बार करदो बेड़ा पार!EVM खुलने से पहले भगवान से पुकार, अबकी बार करदो बेड़ा पार!उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजन-दर्शन की. सीएम योगी देर शाम हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे और पूजा-पाठ किया. सीएम योगी के साथ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे.
Read more »

EVM: कैसा है पोलिंग बूथ से स्ट्रॉन्ग रूम तक का चक्रव्यूहEVM: कैसा है पोलिंग बूथ से स्ट्रॉन्ग रूम तक का चक्रव्यूहईवीएम की सुरक्षा के मानक के चक्रव्यूह को भेदना बेहद मुश्किल है, अगर कोई भेद रहा है तो इसमें चुनाव आयोग की चूक है या प्रत्याशियों की सतर्कता में कमी है?
Read more »

EVM: कैसा है पोलिंग बूथ से स्ट्रॉन्ग रूम तक का चक्रव्यूहEVM: कैसा है पोलिंग बूथ से स्ट्रॉन्ग रूम तक का चक्रव्यूहमतगणना से पहले ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर विपक्षी पार्टियों में अविश्वास का माहौल और बढ़ गया है। मंगवार को 22 विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से संपर्क कर ईवीएम को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:48:13