भारत में जल्द ही कई नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं। जो लोग नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए इन गाड़ियों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। आइए आपको इन कारों के बारे में बताते हैं।
अगर आप एक बड़ी, स्टाइलिश और पर्यावरण के अनुकूल कार की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित होगा। भारत में मिडसाइज़ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कई नई गाड़ियां आने वाली हैं। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई बैटरी से चलने वाली SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें ग्राहकों को 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिल सकती है, जिससे इन्हें चलाने का खर्च कम होगा। यं गाड़ियां मार्केट में कॉम्प्टीशन को और बढ़ा देंगी। आइए आपको इन कारों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 1.
टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक90 के दशक की भारत की सबसे फेमस कारों में से एक सिएरा फिर एक बार वापसी कर रही है, लेकिन बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार में। कंपनी पहले इसका ICE वर्जन लाएगी, जिसके बाद साल 2026 की शुरुआत में सिएरा EV लॉन्च होगी। इसमें दो बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है, जिसमें 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। प्रीमियम फीचर्स में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS शामिल होंगे। यह Curvv EV से ऊपर की कैटेगरी में आएगी।2. महिंद्रा XEV 9Sयह कार XUV700 का इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव है, जिसे XUV.e8 कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन के रूप में देखा जा रहा है। यह SUV 27 नवंबर को लॉन्च होगी। इसे महिंद्रा के नए INGLO मॉड्यूलर EV प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसके टॉप मॉडल में 500 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज मिल सकती है।3. मारुति सुजुकी ई विटारायह मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में पहली कार होगी, जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है। यह मोस्ट अवेटेड गाड़ियों में से एक है। यह कार अगले महीने लॉन्च होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार को फ्लैग ऑफ किया था। इसे गुजरात प्लांट में बनाया जाएगा और नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। इसमें 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक मिलेंगे। यह बड़ी टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS फीचर्स से लैस होकर हुंडई क्रेटा ईवी और टाटा हैरियर ईवी को टक्कर देगी।4. टोयोटा अर्बन क्रूजर BEVटोयोटा भी इलेक्ट्रिक SUV की रेस में शामिल हो रही है और टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कार मारुति की ई विटारा के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करेगी। यह साल 2026 की शुरुआत में डेब्यू कर सकती है। इसे सुजुकी के Heartect e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें भी दो बैटरी पैक विकल्प, डुअल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और ADAS फंक्शंस का पूरा सूट मिलेगा।
Electric Cars In India Tata Sierra Maruti E Vitara Mahindra Xev 9S Toyota Bev इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होने वाली ईवी आने वाली इलेक्ट्रिक कारें अपकमिंग कारें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साल 2014 से भारत में ईसाइयों के विरुद्ध अत्याचार 500 फ़ीसदी बढ़े: ईसाई अधिकार कार्यकर्ताईसाई अधिकार कार्यकर्ताओं ने बताया है कि साल 2014 के बाद से ईसाइयों को निशाना बनाने वाले घृणा अपराधों में 500% की वृद्धि हुई है. पिछले दशक में सबसे अधिक अपराध उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए. 2025 के पहले नौ महीनों में ईसाइयों के ख़िलाफ़ अपराध की 579 घटनाएं दर्ज की गई हैं.
Read more »
पारादीप बंदरगाह बनेगा मेगा पोर्ट, 500 मिलियन टन माल क्षमता का बढ़ाने का लक्ष्यपारादीप बंदरगाह को 500 मिलियन टन माल क्षमता तक पहुंचाने के लिए मेगा पोर्ट के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे ओडिशा और पूरे देश में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार में वृद्धि होगी।
Read more »
Numeros का यह EV स्कूटर देगा 109 KM की रेंज, क्या बाकी कंपनियों की हो जाएगी छुट्टी?Electric Scooter: सबसे बड़ी खबर यह है कि कंपनी ने पहले 1,000 ग्राहकों के लिए इसकी एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ़ ₹64,999 रखी है, जो इसे बाज़ार में एक बेहद तगड़ा ऑप्शन बनाती है.
Read more »
पाकिस्तानी जासूस 'मैडम एन' का पर्दाफाश, 500 जासूसों का जालपाकिस्तान की एक महिला जासूस, नोशाबा शहजाद, 'मैडम एन' के नाम से भारत में 500 जासूसों का जाल बिछाकर खुफिया जानकारी पाकिस्तान को लीक कर रही थी। वह ट्रैवल एजेंसी की आड़ में यूट्यूबर्स को निशाना बनाती थी और उन्हें पाकिस्तान बुलाकर ब्रेनवॉश करती थी। जांच में दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास की संलिप्तता का भी शक है।
Read more »
TAC-50: जिसे 1.8 KM वार करना था उसने 3.5 KM दुश्मन को ढेर कर डाला, सारे नियम हो गए फेलमैकमिलन TAC-50 .50 BMG कैलिबर की एक्सट्रीम-रेंज स्नाइपर राइफल है, जो भारी कैलिबर और सख्त बैरल के कारण लंबी दूरी पर सटीक निशाना लगा सकती है. इसकी प्रभावी रेंज लगभग 1,800 मीटर मानी जाती है, जबकि रिकॉर्ड शॉट 3,540 मीटर. कनाडाई सहित कई विशेष इकाइयों में इसका इस्तेमाल होता है.
Read more »
Tata Harrier EV खरीदने के लिए करना होगा इंतजार, कंपनी ने भड़ाया वेटिंग पीरियडTata Harrier EV: हैरियर ईवी को 65kWh और 75kWh बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है. 65kWh RWD वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 538 किमी की रेंज प्रदान करता है, जबकि 75kWh RWD वेरिएंट लाइन-अप में सबसे अधिक 627 किमी की दावा की गई रेंज देता है.
Read more »
